411 REFERENCE · Wikipedia
अपरिचित
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फ़िल्म का डीवीडी कवर।
अपरिचितविक्रम बर्थडे: एक्टिंग का इंस्टीट्यूट हैं 'अपरिचित' के सुपरस्टार एक्टर Vikram, सलमान खान तक ने किया कॉपी https://www.india.com/hindi-news/entertainment-hindi/happy-birthday-aparichit-fame-actor-vikram-aka-kennedy-john-victor-know-interesting-facts-of-his-life-5342105/ 2 जुलाई 2023 www.india.com hi 2005 की तमिल भाषा की मनोवैज्ञानिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।सस्पेंस और थ्रिल से भरी हैं ओटीटी की ये साइकोलॉजिकल फिल्में https://www.naidunia.com/web-stories/these-psychological-films-of-ott-are-full-of-suspense-and-thrill-45235 2 जुलाई 2023 नई दुनिया hi इसे शंकर द्वारा लिखा गया और निर्देशित किया गया है।Anniyan: डेढ़ दशक बाद बड़े परदे पर फिर लौटेगा ‘अपरिचित’, इस बार रणवीर करेंगे एक तीर से तीन शिकार https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/anniyan-ranveer-singh-joins-forces-with-shankar-for-the-official-remake-of-tamil-blockbuster 2 जुलाई 2023 अमर उजाला hiAnniyan: ‘अन्नियन’ की रीमेक को लेकर भिड़े ओरिजनल के निर्माता और निर्देशक, लंबी कानूनी लड़ाई के आसार https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/anniyan-producer-askar-ravichandran-calls-hindi-remake-starring-ranveer-singh-illegal 2 जुलाई 2023 अमर उजाला hi इसका निर्माण के वी. रविचंद्रन द्वारा किया गया है। कथानक एक ऐसे आम इंसान पर केन्द्रित है जो समाज में बढ़ती उदासीनता और सार्वजनिक लापरवाही के प्रति निराश हो जाता है। इसलिए उसका व्यक्तित्व कई इंसानों में बट जाता है।
इसमें विक्रम ने अम्बी की भूमिका निभाई है जो शुरू में आदर्शवादी एवं कानून का पालन करने वाला अधिवक्ता होता है। बाद में वह दो अन्य पहचान विकसित करता है: रेमो नाम का एक दिलकश फैशन मॉडल और अपरिचित नाम का एक जानलेवा व्यक्ति। सधा ने हीरोइन की भूमिका निभाई है। फिल्म में अभिनेता विवेक, नेदुमुणि वेणु, नास्सर और प्रकाश राज भी शामिल हैं।
कहानी
रामानुजम अयंगर उर्फ अम्बी चेन्नई के पुराने इलाके का सीधा-साधा उपभोक्ता संरक्षण अधिवक्ता है। वह चाहता है कि हर कोई कानून का पालन करे। जो ऐसा नहीं करता है उनके खिलाफ वह मुक़दमा चलाता है। हालाँकि, व्यापक भ्रष्टाचार और इन अपराधों को गंभीरता से ना लेने के कारण, उसके नागरिक जागरूकता बढ़ाने के ये प्रयास विफल ही रहते हैं। समाज के प्रति उसकी निराशा के कारण, उसका दबा हुआ क्रोध अपरिचित नामक एक व्यक्तित्व को जन्म देता है। वह भ्रष्ट और उदासीन व्यक्तियों को खत्म करना चाहता है। अपरिचित एक वेबसाइट बनाता है और गलत काम करने वालों की एक सूची इकट्ठी करता है। वह प्राचीन हिंदू ग्रंथ गरुड़ पुराण में वर्णित दंडों का उपयोग करके उन्हें मार देता है।
अम्बी गुप्त रूप से अपनी पड़ोसी, नंदिनी से प्यार करता है। वह एक मेडिकल छात्रा और एक महत्वाकांक्षी कर्णाटक गायिका है। लेकिन वह अस्वीकृति के डर से कभी भी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करता है। जब वह अपने दोस्त, सब-इंस्पेक्टर चारी की मदद से त्यागराज आराधना के दौरान ऐसा करने का साहस जुटाता है, तो वह उसे अस्वीकार कर देती है। वह उसके असहनशील स्वभाव और लगातार शिकायत करते रहना को सहन नहीं कर पाती है। परेशान होकर, अम्बी आत्महत्या करने का प्रयास करता है। वह लगभग डूब ही जाता है लेकिन इस दौरान बाद वह रेमो नाम से एक और व्यक्तित्व को विकसित कर लेता है। रेमो एक दिलकश फैशन मॉडल होता है। नंदिनी रेमो पर मोहित हो जाती है और उससे प्यार करने लगती है। वह इस बात से अनजान है कि रेमो और अम्बी एक ही हैं।
