Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुखोई एसयू-15

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुखोई एसयू-15 (Sukhoi Su-15) (नाटो रिपोर्टिंग नाम: फ्लैगन) सोवियत संघ द्वारा विकसित एक दो जेट वाला सुपरसोनिक इंटरसेप्टर विमान था। इसने 1965 में सेवा में प्रवेश किया और 1990 के दशक तक फ्रंट लाइन विमानो मे से एक रहा। सुखोई एसयू-15 को सुखोई एसयू-11 और सुखोई एसयू-9 की जगह लेने के लिए बनाया गया था। == विकास == नए बोइंग बी52 स्ट्रैटफ़ोर्ट्रेस को अवरुद्ध करने में पहले के सुखोई एसयू-9 और सुखोई एसयू-11 की कमियो को स्वीकार करते हुए। विशेष रूप से रडार और विमान प्रदर्शन के संदर्भ में सुखोई ओईबी ने एक तेजी से संशोधित और अधिक सक्षम विमान के विकास की शुरुआत की। उसी के नतीजे मे सुखोई एसयू-15 विकसित हुआ। तथ सुखोई एसयू-15 की पहली उड़ान 30 मई 1962 को की गई थी। अंत मे, लंबी दूरी की सामरिक लड़ाई के लिए रूसी वायु सेना की आवश्यकता को पूरा करने के लिए बेहतर इंजन और वायुगतिकी के साथ उन्नत सुखोई एसयू-15 के लिए कई सुखोई ओकेबी ने कई प्रस्ताव भेजे। लेकिन को खारिज कर दिया गया था। क्यूकी मिकोयान मिग-23 रूसी वायु सेना मे पहले से ही वे सभी आवश्यकता को पूरा करता था। == संचालन इतिहास == सोवियत संघ के पतन के बाद, सुखोई एसयू-15 यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों पर संधि का पालन करने के लिए 1993 में नई रूसी वायु सेना से सुखोई एसयू-15 सेवानिवृत्त हो गया। इन्हे सेवानिवृत्त करने का दूसरा उद्देशे इंका पुराना होना भी था। क्यूकी उस समय तक काफी आधुनिक इंटरसेप्टर विमान भी आ गए थे। लेकिन कुछ आपातकालीन उपयोग के लिए आरक्षित भंडारण में हैं। यूक्रेन में, अंतिम सुखोई एसयू-15एस (क्रमटोर्स्क और बेल्बेक में) को 1996 में उपयोग से वापस ले लिया गया। एक सुखोई एसयू-15 द्वारा यूरी गगारिन के मिग-15 द्वारा एक करीबी सुपरसोनिक फ्लाई ने गागरिन की मृत्यु 1968 में की थी। कंप्यूटर मॉडल दिखाते हैं कि सुखोई एसयू-15 मिग विमान के कुछ ही मीटर दूर से गुजरा था। == ऑपरेटर्स == === पूर्व ऑपरेटर्स === सोवियत संघ सोवियत वायु रक्षा बल रूस रूसी वायु सेना 1994 में सभी सेवानिवृत्त हुए, लेकिन कुछ आपातकालीन युद्ध आरक्षित भंडारण में रह सकते हैं। यूक्रेन यूक्रेनी वायु सेना 1996 में सभी सेवानिवृत्त हुए। == विशेष विवरण == विल्सन airwar.ru, गॉर्डन से डेटासामान्य लक्षण चालकदल: 1 लंबाई: 22.03 मीटर (72 फुट 3 इंच) पंख फैलाव: 9.43 मीटर (30 फुट 11 इंच) ऊंचाई: 4.84 मीटर (15 फुट 10 इंच) पंख क्षेत्र: 36.6 मीटर² (394 फुट²) खाली वजन: 10,760 किलोग्राम (23,720 पौंड) उपयोगी भार: 17,200 किलोग्राम (37,920 पौंड) अधिकतम उड़ान वजन: 17,900 किलोग्राम (39,460 पौंड) पावर प्लांट: 2 × टुमनस्काइ आर-13-300 टर्बोजेट मूल थ्रस्ट: 40.21 किलोन्यूटन (9,040 पौंड बल) प्रत्येक से आफ्टरबर्नर के साथ थ्रस्ट: 70.0 किलोन्यूटन (15,730 पौंड बल) प्रत्येक से प्रदर्शन अधिकतम गति: मैक 1.81 (2,230 किमी/घंटा; 1,386 मील प्रति घंटा) 12,000 मीटर की उचाई पर 2 × के-8 या 2 × आर-60 मिसाइल के साथ हमले की त्रिज्या: 725 किमी (450 मील) लड़ाकू रेंज: 1,380 किमी (860 मील) फेरी रेंज: 1,700 किमी (1,060 मील) अधिकतम सेवा सीमा: 18,100 मीटर (59,380 फुट) आरोहन दर: 228 मीटर/सेकंड (45,000 फुट/मिनट) विंग लोडिंग: 102.4 पौंड/फुट² (555 किलोग्राम/मीटर²) अधिकतमg-लोड: 6.5 g == इन्हें भी देखें == सोवियत संघ सुखोई सुखोई एसयू-9 सुखोई एसयू-11 == सन्दर्भ ==