Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बतक लोग (फ़िलिपीन्ज़)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बतक स्त्री व शिशु बतक लोग 500 अनुमानित (2015) पूर्वोत्तरी पलावन सर्वात्मवाद अन्य नेग्रिटो जातियाँ, विसाया जातियाँ, और फ़िलिपीनी अगर आप इण्डोनेशिया के उत्तर सुमात्रा प्रान्त के इसी नाम के समुदाय पर जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो बतक लोग वाला लेख देखें बतक (Batak) एक नेग्रिटो मानव जाति है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के पलावन द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में रहती है। इनकी जनसंख्या केवल ५०० के आसपास बची है। इनका लूज़ोन के आएता लोगों से करीबी सम्बन्ध माना जाता है। इनका कद छोटा, रंग गाढ़ा और बाल घुंघराले होते हैं। ध्यान दें कि यह बतक जनजाति इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मिलने वाली बतक जाति से बिलकुल भिन्न है। इतिहास आधुनिक काल से २०,००० से ३०,००० वर्ष पहले हिमयुग के दौरान समुद्री सतह नीचे थी क्योंकि बहुत-सा जल बर्फ़ के रूप में जमा हुआ था। भूवैज्ञानिक मानते हैं कि तब बोर्नियो के द्वीप और फ़िलिपीन्ज़ के बीच एक ज़मीनी पुल अस्तित्व में था जो हिमयुग की समाप्ति पर समुद्र में डूब गया। माना जाता है कि आती, आएता, बतक व अन्य फ़िलिपीनी नेग्रिटो लोगों के पूर्वज इसी पुल पर चलकर दसियों हज़ार साल पूर्व फ़िलिपीन्ज़ के विसाया क्षेत्र में पहुँचे थे।Scott William Henry Prehispanic Source Materials for the study of Philippine History New Day Publishers 1984 971-10-0226-4 2008-08-05 https://books.google.com/books?id=bR2XAQAACAAJ xix, 3 https://web.archive.org/web/20161222160827/https://books.google.com/books?id=bR2XAQAACAAJ 22 दिसंबर 2016 live. धर्म बतक अधिकतर सर्वात्मवादी होते हैं लेकिन इनके धर्म में कुछ हिन्दू धर्म के तत्व भी मिलते हैं। वे मानते हैं कि प्रकृति में कई आत्माएँ बसती हैं। कुछ "पानयेओन" कहलाने वाली आत्माएँ मनुष्यों को संदेह से देखती हैं लेकिन उन्हें अधिकतर अकेला छोड़ दोती हैं। कुछ "दिवाता" ("देवता" का एक शब्द-रूप) दयालु होती हैं और मनुष्यों को मदद करने की चेष्टा करती हैं। इन आत्माओं से सम्पर्क करने के लिए ओझाओं की सहायता ली जाती है।"On the Road to Tribal Extinction: Depopulation, Deculturation, and Adaptive Well-Being Among the Batak of the Philippines," James F. Eder, University of California Press, 1987, ISBN 9780520912755, ... Most nature spirits fall into two broad classes: malevolent panya'en or capricious, but benevolently inclined, diwata. Visible only to shamans ... इन्हें भी देखें आएता लोग नेग्रिटो अण्डमानी लोग सन्दर्भ श्रेणी:नेग्रिटो श्रेणी:फ़िलिपीन्ज़ के मूल निवासी श्रेणी:पलावन