Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेरोविंगियाई राजवंश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेरोविंगियाई साम्राज्य 481 751 Merovingian dynasty-1.jpg 300 मेरोविंगियाई राजवंश (/ˌmɛrəˈvɪndʒiən/) 5वीं शताब्दी के मध्य से 751 तक फ्रैंक्स का एक शासक परिवार था। ये पहली बार उत्तरी गॉल की रोमन सेना में फ्रैंक्स के राजा के रूप में दिखाई देते हैं। 509 तक इन्होंने सभी फ्रैंक्स और उत्तरी गैलो-रोमनों को अपने शासन के तहत एकीकृत कर लिया। उन्होंने विसिगोथ्स (507) और बरगंडियन्स (534) को हराकर गॉल के अधिकांश भाग पर विजय प्राप्त की और अपने शासन को राएतिया (537) तक भी विस्तारित किया। जर्मेनिया में अलेमानी, बावेरी और सैक्सन ने उनकी प्रभुता स्वीकार कर ली। थियोडोरिक महान के साम्राज्य के विघटन के बाद मेरोविंगियाई क्षेत्र पश्चिमी यूरोप का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली राज्य था। पौराणिक उत्पत्ति 7वीं शताब्दी के फ्रेडेगर के क्रॉनिकल से पता चलता है कि मेरोविंगियाई एक समुद्री जानवर के वंशज थे जिसे क्विनोटॉर कहा जाता था। ऐसा कहा जाता है कि एक बार गर्मियों में क्लोडियो अपनी पत्नी के साथ समुद्र के किनारे रह रहा था तथा दोपहर में उसकी पत्नी समुद्र में नहाने के लिए गई और नेपच्यून के एक जानवर ने उसे पाया जो कि क्विनोटौर जैसा था। इस घटना में या तो जानवर या अपने पति द्वारा वह गर्भवती हो गई और उसने मेरोवेच नामक एक पुत्र को जन्म दिया जिसके बाद से फ्रैंक्स के राजाओं को मेरोविंगियाई कहा जाने लगा।वुड इयान एन. डिकंसट्रक्टिंग द मेरोविंजियन फैमिली 2003 ब्रिल 978-90-04-11862-1 https://books.google.co.in/books?id=e6sfGt10UzcC&pg=PA149&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false en अतीत में इस कहानी को जर्मनिक पौराणिक कथाओं का एक प्रामाणिक अंश माना जाता था और इसे अक्सर इस बात का प्रमाण माना जाता था कि मेरोविंगियाई शासन पवित्र था और शाही राजवंश अलौकिक मूल का था।मुरे ए.सी. पोस्ट वोकेंचर मेरोहिंगी: फ्रेडिगर, मेरोवेच, एंड स्क्रॉल्स किंगशिप 1998 यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो प्रेस 978-0-8020-0779-7 https://books.google.co.in/books?id=Q_2GXKNqzdAC&pg=PA121&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false 23 जनवरी 2025 en 1906 में ब्रिटिश मिस्रविज्ञानी फ्लिंडर्स पेट्री ने सुझाव दिया कि टॉलमी द्वारा राइन के पास रहने वाले मार्विंगी का उल्लेख किया गया था जो मेरोविंगियन राजवंश के पूर्वज थे।पेट्री डब्ल्यू.एम. फ्लिंडर्स माइग्रेशंस (द हक्सले लेक्चर फॉर 1906) 1 जुलाई 1906 10.2307/1193258 https://zenodo.org/records/1782395 23 जनवरी 2025 इन्हें भी देखें फ़्रैंक लोग यूरोपीय लोग सन्दर्भ श्रेणी:यूरोप श्रेणी:इतिहास श्रेणी:साम्राज्य