411 REFERENCE · Wikipedia
बेलीज़ के गवर्नर-जनरल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेलीज़ के गवर्नर-जनरल<small>महाराज्यपाल Flag of the Governor-General of Belize.svg 150px गवर्नर-जनरल का ध्वज Coat of arms of Belize.svg 100px बेलीज़ का कुलांक 150px डेम फ्रोयला त्ज़ालम 27 मई
2021 राजप्रतिनिधि महामहिम किंग्स हाउस बेलीज़ एकादिदारुक महारानी की इच्छानुसार 21 सितंबर 1981 डेम एल्मीरा गाॅर्डन www.belize.gov.bz
बेलीज़ के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल, बेलीज़ की रानी के निवासिय स्थानीय राजप्रतिनिधि का पद है। गवर्नर-जनरल, बेलीज़ की रानी, जोकी बेलीज़ और यूनाइटेड किंगडम समेत कुल १६ प्रजाभूमियों की शासी नरेश एवं राष्ट्रप्रमुख हैं, के अनुपस्थिति में उनके संवैधानिक कार्यों का निर्वाह करते हैं।
पदाधिकारियों की सूचि
बेलीज़ के गवर्नर-जनरल यानि महाराज्यपाल, बेलीज़ की रानी के निवासिय स्थानीय राजप्रतिनिधि का पद है। गवर्नर-जनरल, बेलीज़ की रानी, जोकी बेलीज़ और यूनाइटेड किंगडम समेत कुल १६ प्रजाभूमियों की शासी नरेश एवं राष्ट्रप्रमुख हैं, के अनुपस्थिति में उनके संवैधानिक कार्यों का निर्वाह करते हैं।
ब्रिटिश होंडुरास के अधीक्षक (1749-1862)
रॉबर्ट हॉजसन सीनियर, 1749-1758
रिचर्ड जोन्स, 1758-1760
जोसेफ ओटवे, 1760-1767
रॉबर्ट हॉजसन जूनियर, 1767-1775
जॉन फर्ग्यूसन, 1776
जेम्स लॉरी, 1776-10 मार्च 1787
एडवर्ड डेस्पर्ड, 1787 - जून 1790
लेफ्टिनेंट जनरल पीटर हंटर (कार्यवाहक), जून 1790 - मार्च 1791
थॉमस पॉट्स (मुख्य मजिस्ट्रेट), मार्च 1791 – जनवरी 1797
थॉमस बैरो, जनवरी 1797 – 1800, पहली बार
रिचर्ड बैसेट, 1800–1802
थॉमस बैरो, जनवरी 1803 – 1805, दूसरी बार
गेब्रियल गॉर्डन, 1805–1806
अलेक्जेंडर मार्क केर हैमिल्टन, 1806–1809
जॉन नुगेंट स्मिथ, 1809–1814
सर जॉर्ज आर्थर, 1814–1822
एलन हैम्पडेन पाई, 1822–1823
एडवर्ड कॉड, 1823–1829
अलेक्जेंडर मैकडोनाल्ड, 1829–1830, पहली बार
सर फ्रांसिस कॉकबर्न, 1830–1837
अलेक्जेंडर मैकडोनाल्ड, 1837–1843, दूसरी बार
चार्ल्स सेंट जॉन फैनकोर्ट, 1843–1851
सर फिलिप वोडहाउस, 1851–1854
सर विलियम स्टीवेन्सन, 1854–1857
फ्रेडरिक सेमोर, 1857–1862
ब्रिटिश होंडुरास के लेफ्टिनेंट गवर्नर (1862-1884)
1862 में, यह क्षेत्र एक क्राउन कॉलोनी बन गया, और बाद में इसे जमैका के गवर्नर के अधीनस्थ एक लेफ्टिनेंट गवर्नर द्वारा प्रशासित किया गया।
फ्रेडरिक सेमोर, 1862-1864, जारी
जॉन गार्डिनर ऑस्टिन, 1864-1867
सर जेम्स रॉबर्ट लॉन्गडेन, 1867-1870
सर विलियम वेलिंगटन केर्न्स, 1870-1874
सर रॉबर्ट मिलर मुंडी, 1874-1877
सर फ्रेडरिक पालग्रेव बार्ली, 1877-1883
कर्नल सर रॉबर्ट विलियम हार्ले, 13 मई 1883 - 1884
ब्रिटिश होंडुरास के गवर्नर (1884-1973)
1884 में, कॉलोनी को जमैका पर निर्भरता से अलग कर दिया गया और उसे अपना गवर्नर मिल गया। * सर रोजर टकफील्ड गोल्ड्सवर्थी, 1884–1891
सर कॉर्नेलियस अल्फ्रेड मोलोनी, 1891–1897
सर डेविड विल्सन, 1897–1904
सर अर्नेस्ट बिकम स्वीट-एस्कॉट, 15 अप्रैल 1904 – 1906
सर एरिक जॉन ईगल्स स्वेन, 13 अगस्त 1906 – 9 मई 1913
सर विल्फ्रेड कोलेट 19 मई 1913 – जनवरी 1918
विलियम हार्ट-बेनेट, 29 जनवरी 1918 – 4 सितंबर 1918
सर आइरे हटसन, 22 मार्च 1919 – 1925
सर जॉन एल्डर बर्डन, 16 अप्रैल 1925 – 1932
सर हेरोल्ड बैक्सटर किटरमास्टर, 9 मार्च 1932 – 1934
सर एलन कुथबर्ट मैक्सवेल बर्न्स, 2 नवंबर 1934 – 1939
सर जॉन एडम्स हंटर, 24 फरवरी 1940 – 1 जुलाई 1946
सर आर्थर नॉर्मन वोल्फसोहन, 1 जुलाई 1946 – 14 जनवरी 1947, कार्यवाहक
सर एडवर्ड गेराल्ड हॉक्सवर्थ, 14 जनवरी 1947 – 1948
सर रोनाल्ड हर्बर्ट गार्वे, 28 फरवरी 1949 – 1952
सर पैट्रिक मुइर रेनिसन, 21 अक्टूबर 1952 - 1955
* सर कॉलिन हार्डविक थॉर्नले, 17 जनवरी 1956 - 1961
