Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज्वालामुखी फूलों की बेल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ज्वालामुखी फूलों की बेल (वैज्ञानिक नाम: क्लेरोडेंड्रम थॉमसोनिया) एक लता है जो अपने आकर्षक लाल-सफेद फूलों के लिए जानी जाती है। इसके चमकीले लाल फूलों के गुच्छे सफेद वृतियों से ढके होते हैं, जिनका आकार पान के पत्तों की तरह होता हैं। Clerodendrum thomsoniae.jpg ज्वालामुखी फूलों की बेल Clerodendrum thomsoniae Balf.f. नामकरण अंग्रेजी नाम: ब्लीडिंग-हार्ट ज्वालामुखी फूलों की बेल का अंग्रेजी नाम 'ब्लीडिंग-हार्ट' है। ब्लीडिंग-हार्ट नाम संभवतः इसके फूलों के कारण आया है। इसके पान के आकार के वृतिओं के नीचे लटकते लाल फूलों की तुलना हृदय के नीचे रक्त की एक बूंद से की गई है। यह नाम पौधे के फूलों की अनूठी सुंदरता को दर्शाता है। वैज्ञानिक नाम: क्लेरोडेंड्रम थॉमसनिया ज्वालामुखी फूलों की बेल का वैज्ञानिक नाम Clerodendrum thomsoniae (क्लेरोडेंड्रम थॉमसनिया) है। जाति का नाम "क्लेरोडेंड्रम" ग्रीक शब्द 'क्लेरोस' से आया है, जिसका अर्थ है 'भाग्य या नियति'और "डेंड्रोन" का अर्थ है 'पेड़'। प्रजाति का नाम "थॉम्सनिया" रेवरेंड विलियम कूपर थॉमसन के नाम पर रखा गया है। वह नाइजीरिया में एक मिशनरी और चिकित्सक थे, जिन्होंने अनुरोध किया था कि पेड़ का नाम उनकी मृतका पहली पत्नी की याद में रखा जाए। हिन्दी नाम: ज्वालामुखी फूलों की बेल ब्लीडिंग-हार्ट (रक्तस्रावी हृदय) बेल को हिन्दी में ज्वालामुखी फूलों की बेल कहा जाता है। क्योंकि इसके फूलों को सीधा करके देखने पर यह किसी ज्वालामुखी विस्फोट की छवि जैसा प्रतीत होता है। सफेद वृतिओं से निकलने वाले लाल पंखुड़ियां बर्फीले ज्वालामुखी से निकले लावा के समान होते हैं, और उभरे हुए पुंकेसर विस्फोट के दृश्य को जीवंत कर देते हैं। यह नाम पेड़ की अद्वितीय सुंदरता को दर्शाता है। पौधों का विवरण पेड़ प्रकार: लता। ऊंचाई: 15 फीट तक पहुंच सकती है। फूल रंग भिन्नता: सफेद वृति और चमकदार लाल पंखुड़ियां। वृति: छोटे पान के आकार की। खिलना: वसंत से शरद ऋतु तक। परागण: मधुमक्खियाँ, तितलियाँ और पतंगे। पत्ते प्रकार और आकार: आकर्षक गहरी शिराओं वाला, छोटे और बड़े आकार का। आकार: अंडाकार. रंग: गहरा हरा. फल रंग : हरे फल पकने पर लाल या काले रंग के हो जाते हैं। भीतरी भाग: जब पकके फल फुटता है, तो नारंगी हिस्से के साथ चार काले बीज निकल आते हैं। खाने योग्य: नहीं, मनुष्यों के लिए जहरीला। प्राकृतिक वितरण ज्वालामुखी फूलों की बेल मूल रूप से अफ़्रीका के उष्ण क्षेत्रों में पाई जाती है। यह बेल विभिन्न प्रकार के वातावरण में उग सकती है और बगीचे की दीवारों, बाड़ को कवर कर सकती है। इसके खूबसूरत फूल प्राकृतिक परागणकों के लिए आकर्षक होते हैं और इसके फल पक्षियों के लिए भोजन के रूप में काम आते हैं।