411 REFERENCE · Wikipedia
लौंगत्लाइ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिज़ोरम, भारत के कस्बे सामान नाम के ज़िले लौंगत्लाइ ज़िला
लौंगत्लाइ Lawngtlai कस्बा India Mizoram#India left 22.532 N 92.899 E inline,title देश राज्य मिज़ोरम ज़िला लौंगत्लाइ 1880 हैहमुंगा लॉनचेऊ Metric 20830 2011 auto भाषाएँ आधिकारिक मिज़ो तथा चकमा आईएसटी +5:30 पिन 796891 MZ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र मिज़ोरम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लौंगत्लाइ पूर्व तथा पश्चिम जलवायु Cwa
लौंगत्लाइ (Lawngtlai) भारत के मिज़ोरम राज्य के लौंगत्लाइ ज़िले का मुख्यालय है। यह लाई स्वायत्त ज़िला परिषद का भी मुख्यालय है।
इतिहास
लौंगत्लाइ गाँव की स्थापना १८८० ईस्वी में लाई सरदार हैहमुंगा लॉनचेऊ द्वारा की गयी थी, जो कि वर्तमान में वेंगपुई में स्थित है। इसका नाम "लौंगत्लाइ" पड़ा क्योंकि एक दिन सरदार हैहमुंगा लॉनचेऊ कालादान नदी में बह रही नाव को जब्त कर लिया था अतः इसका नाम लौंगत्लाइ पड़ा जहाँ "लॉङ्ग" का अर्थ नाव तथा "तलाई" का अर्थ जब्त करना है।एलएच छुआनवमा Problem and Prospect of Urbanization in Lawngtlai 2006 मित्तल प्रकाशन
जनसांख्यिकी
लौंगत्लाइ में धर्म #Fcd116 धर्म प्रतिशत left ईसाई blue 95.23
हिन्दू orange 2.81
मुस्लिम green 1.29
बौद्ध yellow 0.37
उल्लेख नहीं किया black 0.22
सिक्ख olive 0.06
जैन brown 0.02
भारत की जनगणना २०११ के अनुसार लौंगत्लाइ कस्बे की जनसंख्या २०,८३० है, जिसमे १०,६५९ पुरुष तथा १०,१७१ महिलाएँ हैं। ६ वर्ष से कम के बच्चों की जनसंख्या ३१२२ है, जो कि कुल जनसंख्या का १४.९९% है। लौंगत्लाइ की लिंगानुपात दर ९५४ है, जो कि मिज़ोरम की राज्य दर ९७६ से कम है। साक्षरता दर ९५.६६% है, जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ९६.९७% तथा महिला साक्षरता दर ९४.२८% है। http://www.census2011.co.in/data/town/801518-lawngtlai-mizoram.html Lawngtlai Population Census 2011 census2011.co.in 27 मई 2018 https://web.archive.org/web/20180528051922/http://www.census2011.co.in/data/town/801518-lawngtlai-mizoram.html 28 मई 2018 dead
धर्म
यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९५.२३% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू २.८१%, मुस्लिम १.२९%, बौद्ध ०.३७%, सिक्ख ०.०६%, तथा जैन ०.०२% हैं। ०.२२% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।
समुदाय
लाई यहाँ का बहुसंख्यक समुदाय है। यह एक जनजाति है जिन्हें म्यांमार के चिन राज्य के चिन लोगों के ही जातीय रूप से सामान माना जाता है। हालाँकि आजकल अधिकांश लाई लोग मिज़ो भाषा को ही अपनी प्रथम भाषा के रूप में प्रयोग करते हैं।
यातायात
हेलिकॉप्टर सेवा पवन हंस लौंगत्लाइ से अइज़ोल तक उपलब्ध है।MIZORAMA HELICOPTER SERVICE TUR CHIEF MINISTER IN HAWNG http://dipr.mizoram.gov.in/press-release/mizorama-helicopter-service-tur-chief-minister-in-hawng मिज़ोरम डीआईपीआर 14 अगस्त 2012 dead https://web.archive.org/web/20131212015939/http://dipr.mizoram.gov.in/press-release/mizorama-helicopter-service-tur-chief-minister-in-hawng 12 December 2013 Nilaini atangin ‘Helicopter Service http://www.thezozamtimes.org/index.php?option=com_content&view=article&id=5455:nilaini-atangin-helicopter-service&catid=43:news&Itemid=63 20 अगस्त 2012 द ज़ोज़म टाइम्स https://web.archive.org/web/20150923163051/http://www.thezozamtimes.org/index.php?option=com_content&view=article&id=5455:nilaini-atangin-helicopter-service&catid=43:news&Itemid=63 23 सितंबर 2015 dead अइज़ोल से लौंगत्लाइ के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग ५४ द्वारा २९६ किमी की दूरी है जो कि नियमित बस तथा जीप द्वारा जुड़ी है।Aizawl to Siaha http://mizoram.nic.in/more/rsaiha.htm मिज़ोरम एनआईसी 29 अगस्त 2012 https://web.archive.org/web/20120401105436/http://mizoram.nic.in/more/rsaiha.htm 1 अप्रैल 2012 dead रेल सेवा को भी लौंगत्लाइ तक विस्तार करने का प्रस्ताव है।Samaw.com: Railway upto (sic) Lawngtlai – South Mizoram proposed https://web.archive.org/web/20120224041222/http://samaw.com/railway-upto-lawngtlai-south-mizoram-proposed/1562 24 फ़रवरी 2012 कालादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट यातायात परियोजना, जो म्यांमार के सेत्प्यिपिन (कलेतवा) को जोड़ने वाला ६२ किमी लम्बा राजमार्ग है, के पूर्ण हो जाने के बाद लौंगत्लाइ भारत का केन्द्रीय बिन्दु बन जायेगा।Phukan Papori Kaladan Multi-Modal Project In Myanmar http://manipuronline.com/look-east-policy/kaladan-multi-modal-project-in-myanmar/2010/12/19 5 सितम्बर 2012 मणिपुर ऑनलाइन https://web.archive.org/web/20120616121801/http://manipuronline.com/look-east-policy/kaladan-multi-modal-project-in-myanmar/2010/12/19 16 जून 2012 dead
शिक्षा
यहाँ पर लौंगत्लाइ कॉलेज स्थित है जो कि मिज़ोरम विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है।
मीडिया
लौंगत्लाइ के मुख्य समाचारपत्र निम्न हैं:Accredited Journalists http://dipr.mizoram.gov.in/journalists डीआईपीआर मिज़ोरम 5 सितम्बर 2012 dead https://web.archive.org/web/20130619020709/http://dipr.mizoram.gov.in/journalists 19 जून 2013
छावखलेई टाइम्स
लाई अव
लाई रम
लौंगत्लाइ पोस्ट
फ्वांगपुई एक्सप्रेस
रामथर
रम एंग
बाहरी कड़ियाँ
लौंगत्लाइ ज़िले का आधिकारिक जालस्थल
सन्दर्भ
श्रेणी:मिज़ोरम के नगर
श्रेणी:लौंगत्लाइ ज़िला
श्रेणी:लौंगत्लाइ ज़िले के नगर
*