Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महाव्युत्पत्ति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महाव्युत्पति (तिब्बती भाषा में : བྱེ་བྲག་ཏུ་རྟོགས་པར་བྱེད་པ།, bye brag tu rtogs par byed pa) संस्कृत-तिब्बती द्विभाषिक पारिभाषिक कोश (Glossary) है। इसमें 285 अध्यायों में लगभग नौ हजार संस्कृत शब्दों का तुल्य तिब्बती शब्द दिये गये हैं। बौद्ध सम्प्रदाय के पारिभाषिक शब्दों का अर्थ देने के साथ-साथ पशु-पक्षियों, वनस्पतियों और रोगों आदि के पर्यायों का इसमें संग्रह है। इसमें लगभग 9,000 शब्द संकलित है। दूसरी ओर, मुहावरों, नामधातु के रूपों और वाक्यों के भी संकलन है। यह विश्व का सबसे पहला द्विभाषी शब्दकोश है। इसकी रचना तिब्बत में आठवीं शताब्दी के अन्तिम भाग एवं 9वीं शताब्दी के आरम्भिक भाग में हुई थी। महाव्युत्पत्ति का निर्माण संस्कृत के बौद्ध धर्मग्रन्थों का तिब्बती भाषा में अनुवाद करने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। बाद में इसी तरह के पारिभाषिक कोश चीनी भाषा, मंगोली भाषा और मंचू भाषा के लिये भी बने। thumb|वार्तू और तिब्बती लिपियों में महाव्युत्पत्ति का मुखपृष्ठ|550px|center इन्हें भी देखें पालि, प्राकृत और अपभ्रंश का कोश वाङ्मय बाहरी कड़ियाँ महाव्युत्पत्तिः (संस्कृत विकिस्रोत) Mahavyupatti Dictionary complete (इसमें संस्कृत और तिब्बती शब्द, तिब्बती लिपि में हैं।) Mahavyutpatti : The Sanskrit-Chinese-Tibetan Dictionary चार भाषाओं वाली महाव्युत्पत्ति (TBRC पर) श्रेणी:शब्दकोश श्रेणी:बौद्ध धर्म