अपने दहेज के लिए जमीन खरीदते समय, नंदिनी स्टाम्प शुल्क से बचने के लिए जमीन का कम मूल्य दिखाती है। अम्बी उसकी इस चीज़ में मदद करने से मना कर देता है। बाद में, जब नंदिनी और रेमो डेट पर होते हैं, तो रेमो अपरिचित में बदल जाता है और उसे दंडित करने का प्रयास करता है। जैसे ही वह उसे मारने वाला होता है, नंदिनी अम्बी को बुलाती है। अपरिचित फिर अम्बी बन जाता है और होश खो बैठता है। नंदिनी अंबी को राष्ट्रीय मानसिक जाँच एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान ले जाती है। एनआईएमएचएएनएस के मुख्य मनोचिकित्सक विजयकुमार को पता चलता है कि हालांकि अपरिचित और रेमो, अम्बी के बारे में जानते हैं। लेकिन अम्बी उनके अस्तित्व से बेखबर है। विजयकुमार कहते हैं कि यदि नंदिनी अम्बी की भावनाओं को स्वीकार करती है तो रेमो का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। लेकिन अपरिचित का अस्तित्व तभी समाप्त होगा जब समाज में सुधार होगा। नंदिनी अम्बी के प्यार को स्वीकार कर लेती है और रेमो गायब हो जाता है।
इस बीच, डीसीपी प्रभाकर और चारी अपरिचित द्वारा की गई हत्याओं की जांच करते हैं। वे अपरिचित द्वारा छोड़े गए सुरागों की खोज करते हैं। सभी सुराग उसके पीड़ितों को दी गई सज़ाओं के नाम होते हैं। फिर अपरिचित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जनता और प्रेस के बीच आता है। वह अपने द्वारा की गई हत्याओं को स्वीकार करता है। वह हत्याओं के पीछे के तर्क को समझाते हुए कहता है कि जब हर भारतीय जिम्मेदार और ईमानदार होगा तभी देश विकसित देशों के बराबर समृद्ध होगा। उसके तरीकों की प्रशंसा और आलोचना दोनों होती है। प्रभाकर अपरिचित को पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन वह भाग जाता है।
अपरिचित की इंटरनेट गतिविधि और आईपी पते की जांच करने पर प्रभाकर को पता चलता है कि कनेक्शन अम्बी का है। फिर सुरक्षा फुटेज की जांच पर अम्बी का चेहरा सामने आ जाता है। प्रभाकर अम्बी को गिरफ्तार कर लेता है और उससे उसका गुनाह कबूल कराने के लिए उसका पॉलीग्राफ टेस्ट करता है। अधिकारी देखते हैं कि वह सच बोल रहा है और उसे ख़ूनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रभाकर क्रोधित हो जाता है। वह अकेले ही अम्बी क्रूरतापूर्वक पीड़ा देना शुरू कर देता है। अम्बी के मृत्यु के निकट का अनुभव अपरिचित के पुनः प्रकट होने का कारण बनता है। अम्बी का व्यक्तित्व उसके और अपरिचित के बीच बदलता रहता है; वह अम्बी के रूप में दया की भीख मांगता है जबकि अपरिचित के रूप में प्रभाकर को बेरहमी से पीटता है। बाद में, जब अम्बी पर कई हत्याओं का मुकदमा चलता है, तो विजयकुमार उसकी मानसिक स्थिति को सबके सामने बताता है। अम्बी को बरी कर दिया गया जाता है लेकिन उसे मानसिक अस्पताल में मनोचिकित्सा से गुजरने का निर्देश दिया जाता है। ठीक हो जाने पर वह रिहाई के लिए पात्र होगा।
जब अम्बी को दो साल बाद रिहा किया जाता है तो ऐसा प्रतीत होता है कि वह कठोरता से नियम पालन करने की अपनी सोच को त्याग चुका है। वह मिलनसार दिखाई देने लगता है। वह नंदिनी से शादी कर लेता है। अपने हनीमून के दौरान ट्रेन में यात्रा करते समय, अम्बी उस आदमी को देखता है जो कई साल पहले उसकी बहन की मौत के लिए जिम्मेदार था। वह चुपके से अपरिचित में बदल जाता है और उस आदमी को ट्रेन से फेंक देता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है। हालाँकि, वह इस घटना को नंदिनी से छिपाता है, जिससे पता चलता है कि अम्बी ने अपने अन्य व्यक्तित्व को मिटाने के बजाय एक ही बना लिया है।
मुख्य कलाकार
विक्रम — रामानुजम "अम्बी" अयंगर / रेमो / अपरिचित
सधा — नंदिनी कृष्णन, अम्बी की प्रेमिका से बनी पत्नी (आवाज़ कनिका द्वारा डब)
प्रकाश राज — डीसीपी प्रभाकर
विवेक — चारी, सब-इंस्पेक्टर और अम्बी का दोस्त
नेदुमुणि वेणु — अम्बी के पिता पार्थसारथी अयंगर
नास्सर — विजयकुमार, अम्बी के मनोचिकित्सक
शन्मुगराजन — रेलवे कॉन्ट्रैक्ट कैटरर, डीसीपी प्रभाकर का भाई
सौरभ शुक्ला — ब्रेक केबल कंपनी का मालिक
याना गुप्ता — आइटम नंबर गाने "काधल यानाई" में
शांति विलियम्स — अम्बी की मां सुशीला अयंगर
नीलू — संगीत अकादमी के सचिव अनंतनारायणन
श्रीरंजिनी — नंदिनी की मां
वत्सला राजगोपाल — अम्बी की दादी
मोहन वैद्य — नंदिनी के पिता
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0376127 अपरिचित
श्रेणी:2005 की फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में