411 REFERENCE · Wikipedia
लाडनूं
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लाडनूं Ladnu / Ladnun AADI NATH DIGAMBER JAIN TEMPLE.jpg आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर लाडनूं India Rajasthan 27.650 74.383 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला नागौर जिला 65575 2011 भाषा प्रचलित राजस्थानी, मारवाड़ी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
लाडनूँ राजस्थान का एक कस्बा है जो डीडवाना-कुचामन जिले की लाडनूं तहसील का मुख्यालय है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
भूगोल
दिल्ली से यह 380 किमी एवं जयपुर से 220 किमी की दूरी पर स्थित है। राजस्थान राज्य बनने से पहले यह जोधपुर रियासत की जागीर थी। यह नगर सुजानगढ, सीकर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर एवं अन्य प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। दिल्ली-रतनगढ़-जोधपुर रेलवे लाइन पर यह महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है।
इतिहास
राजस्थान के निर्माण से पूर्व लाडनूं, जोधपुर रियासत कि सीमा पर बसा एक महत्वपूर्ण कस्बा था। शिलालेखों तथा इतिहासविदों के अनुसार लाडनूं प्राचीन अहिछत्रपुर का हिस्सा था, जिस पर करीब 2000 वर्षो तक नागवंशीय राजाओं का अधिकार रहा। बाद में परमार राजपूतों ने उन से अहिछत्रपुर को छिन लिया, उनके बाद मुगल ने आधिपत्य जमाया। अन्ततः जोधपुर के राठौड राजाओं का अधिकार रहा।
यह कस्बा एक प्राचिन व्यापारिक मार्ग पर बसा हुआ है। इस मार्ग से होकर कई लुटेरे गुजरे तो कभी हारी हुई सैनाये, पुरातात्विक साक्ष्य इसके 2000 वर्ष पहले से आबाद होने के सबूत देते हैं। वही 1857 के विद्रोह के कुचले जाने बाद हारे हुये सैनिक भागते हुये इधर से गुजरे तो वे इतिहास में कालो की फौज के नाम से दर्ज हुये।
नामकरण
कहीं-कहीं लाडनूं को 'बुडी चन्देरी' कहा गया है, पर इसका प्रमाण कही नहीं मिलता। कई बार हम अपने आप को प्राचीनता से जोडने के लिऐ इतिहास के साथ जोड तोड करने की गलती करते हैं। इसी क्रम में चन्दनवरदाई लिखित प्रथ्वीराज-रासो में वर्णीत चन्देरी के साथ, लाडनू का सम्बध जोड कर प्राचीनतता पाने की कोशिश की गयी है। लाडनू नामकरण पर और भी कई कथाये ओर दन्तकथाये प्रचलीत है पर कोई भी प्रमाण या सम्पुर्ण तथ्य उपलब्ध नहीं करती।
इन्हें भी देखें
जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय
नागौर ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
महाभारतकालीन चंदेरी नगरी लाडनूं के विकास को संतुलित करने की पहल
लाड़नू
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:डीडवाना-कुचामन जिले के शहर एवं कस्बे
श्रेणी:डीडवाना-कुचामन ज़िला