411 REFERENCE · Wikipedia
मनमदन (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मनमदन ए जे मुरुगन ए जे मुरुगनसिलंबरासन एस.के. कृष्णकांत सिलंबरासनज्योतिका आर डी राजशेखरएस मूर्ति युवान शंकर राजा 2004 11 12 y 158 मिनटMaanmathaun - Only God Can Judge Him https://www.bbfc.co.uk/release/maanmathaun-only-god-can-judge-him-q29sbgvjdglvbjpwwc00mtexmdq British Board of Film Classification 14 जुलाई 2024 https://archive.today/20240111101524/https://www.bbfc.co.uk/release/maanmathaun-only-god-can-judge-him-q29sbgvjdglvbjpwwc00mtexmdq 11 जनवरी 2024 भारत तमिल 5 करोड़Simbu celebrates, producer grieves! http://www.sify.com/movies/simbu-celebrates-producer-grieves-news-tamil-kkfv8djfdfjsi.html Sify 14 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20180518055946/http://www.sify.com/movies/simbu-celebrates-producer-grieves-news-tamil-kkfv8djfdfjsi.html 18 मई 2018
मनमदन (மன்மதன்) सन् 2004 की तमिल भाषा की भारतीय रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है। यह निर्देशक ए जे मुरुगन की पहली निर्देशित फ़िल्म है। फ़िल्म में सिलंबरासन की दोहरी भूमिका है तथा ज्योतिका, सिंधु तोलानी, संदनम, अतुल कुलकर्णी और गोंडामणि ने सहायक भूमिकाएँ निभाई हैं। फ़िल्म का संगीत युवान शंकर राजा द्वारा रचित है।
मनमदन 12 नवंबर 2004 को सिनेमाघरों में दिवाली के दिन रिलीज़ हुआ था। इसे दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिलीं थी। फ़िल्म ने रिलीज़ होने के 150 दिनों बाद तक बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन किया।Silambarasan and Jyothika’s ‘Manmadhan’ to re-release in theatres across TN https://www.thenewsminute.com/article/silambarasan-and-jyothika-s-manmadhan-re-release-theatres-across-tn-145135 द न्यूज़ मिनट 14 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20210420220330/https://www.thenewsminute.com/article/silambarasan-and-jyothika-s-manmadhan-re-release-theatres-across-tn-145135 20 अप्रैल 2021 इसे कन्नड़ में मदन (2006) के नाम से बनाया गया था।आर जी विजयसारथी Madana is a wasted effort https://www.rediff.com/movies/2006/dec/04mad2.htm 14 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20220913065801/https://www.rediff.com/movies/2006/dec/04mad2.htm 13 सितंबर 2022
पटकथा
चेन्नई में रहने वाला मदन कुमार पेशे से ऑडिटर है और कॉलेज में पार्ट-टाइम संगीत भी सीखता है। मैथिली नामक एक भोली-भाली लड़की भी उसी कॉलेज से संगीत सीखती है। एक दिन मदन को देखकर वह डर जाती है क्योंकि उसे मदन द्वारा बलात्कार किए जाने का सपना आता है। बाद में मैथिली को मदन के दयालु स्वभाव का एहसास होता है और वे दोनों अच्छे दोस्त बन जाते हैं।
मदन एक अभिमानी सीरियल किलर है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त रहता है। वह अपने छद्म नाम मनमदन का उपयोग करके शहर में नैतिक रूप से भ्रष्ट लड़कियों को बहलाता है। वह उन्हें क्लोरोफॉर्म सुंघाकर कर बेहोश करके उन्हें मार देता है। वह लड़कियों की लाशों को जला देता है और उनकी राख को उनके संबंधित नामों की बोतलों में इकट्ठा करता है। जब भी वह किसी लड़की को बहकाकर मारने का इरादा करता है तो उसकी नाक से खून बहने लगता है। मीडिया का ध्यान लापता लड़कियों के मामले की ओर जाता है और चेन्नई के नए एसीपी देवा अपराधों के पीछे के व्यक्ति को खोजने का जिम्मा लेते हैं।
कलाकार
सिलंबरासन – मदन कुमार (मनमदन) और मदन राज की दोहरी भूमिका में
ज्योतिका – मैथिली
सिंधु तोलानी – वैष्णवी
गोंडामणि – पंचर पांडियन
संदनम – बॉबी
अतुल कुलकर्णी – एसीपी देवा
सत्यन – इंस्पेक्टर शक्ति
मयूरी – मालती
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0464106
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में