Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१९२४

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 1924 ग्रेगोरी कैलंडर का एक अधिवर्ष है। घटनाएँ जनवरी 10 जनवरी- ब्रिटिश पनडुब्बी एल-34 के इंग्लिश चैनल में डूब जाने से 43 लोगों की मृत्यु हो गई। 12 जनवरी- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर गलती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 21 जनवरी- व्लादिमीर लेनिन की मृत्यु। इसके साथ ही स्तालिन ने अपने विरोधियों और नेतृत्व के मार्ग की बाधाओं को दूर करने का काम शुरु कर दिया। 22 जनवरी- रैमसे मैकडोनाल्ड इंग्लैंड के पहले लेबर प्रधानमंत्री बने। 23 जनवरी- सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की। 25 जनवरी- 1924 का शीतकालीन ओलंपिक शैमॉनिक्स (फ्रांस) में शुरु हुआ। 26 जनवरी- पेट्रोग्राद (सेंट पीट्सबर्ग) का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया। फरवरी 1 फरवरी- [[ब्रिटेन]] ने [[सोवियत संघ]] को मान्यता दी। 4 फरवरी- महात्मा गाँधी को उनके खराब स्वास्थ्य के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया। 5 फरवरी- रॉयल ग्रीनबीच वेधशाला से रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण शुरु हुआ। 14फरवरी- आइबीएम की न्यूयॉर्क में स्थापना हुई। 16 फ़रवरी से 26 फरवरी- अमेरिका के हार्बर में डॉक्स हमले में भारी नुकसान हुआ। [[22 फ़रवरी कैल्विन कूलेज व्हाइट हाउस से रेडियो संदेस प्रसारित करने वाले पहले अमेरिकि राष्ट्रपति बने। मार्च 3 मार्च- तुर्की में ओटोमन साम्राज्य के खलीफा अब्दुल मजीद द्वितीय को अपदस्थ कर 1400 साल पुरानी खिलाफत को समाप्त कर दिया गया। इसने राष्ट्रपति अतातुर्क मुस्तफा कमाल पाशा के सुधारों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया। 6 मार्च- इस्मेत इनोनु ने तुर्की में एक नई सरकार बनायी। 8 मार्च- यूटा, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई कैसल गेट खान दुर्घटना में 172 कोयला खनिक मारे गए। 25 मार्च- ग्रीक ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की। 29 मार्च- [[फ्रांस]] में रेमंड प्वाइनकारे के तीसरे मंत्रालय ने कार्य आरंभ किया। अप्रैल 1 अप्रैल- [[एडॉल्फ हिटलर को बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई। लेकिन वह केवल 9 महिने तक जेल में रहा। [[सेवना एयरलाइन्स की व्यापारिक उड़ानें शुरु। पहली उड़ान बेल्जियम के लिए हुई। 6 अप्रैल- इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया। 13 अप्रैल- ग्रीक में हुए जनमत संग्रह में युनानी गणतंत्र की स्थापना को मंजूरी दी गई। ग्रीक में एईके की स्थापना हुई। 16 अप्रैल- अमेरिकी मीडिया कंपनी मेट्रो गोल्डवीन मेयर (MGM) लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में स्थापित की गई। 26 अप्रैल- हैरी ग्राइंडेल मैथ्यू ने अपने 'मृत्यु किरण' का [[लंदन]] में प्रदर्शन किया किंतु वह ब्रिटिस युद्ध कार्यालय को इसके लिए सहमत करने में असफल रहा। 27 अप्रैल- अलाबाइट्सों के एक समूह ने सीरिया में कुछ इसाई नन की हत्या कर दी। फ्रांसीसी सैनिकों ने उनके खिलाफ मार्च किया। मई 3 मई- सबसे पुरानी यहूदी युवा बिरादरी अलेफ ज़ैडिक अलेफ, ओमाहा, नेब्रास्का में स्थापित हुई। 4 मई - 1924 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह [[पेरिस]], [[फ्रांस]] में आयोजित किया गया। 10 मई- एडगर हूवर अमेरिकि संघीए जाँच एजेंसी के प्रमुख नियुक्त किए गए। 11 मई- गॉटलीव डेमलर और कार्ल बेंज के स्वामित्व वाली कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज बेंज कंपनी बनाई गई। 21 मई- शिकागो विश्वविद्यालय के छात्रों रिचर्ड लोब और नातान लियोपोल्ड, ने एक 14 वर्षीय बॉबी फ्रैंक्स की हत्या कर दी। जून 1 जून- हैरी ग्राइंडेल पेरिस से लंदन लौटे। वे एक फिल्म के सहारे यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे की उनकी मृत्यु किरण कार्य करती है। 2 जून- अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज ने भारतीय नागरिकता अधिनियम 1924 पर हस्ताक्षर कर उसे कानूनी रूप प्रदान किया जिसके अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासियों को जो उसकी सीमा के भीतर पैदा हुए थे नागरिकता प्रदान की गई। 5 जून- अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा। उसने यह फैक्स स्वीडन में अपने पिता के लिए भेजा था। 8 जून- जॉर्ज मैलोरी और एंड्रयू इरविन को माउंट एवरेस्ट की चोटी की ओर जाते हुए उनकी टीम के नोएल ओडल द्वारा आखिरी बार 12:50 अपराह्न पर देखा। इसके बाद वे कभी नहीं देखे गए। 10 जून- फासिस्टों ने रोम में इतालवी समाजवादी नेता जायकोमो मटीओटी का अपहरण कर हत्या कर दी। 16 जून- चीन में वमपोआ सैन्य अकादमी की स्थापना हुई। जुलाई 17 जुलाई- ऑस्ट्रेलिया में संघीय चुनाव में मतदान अनिवार्यहो गया। तस्मानी राष्ट्रवादी सीनेटर हर्बर्ट पायने द्वारा प्रस्तावित निजी सदस्य अधिनियम के परिणामस्वरूप पास किए गए राष्ट्रमंडल चुनाव (अनिवार्य मतदान अधिनियम 1924 के बाद 20 जुलाई- सोवियत खेल समाचार पत्र सोवत्सकी स्पोर्ट् की स्थापना हुई। अगस्त 18 अगस्त- फ्रांस ने जर्मनी से अपनी सेनाएँ वापस बुलानी शुरु की। 28 अगस्त- जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ हुआ विद्रोह असफल रहा। इसमें हजारों लोगों की मौत हुई। सितंबर 9 सितंबर- कोवाइ हवाई में हनेपेप नरसंहार हुआ। बेल्जियम में 8 घंटा कार्य दिवस लागू हुआ। 9सितंबर से 11 सितंबर- भारत में कोहाट दंगे। अक्टूबर 2 अक्टूबर- राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्विकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई। 10 अक्टूबर- शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई। 19 अक्टूबर- अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया। 22 अक्टूबर- Toastmasters क्लब की स्थापना की गई। 24 अक्टूबर- ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने ज़िनोवी का पत्र प्रकाशित किया। 25 अक्टूबर- भारत में ब्रिटिस अधिकारियों ने सुभासचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया। 27 अक्टूबर- उज़्बेक एसएसआर सोवियत संघ में मिला। नवंबर 4 नवंबर- वायोमिंग की नेली टेलो रॉस संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रथम महिला गवर्नर चुनी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, 1924: रिपब्लिकन कैल्विन कूलिज ने डेमोक्रेट जॉन डब्ल्यू डेविस और प्रगतिशील रॉबर्ट एम. लैफोलेट को हराया। 21 नवम्बर- अली फेथी ओक्यार ने तुर्की में नई सरकार बनाई। दिसम्बर 1 दिसम्बर- एस्टोनिया में समाजवादी तख्तापलट का प्रयास विफल रहा। 19 दिसम्बर- जर्मन सीरियल किलर फ्रिट्ज हार्मैन को हत्या की एक श्रृंखला के लिए मौत की सजा सुनाई गई। 24 दिसम्बर- क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में हुई विमान दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई। अल्बानिया गणतंत्र बना। अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ [[जर्मनी में शक्तिशाली मादक द्रव्य हाइड्रोमोरफोन का विकास किया गया। आन्द्रे ब्रेटन ने सेरियलिस्ट घोषणापत्र में सेरियलिजम को शुद्ध मानसिक ऑटोमेटिज्म के रूप में परिभाषित किया है। अमेरिकी बूटलेगरों ने थांप्सन टामी बंदूकों का इस्तेमाल शुरू किया। पृथ्वी निर्देशक कम्पास का न्यूयॉर्क शहर में आविष्कार किया गया। जारी तीसरा रिफ युद्ध 1920-1926 () जन्म 27 जनवरी - साबु दस्तगीर ८ अप्रैल- कुमार गंधर्व, भारतीय शास्त्रीय गायक २५ जून २५ जून - मदन मोहन २५ जून २५ जून]] - बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक 1 अक्टूबर- जिमी कार्टर 14 दिसम्बर - राज कपूर, हिंदी चलचित्र अभिनेता 24 दिसम्बर- मुहम्मद रफी, हिंदी चलचित्र पार्श्व गायक निधन जनवरी-मार्च अप्रैल-जून जुलाई-सितंबर अक्टूबर-दिसम्बर १९२४ १९२४