411 REFERENCE · Wikipedia
गिरीश चंद्र चतुर्वेदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गिरीश चंद्र चतुर्वेदी भारत की प्रमुख बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा संस्थान आईसीआईसीआई बैंक के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उनकी नियुक्ति रिजर्व बैंक और शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन है। उनका कार्यकाल 1 जुलाई, 2018 से प्रभावी होकर 3 वर्षों तक के लिए है। वे 1977 बैच के उत्तर प्रदेश संवर्ग के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वे वर्ष 2011 से 2013 तक भारत सरकार के अंतर्गत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव थे। वे जनवरी 2013 में पेट्रोलियम सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। साथ ही वे वित्तीय सेवा विभाग में भी काम कर चुके हैं। यह विभाग बैंक और बीमा क्षेत्र का प्रशासनिक विभाग है।https://www.jagran.com/business/news-icici-bank-appoints-girish-chandra-chaturvedi-as-non-executive-chairman-175920432.htmln जागरण 5 जुलाई 2018 29 जून 2018 ICICI बैंक के चेयरमैन बने गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, तीन वर्ष के लिए हुई नियुक्तिसितंबर 2021 InternetArchiveBot
उन्होने भौतिक शास्त्र में स्नातकोत्तर किया है तथा लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स से सामाजिक नीति का अध्ययन किया है। उन्हें आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से आर्थिक इतिहास विषय में डाक्टरेट की उपाधि भी मिली है। वह आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के निदेशकमंडल में काम कर चुके हैं।ICICI बैंक ने पूर्व IAS अधिकारी जीसी चतुर्वेदी को बनाया चेयरमैन https://www.punjabkesari.in/business/news/icici-bank-appoints-ex-ias-g-c-chaturvedi-as-non-executive-chairman-827798 पंजाब केसरी 29 जून 2018 6 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180706104520/https://www.punjabkesari.in/business/news/icici-bank-appoints-ex-ias-g-c-chaturvedi-as-non-executive-chairman-827798 6 जुलाई 2018 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारत में बैंकिंग
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के लोग
श्रेणी:भारतीय बैंकर