411 REFERENCE · Wikipedia
इंटरनेशनल लीग टी20
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाने वाला एक 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह टूर्नामेंट अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा स्वीकृत है।https://www.espncricinfo.com/story/kkr-mumbai-indians-set-to-become-franchise-owners-in-uae-based-premier-league-t20-1290453 केकेआर,मुंबई इंडियंस सेट टू बिकम फ़्रेंचाइज़ ओनर्स इन यूएई-बेस्ड प्रीमियर लीग टी20 ESPN Cricinfohttps://emiratescricket.com/news-detail/wX90Gz3YaOyNdxqlW142 यूएई'स प्रीमियर लीग टी20 सेट्स डेट्स एंड अन्वील्स टूर्नामेंट लोगो अमीरात्स क्रिकेट बोर्ड पहला टूर्नामेंट मूल रूप से जनवरी और फरवरी 2022 के दौरान होने वाला था, लेकिन इसे जनवरी 2023 से आयोजित करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया, जिसमें छह टीमें प्रतिस्पर्धा में शामिल होेंगी। इस लीग को जून 2022 में औपचारिक रूप से इंटरनेशनल लीग टी20 नाम दिया गया साथ ही पहले सत्र में होने वाली प्रतियोगिता की तारीखों की भी पुष्टि की गई।
शाहरुख ख़ान ने आईएलटी20 के पहले 2023 संस्करण के लिए एक प्रस्तुति का उद्घाटन किया।
अवलोकन
इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) संयुक्त अरब अमीरात में एक पेशेवर ट्वेंटी20 क्रिकेट लीग है। लीग की स्थापना 2022 में हुई थी और इसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा मंजूरी दी गई है। इंटरनेशनल लीग टी20 का उद्घाटन सत्र 13 जनवरी से 12 फरवरी 2023 तक हुआ, जिसमें छह टीमों ने प्रतिस्पर्धा की। इंटरनेशनल लीग टी20 डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेला जाता है, जिसमें प्रत्येक टीम एक-दूसरे के साथ दो बार खेलती है। नियमित सत्र के अंत में शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफ़ाई करती हैं। "प्लेऑफ़ फाइनल मुकाबले से पहले का दौर होता है, जहाँ तीन स्तर पर मुकाबले होते हैं- क्वालीफ़ायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2।"राजीव राय सेमीफाइनल से कितना अलग होता है प्लेऑफ, IPL में कब शुरू हुआ, जानें सब कुछ https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/know-everything-about-ipl-play-offs-scenario-and-history-along-with-its-efficiency अमर उजाला राजीव राय 23 जून 2023 5 नवंबर 2020 live
इन्हें भी देखें
इंडियन प्रीमियर लीग
क्रिकेट का इतिहास
सन्दर्भ
श्रेणी:क्रिकेट
श्रेणी:क्रिकेट प्रतियोगितायें
श्रेणी:संयुक्त अरब अमीरात
श्रेणी:संयुक्त अरब अमीरात में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं