411 REFERENCE · Wikipedia
सेन्ट्रल मार्केट, लाजपत नगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिल्ली की मार्केट की बात हो और लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट का नाम याद न आए ऐसा हो ही नही सकता है। यह मार्केट खरीदारों के लिए स्वर्ग है जहाँ बच्चों, लड़कों, लड़कियों से ले कर बड़े -बुजर्गों तक का सामान मिल जायेगा। दिल्ली के पास लगते नोएडा, फरीदबाद, गाजियाबाद तक के लोग यहाँ से खरीदारी करना पसंद करते हैं क्यों कि इस बाजार में पारम्परिक भारतीय परिधान से ले कर पश्चिमी कपड़ो तक मिलंगे, साथ ही डिजायनर जुते, चप्पलों की तो यहाँ भरमार है।
यह दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में से एक है। यहाँ अपने बजट के हिसाब से अपने लिए सामान खरीद सकते हैं। चुनमुन, रितु वेयरस, स्पोर्ट किंग आदि बड़े नामों के साथ, सड़क के किनारे लगी छोटी छोटी दुकानों से सस्ता सामान भी खरीद सकते हैं, बस थोड़ा सा मोल भाव करना पड़ेगा। कपड़ो के अलावा यदि घर के लिए साजो समान लेना हो तो यहाँ घर के सजावट के लिए भरपूर समान है। होम साज, जगदीश स्टोर आदि और कई छोटी मोटी दुकाने हैं जहाँ से घर के लिए परदे खूबसूरत सजावटी चीजे ले सकते हैं। टीवी, फ्रिज और इलेक्ट्रॉनिक सामान से तो यह बाजार भरा पड़ा है। एक से एक नए गजेट यहाँ मिल जायेंगे। बाजार में हर वक्त भीड़ रहती है और अब सुरक्षा की नज़र से भी यहाँ कई प्रबंध किए गए हैं।
खरीदारी के आलावा यहाँ पर बने थ्री सीज़ सिनेमा में पिक्चर का मजा भी ले सकते हैं। और घूमते घूमते थक जाए तो खाने के लिए एक से बढ़ कर एक जगह हैं। चाट पापडी, में आलू की चाट और चाइनिस चाट, मोमो यहाँ के स्पेशल खाने के नाम पर याद आ जाते हैं। गोल्डन फीस्टा से ग्रीलिड सेंडविच खा सकते हैं, फ़ूड यूनियन में अच्छी काफ़ी और बढ़िया पिज्जा का मजा ले सकते हैं, ठेले पर मिलते दाल के लड्डू और उबली मसाला लगा के छली भुट्टा यहाँ का बहुत पसंद किया जाता है। नमकीन घर के लिए ले जाने का दिल है तो सिन्धी नमकीन भंडार जा सकते हैं। यहाँ बेसन गुजराती पापडी के साथ उबली हरी मिर्चे लेना न भूले।
दिल्ली की बेहतर मार्केट के रूप में जाने जानी वाली इस जगह पर बस इसी बात का ध्यान रखे कि मोलभाव जरुर करे और खरीदारी का मजा खाने पीने के साथ खूब लें।
देखें
लाजपत नगर, दिल्ली
श्रेणी:दिल्ली के बाजार