411 REFERENCE · Wikipedia
जैविक वर्णक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|बुगेरिगर को अपना पीला रंग सिटाकोफुल्विन वर्णक से मिलता है और उसका हरा रंग उसी पीले वर्णक और नीले संरचनात्मक रंग के संयोजन से प्राप्त होता है। पृष्ठभूमि में दिख रहे नीले और सफेद पक्षी में पीला वर्णक नहीं है। दोनों पक्षियों पर गहरे निशान काले वर्णक यूमेलानिन के कारण हैं।
जैविक वर्णक को वर्णक या बायोक्रोम के नाम से भी जाना जाता है।बायोक्रोम - बायोलॉजिकल पिगमेंट https://www.britannica.com/science/biochrome ब्रिटानिका 16 अक्टूबर 2025 en जैविक वर्णकों में पादप वर्णक और पुष्प वर्णक शामिल हैं। कई जैविक संरचनाओं जैसे त्वचा, आंख, पंख, फर और बाल में क्रोमैटोफोरस नामक विशेष कोशिकाओं में मेलानिन जैसे वर्णक होते हैं। कुछ प्रजातियों में वर्णक किसी जीव के जीवनकाल के दौरान बहुत लम्बी अवधि तक एकत्रित होते हैं।
पौधों में वर्णक
पौधों में वर्णकों का प्राथमिक कार्य प्रकाश संश्लेषण है जिसमें हरे वर्णक पर्णहरित और कई रंगीन वर्णकों का उपयोग होता है जो अधिक प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करते हैं।ग्रोटेवॉल्ड एरिक द जेनेटिक्स एंड बायोकेमिस्ट्री ऑफ फ्लोरल पिगमेंट्स एनुअल रिव्यू ऑफ प्लांट बायोलॉजी 2 जून 2006 57 वॉल्यूम 57, 2006 761–780 10.1146/annurev.arplant.57.032905.105248 https://www.annualreviews.org/content/journals/10.1146/annurev.arplant.57.032905.105248 16 अक्टूबर 2025 en 1543-5008 वर्णक परागण में भी भूमिका निभाते हैं जहां वर्णक के संचय या हानि से पुष्पों के रंग में परिवर्तन हो सकता है। इससे परागणकर्ताओं को संकेत मिलता है कि कौन से फूल लाभदायक हैं और किसमें अधिक पराग और मकरंद है।
जानवरों में वर्णक
कई जानवरों द्वारा सुरक्षा के लिए, छद्मावरण, अनुहरण या चेतावनी रंग के माध्यम से वर्णकता का उपयोग किया जाता है। मछली, उभयचर और सेफेलोपोड्स सहित कुछ जानवर छलावरण प्रदान करने के लिए वर्णक क्रोमैटोफोर का उपयोग करते हैं जो पृष्ठभूमि से मेल खाने के लिए बदलता रहता है।
वर्णकता का उपयोग पशुओं के बीच संकेतन में किया जाता है जैसे कि प्रणय निवेदन और प्रजनन व्यवहार में। मेलानिन जैसे त्वचा वर्णक पराबैंगनी विकिरण से ऊतकों को सूर्य की जलन से बचा सकते हैं।मेलानिन - बायोलॉजिकल पिगमेंट https://www.britannica.com/science/melanin ब्रिटानिका 16 अक्टूबर 2025 en 6 सितम्बर 2025
इन्हें भी देखें
मानव त्वचा का रंग
वर्णक
सन्दर्भ
श्रेणी:जीववैज्ञानिक रंगद्रव्य
श्रेणी:रंगद्रव्य