Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओल्मेक सभ्यता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ओल्मेक सभ्यता मेसोअमेरिका की प्रारंभिक और प्रमुख सभ्यता थी, जो लगभग 1200-400 ईसा पूर्व मेक्सिको के वेराक्रूज़ और तबैस्को प्रांतमें फली-फूली। यह अपनी विशाल पत्थर की मूर्तियां, कला, वास्तुकला और सांस्कृतिक प्रभाव के लिए जानी जाती है। ओल्मेक संस्कृति को मेसोअमेरिकी सभ्यताओं की जननी माना जाता है। ओल्मेक सभ्यता का प्रारंभिक केंद्र सैन लोरेंजो टेनोच्टिटलान था। 10वीं शताब्दी ईसा पूर्व में सैन लोरेंजो के पतन के बाद वे ला वेंटा चले गए। चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में ओल्मेक रहस्यमय रूप से समाप्त हो गए, जिससे यह क्षेत्र 19वीं शताब्दी तक विरल आबादी वाला बना रहा। शब्द-व्युत्पती "ओल्मेक"ओल्मेक (n.d.). Think Quest. Retrieved 20 सितंबर 2012, from link https://web.archive.org/web/20121024235315/http://library.thinkquest.org/28059/olmecas.htm 24 अक्टूबर 2012 शब्द नाहुआट्ल भाषा से आया है, जिसका अर्थ है "रबर के लोग"। यह एज़्टेक द्वारा 15वीं-16वीं शताब्दी में खाड़ी क्षेत्रों के निवासियों के लिए इस्तेमाल किया गया था, इसके अन्तर्गत कैस्टिला, इलास्टिका नामक वृक्ष से सफेद तरल पदार्थ को निकाल कर रबर बनाने की प्राचीन परंपरा को संदर्भित किया गया। 1600 ईसा पूर्व, रबर बनाने के लिए सफेद तरल पदार्थ को इपोमोआ अल्बा बेल के रस के साथ मिलाया जाता था। कलाकृतियां ओल्मेक मूर्तियाँ उनकी प्रारंभिक संस्कृति की प्रमुख पहचान हैं, विशेष रूप से विशाल पत्थर के स्मारक। इनमें सबसे प्रमुख विशाल सिर हैं, जो 3 मीटर तक ऊंचे होते हैं। इन स्मारकों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया:—विशाल सिर, आयताकार वेदी, स्वतंत्र गोल मूर्तियाँ और स्टेल, इत्यादि जिनका अस्तित्व समय के साथ जटिल होता गया। व्यापार मेसोअमेरिका में ओल्मेक कलाकृतियों और "हरित शिलाखंड से निर्मित मूर्तियों के व्यापार का प्रमाण मिले है। हरित शिलाखंड और समुद्री शैल जैसी मूल्यवान सामग्रियाँ दूर-दूर तक पहुँचाई जाती थीं। इस काल में लावा से बनी कृलाकृतियों के व्यापार का भी प्रमाण मिले है। लावा से बनी औजार तेज और टिकाऊ होते थे। ओल्मेक काल में व्यापारीक मार्गों और सामग्रियों में विविधता बढ़ी, जो उनके सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाता है।10.1016/j.jas.2013.01.033 सैन लोरेंजो में प्रारंभिक ओल्मेक ओब्सीडियन व्यापार और आर्थिक संगठन पुरातत्व विज्ञान पत्रिका 40 6 2784–2798 2013 हिर्थ केनेथ साइफर्स एन्न कोबीन रोबर्ट डी॰ लियोन जोन्स ग्लास्कॉक माइकल डी॰ 2013JArSc..40.2784H संदर्भ श्रेणी:इतिहास