411 REFERENCE · Wikipedia
तीरन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फिल्म का पोस्टर।
तीरन सन् 2017 की तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। इसे एच विनोथ ने लिखा है और निर्देशित किया है। इसे ड्रीम वारियर पिक्चर्स के बैनर तले एस. आर. प्रकाशबाबू और एस. आर. प्रभु ने निर्मित किया है।थीरन अधिगारम ओंद्रू का ट्रेलर, नवंबर में दिखेगा कार्थी का 'पुलिस वाला' जलवा https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/theeran-adhigaaram-ondru-theatrical-trailer-karthi-rakul-preet-singh-latest-tamil-movie 8 जुलाई 2024 अमर उजाला hi यह फ़िल्म तमिल नाडु में असल जीवन के डकैतों द्वारा की गई आपराधिक गतिविधियाँ दिखाती है। फिर डीजीपी एस. आर. जांगिड़ की अगुआई में तमिलनाडु पुलिस दस्ते द्वारा इनको नियंत्रण में लाना दर्शाया जाता है।
फिल्म में कार्ति ने जांगिड़ पर आधारित शीर्षक किरदार तीरन की मुख्य भूमिका निभाई है।जानिए, कौन हैं ये बहादुर अफसर जिनको लेकर रोहित शेट्टी बना रहें हैं 'सूर्यवंशी' फिल्म https://www.jagran.com/news/national-world-knows-the-story-of-the-bravery-of-police-officer-jangid-rohit-setty-is-making-suryavanshi-film-jagran-special-19972882.html 8 जुलाई 2024 जागरण hi साथ ही इसमें हिरोइन रकुल प्रीत सिंह और अभिमन्यु सिंह खलनायक की भूमिका में हैं।Tamil Thriller Movies : ये 5 तमिल थ्रिलर फिल्में हैं सस्पेंस से भरी, लॉकडाउन में OTT पर देख सकते हैं इन्हें https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/5-best-tamil-thriller-movies-are-available-on-these-ott-platforms-you-should-watch-at-once-653896.html 8 जुलाई 2024 TV9 भारतवर्ष 13 मई 2021 hi
यह रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा वितरित और सह-निर्मित है। यह फिल्म 17 नवंबर 2017 को दुनिया भर में जारी हुई। इसे आलोचकों से निर्देशन, लेखन, छायांकन, संगीत और कलाकारों के अभिनय पर प्रशंसा मिली। विशेष रूप से कार्थी के अभिनय की तारीफ़ हुई। इसने ₹96 करोड़ की कमाई की और यह व्यावसायिक सफलता रही।
कहानी
प्रभारी पुलिस अधिकारी शशि आदेश देता है कि हस्तलिखित रूप में प्रलेखित आपराधिक मामलों को डिजिटल प्रारूप में परिवर्तित किया जाए। इस प्रक्रिया के दौरान, वह कई साल पहले के एक बहुत ही खौफनाक डकैती हत्या मामले से रूबरू होता है। केस का इतिहास पढ़ने के बाद, वह उस पुलिस अधिकारी को फोन करता है जिसने केस की जिम्मेदारी ली थी। यानी तीरन।
1995: तीरन (कार्ति) अपने पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में है। वह डीएसपी के रूप में पदस्थापित होने के लिए प्रशिक्षण ले रहा है। वह प्रशिक्षण अवधि में अव्वल आता है और अपने गृहनगर तंजावुर लौटता है। वहां उसे अपनी नई पड़ोसी श्रीप्रिया उर्फ प्रिया (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार हो जाता है और दोनों खुशी-खुशी शादी कर लेते हैं। इसी समय, डाकुओं का एक समूह तमिलनाडु के राजमार्ग के किनारे स्थित एक घर को तहस-नहस कर देता है। वे अंदर घुसकर सभी लोगों को बुरी तरह मार देते हैं और उनका सामान लूट लेते हैं। बाद में, तीरन को पोन्नेरी पोस्ट कर दिया जाता है।
2003: तीरन, सत्या और अन्य पुलिस वालों का एक समूह भारत भर में घूमता है। इस प्रक्रिया के दौरान, तीरन को पता चलता है कि ये डकैत वास्तव में भारतीय स्वतंत्रता के बाद बचे हुए सांस्कृतिक समूहों के जनजातिये सदस्य हैं। अंततः उन लोगों को उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रोक दिया जाता है। फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। बाद में, डकैत सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक के घर पर धावा मारते हैं और उसे मार देते हैं। सरकार जनता के भारी दबाव में होती है और गृह मंत्री तीरन को डकैतों को पकड़ने के लिए सभी अधिकार और एक पूरी टीम देते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:2017 की फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय एक्शन थ्रिलर फ़िल्में