411 REFERENCE · Wikipedia
इक्टोपिया कॉर्डिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250px|इक्टोपिया कॉर्डिस के कारण मृत एक नवजात शिशु का संरक्षित प्रतिरूप
thumb|200px|right|मानव हृदय को ६४ साल के वृद्ध पुरुष में से हटाया गया।
इक्टोपिया कोर्डिस एक प्रकार का जन्म दोष है, जिसमें हृदय जन्म के समय शरीर में अपने नियत स्थान में न होकर, बल्कि छाती के अगले हिस्से की ओर उभर आता है या कभी छाती के आस-पास के हिस्सों में पाया जाता है। इस बीमारी के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। ज्यादातर ऐसे मामलों में बच्चे की जन्म के बाद मृत्यु हो जाती है, लेकिन कभी-कभी इसका ऑपरेशन सफल भी होता है।
२ सितंबर, २००९ को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉक्टरों की टीम ने इक्टोपिया कॉर्डिस से ग्रस्त १० दिन के एक शिशु के हृदय का सफल ऑपरेशन किया है।इक्टोपिया कॉर्डिसनवंबर 2024 InternetArchiveBot हिन्दुस्ताल लाइव परहौसला-अफजाई करें https://web.archive.org/web/20160313213654/http://www.rajexpress.in/news/10546.aspx 13 मार्च 2016 । ६ सितंबर २००९। राज एक्स्प्रेसhttp://mohallalive.com/2009/09/06/sulabh-adopts-miracle-baby-undergoing-treatment-at-aiims/ जटिल बीमारी से जूझ रहे नवजात को गोद लिया 8 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20090909221535/http://mohallalive.com/2009/09/06/sulabh-adopts-miracle-baby-undergoing-treatment-at-aiims/ 9 सितंबर 2009 dead फेसबुक परमो हल्ला मेंजून 2020 InternetArchiveBot
सामान्यतः यह बीमारी बहुत कम होती है। दस हजार में सिर्फ ०.०७९ प्रतिशत बच्चों में ही इसकी संभावना पाई गई है। इस गंभीर बीमारी को हम एक्टोकॉर्डिया और एक्ज़ोकार्डियो भी कहते हैं। अभी तक इसके संक्रामक या आनुवांशिक होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसकी पहचान जन्म के पहले अल्ट्रासाउंड में ही हो जाती है। दिल की स्थिति के आधार पर इक्टोपिया कॉर्डिस को चार भागों में बाँटा गया है- सरवाइकल, थोरासिक, थोराकोएब्डॉमिनल और एब्डॉमिनल। इक्टोपिया कोर्डिस के साथ जुड़े जन्म दोष की इक्टोपिया कॉर्डिस बीमारी से ग्रस्त अब तक जीवित व्यक्ति क्रिस्टोफर वॉल (१९७५) का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आने वाले समय में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के लिए इक्टोपिया कॉर्डिस एक चुनौती के रूप में सामने है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
इक्टोपिया कॉर्डिस www.thefetus.net पर
इंडिया एम्स डॉक्टर सक्सेसफ़ुल्ली ऑपरेट ऑन मिरेकल बेबी
बच्चे के सीने में फिर धड़कने लगा दिलजून 2020 InternetArchiveBot अमर उजाला
श्रेणी:हृदय रोग
श्रेणी:जन्मजात रोग
श्रेणी:दुर्लभ रोग