* सर पीटर हाइला गॉवने स्टेलार्ड, 9 दिसंबर 1961 - 1966
* सर जॉन वारबर्टन पॉल, 11 जुलाई 1966 - जनवरी 1972
* सर रिचर्ड नील पॉस्नेट, 26 जनवरी 1972 - 31 मई 1973
बेलीज़ के गवर्नर (1973-1981)
सर रिचर्ड नील पॉसनेट, 1 जून 1973 - 1976, जारी
पीटर डोनोवन मैकएन्टी, 1 जून 1976 – 1980
सर जेम्स हेनेसी, 1980 – 21 सितंबर 1981
21 सितंबर 1981 को बेलीज़ को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता मिली। स्वतंत्रता के बाद बेलीज़ के वायसराय के लिए, बेलीज़ के गवर्नर-जनरल देखें।
गवर्नर-जनरल की सूची
# चित्र नाम(जन्म-मृत्यु) कार्यालय की अवधि सम्राट(शासन)पदभार ग्रहण कियाकार्यालय छोड़ा 1 70px डेम एल्मिरा मिनिटा गॉर्डन(1930–2021) 21 सितंबर1981 17 नवंबर199370pxएलिज़ाबेथ द्वितीय(1981–2022) 2 70px सर कोल्विल यंग(b. 1932) 17 नवंबर1993 30 अप्रैल2021 – 70px स्टुअर्ट लेस्ली(b. ?)Acting Governor-General 30 अप्रैल2021 27 मई2021 3 70px डेम फ्रोयला त्ज़ालम(b. ?) 27 मई2021पदधारी 70pxचार्ल्स तृतीय(2022–present)
बेलीज़ समेत लगभग सारे राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों में, गवर्नर-जनरल की नियुक्ति महारानी द्वारा, संबंधित प्रजाभूमि के प्रधानमंत्री के सलाह पर होती है। हालाँकि कुछ प्रजाभूमियाँ ऐसी भी हैं, जहाँ गवर्नर-जनरल का चुनाव राष्ट्रीय संसद द्वारा बहुमत से होता है। बेलीज़ में गवर्नर-जनरल को शासक द्वारा, प्रधानमंत्री की सलाह पर नियुक्त किया जाता है।
कार्य व कर्तव्य
बेलीज़ सैद्धांतिक रूप से एक राजतंत्र है, और और बेलीज़ के शासक के पदाधिकारी इसके राष्ट्रप्रमुख होते हैं, हालाँकि शासक की सारी संवैधानिक शक्तियों का अभ्यास, उनके प्रतिनिधि के रूप में, बेलीज़ के गवर्नर-जनरल करते हैं। बेलीज़ के सत्ताधारी रानी/राजा पर सैद्धांतिक रूप से एक संवैधानिक शासक के अधिकार निहित है, परंतु परंपरानुसार इन सारी शक्तियों का अभ्यास केवल संसद और सरकार के विनिर्देशों के अनुसार ही, शासक के प्रतिनिधि होने के नाते, महाराज्यपाल द्वारा किया जाता है। संसदीय शासक होने के नाते, शासक के सारे संवैधानिक अधिकार(जोकि महाराज्यपाल द्वारा निर्वाहित होते हैं), निष्पक्ष तथा गैर-राजनैतिक कार्यों तक सीमित हैं।
सैद्धांतिक रूप से, महारानी तथा उनके महाराज्यपाल, दोनों पर ही अत्यंत संवैधानिक शक्तियाँ निहित हैं, परंतु ऐसे किसी भी अधिकार का निर्वाह वे केवल स्वेच्छा से नहीं कर सकते है। अपने पद के कर्तव्यों का निर्वाह करने हेतु वे प्रधानमंत्री या अन्य संबंधित अधिकारी के सलाह पर ही कार्य कर सकते हैं। गवर्नर-जनरल, विभिन्न राजकीय और पारंपरिक कार्यों में बेलीज़ की रानी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जैसे की:संसद के राजकीय उद्घाटन का समारोह, सैन्य परेड में और विभिन्न नागरिक और सैन्य सम्मानों की प्रस्तुति के दौरान। इसके अलावा गवर्नर-जनरल, महारानी के प्रतिनिधि के रूप में, राष्ट्रप्रमुख के कई आधिकारिक कार्यों का भी निर्वाह करते है, उदाहरणस्वरूप:प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति व बर्खास्तगी, संसद का सत्र-आवाहन करना और सत्रांत करना और नए चुनावों की घोषणा करना। ये सब, सैद्धान्तिक तौर पर शासक के अधिकार हैं, परंतु वास्तविक रूप से इन्हें केवल गवर्नर-जनरल द्वारा ही उपयोग किया जाता है। शासक के राजनैतिक-शक्तियों का अभ्यय गवर्नर-जनरल द्वारा सरकार और अपने मंत्रियों की सलाह और विनिर्देशों पर ही करते हैं।
इन्हें भी देखें
बेलीज़ का राजतंत्र
राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:बेलीज़ के गवर्नर जनरल
श्रेणी:बेलीज़ की राजनीति
श्रेणी:राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमि
श्रेणी:राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों के गवर्नर-जनरल
श्रेणी:गवर्नर-जनरल