411 REFERENCE · Wikipedia
राम पंजवाणी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2017
मई 2017
मई 2017
मई 2017
राम पंजवाणी साहित्यकार भारतीय सिन्धी भाषा संस्मरण अनोखा अज़मूदा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित
राम प्रतापराय पंजवाणी (20 नवम्बर 1911 – 31 मार्च 1987) भारतीय लेखक, लोकगायक एवं शिक्षाविद थे, जो सिंधी साहित्य में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध थे।http://www.thesindhuworld.com/rampanjwani.html Biography : Prof. Ram Panjwani The Sindhu World 1 July 2015 18 March 2015 https://web.archive.org/web/20150318002936/http://www.thesindhuworld.com/rampanjwani.html dead
प्रारंभिक जीवन
पंजवाणी का जन्म 20 नवम्बर 1911 को तत्कालीन ब्रिटिश भारत के सिंध प्रांत के लरकाना में हुआ था (वर्तमान में पाकिस्तान में)।http://sindhiwiki.org/index.php?title=Prof._Ram_Panjwani Prof. Ram Panjwani Encyclopedia of Sindhi 1 July 2015 उन्होंने 1934 में मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और कराची के डी. जे. सिंध गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में अध्यापन कार्य आरम्भ किया।
1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद वे मुंबई आ गए और जयहिंद कॉलेज, मुंबई के सिंधी विभाग में अध्यापक के रूप में कार्य करने लगे। बाद में वे मुंबई विश्वविद्यालय के सिंधी विभाग में रीडर नियुक्त हुए तथा 1974 से 1976 तक विभागाध्यक्ष रहे।
साहित्यिक कृतियाँ
पंजवाणी ने सिंधी भाषा में अनेक साहित्यिक कृतियाँ प्रकाशित कीं। उनकी प्रथम कृति पद्मा (1939) थी। इसके पश्चात उन्होंने क़ैदी, शर्मीला, असांजो घर, अहे ना अहे तथा शल्ल धीअऱु ना जमान जैसी रचनाएँ लिखीं।
उन्होंने चार फ़िल्मों—झूलेलाल, लाडली, होजमालो और शल्ल धीअऱु ना जमान—में अभिनय भी किया, जिनमें अंतिम फ़िल्म उनके उपन्यास पर आधारित थी। उन्होंने 1942 में पहली सिंधी-भाषा फ़िल्म एकता की रचना की।
उन्हें 1964 में उनकी कृति अनूठा अजमदा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi.jsp#SINDHI Sahitya Akademi Award winners Sahitya Akademi 1 July 2015
वे सांस्कृतिक संस्था सीता सिंधु भवन के संस्थापक थे तथा हिंदुस्तान सिंधी साप्ताहिक के संपादक भी रहे।https://books.google.com/books?id=FBlUD0rIRF8C Hinduism: Path of the Ancient Wisdom Hiro G. Badlani iUniverse 2008 362 9780595436361
भारत सरकार ने उन्हें 1981 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया।http://mha.nic.in/sites/upload_files/mha/files/LST-PDAWD-2013.pdf Padma Awards Directory Ministry of Home Affairs, Government of India 18 June 2015 15 October 2015 https://web.archive.org/web/20151015193758/http://mha.nic.in/sites/upload_files/mha/files/LST-PDAWD-2013.pdf dead
निधन
राम पंजवाणी का निधन 31 मार्च 1987 को चंडीगढ़ में 75 वर्ष की आयु में हुआ।
सन्दर्भ
श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत सिन्धी भाषा के साहित्यकार