Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐतिहासिक भूगोल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|डब्लिन शहर, 1610; 1896 में पुनर्मुद्रित thumb|right|1797 में डब्लिन शहर thumb|right|1836 मे डब्लिन शहर ऐतिहासिक भूगोल किसी स्थान अथवा क्षेत्र की भूतकालीन भौगोलिक दशाओं का या फिर समय के साथ वहाँ के बदलते भूगोल का अध्ययन है। यह अपने अध्ययन क्षेत्र के सभी मानवीय और भौतिक पहलुओं का अध्ययन किसी पिछली काल-अवाधि के सन्दर्भ में करता है या फिर समय के साथ उस क्षेत्र के भौगोलिक दशाओं में परिवर्तन का अध्ययन करता है। बहुत सारे भूगोलवेत्ता किसी स्थान का इस सन्दर्भ में अध्ययन करते हैं कि कैसे वहाँ के लोगों ने अपने पर्यावरण के साथ अंतर्क्रियायें कीं और किस प्रकार इन क्रियाओं के परिणामस्वरूप उस स्थान के भूदृश्यों का उद्भव और विकास हुआ। आज के परिप्रेक्ष्य में भूगोल की इस शाखा का जो रूप दिखाई पड़ता है उसका सर्वप्रथम प्रतिनिधित्व करने वाली रचनाओं में हेरोडोटस के उन वर्णनों को माना जा सकता है जिनमें उन्होंने नील नदी के डेल्टाई क्षेत्रों के विकास का वर्णन किया हैHistorical Geography ऐतिहासिक भूगोल http://www.britannica.com/science/historical-geography britannica.com ब्रिटानिका एनसाइक्लोपीडिया 16 अगस्त 2015 en https://web.archive.org/web/20150905192019/http://www.britannica.com/science/historical-geography 5 सितंबर 2015 live, हालाँकि तब ऐतिहासिक भूगोल जैसी कोई शब्दावली नहीं बनी थी। आधुनिक रूप में इसका विकास जर्मनी में फिलिप क्लूवर के साथ शुरू माना जाता है जिन्होंने जर्मनी का ऐतिहासिक भूगोल लिखकर इस शाखा का प्रतिपादक बनने का श्रेय हासिल किया।Philipp Clüver फिलिप क्लूवर http://www.britannica.com/biography/Philipp-Cluver britannica.com ब्रिटानिका एन्साइक्लोपीडिया 16 अगस्त 2015 en https://web.archive.org/web/20150906215800/http://www.britannica.com/biography/Philipp-Cluver 6 सितंबर 2015 live १९७५ में जर्नल ऑफ हिस्टोरिकल ज्याग्रफी के पहले अंक के साथ ही इसके विषय क्षेत्र और अध्ययनकर्ताओं के समूह जो एक व्यापक विस्तार मिला। अमेरिका में इस शाखा को सबसे अधिक बल कार्ल सॉअर के सांस्कृतिक भूगोल के अध्ययन से मिला जिसके द्वारा उन्होंने सांस्कृतिक भूदृश्यों के ऐतिहासिक विकास के अध्ययन को प्रेरित किया। हालाँकि अब वर्तमान समय में इसमें कई अन्य थीम शामिल हो चुकी हैं जिनमें पर्यावरण का ऐतिहासिक अध्ययन और पर्यावरणीय ज्ञान के ऐतिहासिक अध्ययन को भी शामिल किया जाता है।School of Geography:Cultural and Historical Geography भूगोल की चिंतनधारायें:सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भूगोल https://www.nottingham.ac.uk/geography/research/themes/cultural-historical/index.aspx nottingham.ac.uk नॉटिंघम विश्वविद्यालय 16 अगस्त 2015 en https://web.archive.org/web/20151207054117/http://www.nottingham.ac.uk/geography/research/themes/cultural-historical/index.aspx 7 दिसंबर 2015 dead अब ऐतिहासिक भूगोल रुपी भूगोल की यह शाखा इतिहास, पर्यावरणीय इतिहास और ऐतिहासिक पारिस्थितिकी इत्यादि शाखाओं से काफ़ी करीब मानी जा सकती है।बाली विलियम The Research Program of Historical Ecology ऐतिहासिक पारिस्थितिकी के अनुसंधान कार्य एनुअल रिव्यू ऑफ़ एन्थ्रोपोलोजी 2006 35 1 75–98 16 अगस्त 2015 en इतिहास प्राचीन यूनानी भूगोलवेत्ताओं के लेखन में भी ऐसे तत्व मिलते हैं जो भूगोल की आज की इस शाखा के समान हैं। उदाहरण के लिये प्रसिद्ध यूनानी विद्वान हेरोडोटस द्वारा नील नदी के डेल्टा के ऐतिहासिक विकास की व्याख्या करना। बुटलिन ने अपनी पुस्तक में ऐतिहासिक भूगोल के इतिहास को तीन बड़े खण्डों में बाँटा है - १७०० से १९२० ई॰ तक, १९२० से १९५० तक (आधुनिक ऐतिहासिक भूगोल की शुरूआत) और १९५० के बाद का काल (बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में ऐतिहासिक भूगोल)।मार्कोस ए॰ पुस्तक समीक्षा:हिस्टोरिकल ज्याग्रफी - आर॰ ए॰ बुटलिन GeoJournal 1995 36 1 56 http://www.jstor.org/stable/41146472 17 अगस्त 2015 en https://web.archive.org/web/20160307062213/http://www.jstor.org/stable/41146472 7 मार्च 2016 live १९३२ में ब्रिटिश हिस्टोरिकल सोसायटी और ब्रिटिश ज्योग्राफिकल सोसायटी की संयुक्त बैठक में पहली बार इस प्रश्न पर विचार शुरू हुआ कि आखिरकार ऐतिहासिक भूगोल क्या है।आर एच बेकर एलन Geography and History: Bridging the Divide 2003 कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस कैम्ब्रिज https://books.google.co.in/books?id=e8yf5JcefpAC&lpg=PA33&ots=OYUG32OrAi&dq=Historical%20Geography&pg=PA33#v=onepage&q=Historical%20Geography&f=false 17 अगस्त 2015 en https://web.archive.org/web/20160304205033/https://books.google.co.in/books?id=e8yf5JcefpAC&lpg=PA33&ots=OYUG32OrAi&dq=Historical%20Geography&pg=PA33#v=onepage&q=Historical%20Geography&f=false 4 मार्च 2016 live ई डब्ल्यू गिल्बर्ट ने मत प्रकट किया कि "...इसका (ऐतिहासिक भूगोल का) असली प्रकार्य बीते समय के प्रादेशिक भूगोल की पुनर्रचना करना है", और साथ ही तत्कालीन प्रचलित चार अन्य मतों का खंडन किया कि यह राजनीतिक सीमान्तों के परिवर्तन का अध्ययन नहीं है; भौगोलिक खोजों का अध्ययन नहीं है; न ही यह भौगोलिक विचारों और विधियों के इतिहास का अध्ययन है; और न ही यह भौगोलिक पर्यावरण के इतिहास पर पड़े प्रभावों का अध्ययन है। इसके बाद ब्रिटेन में ही एच॰ सी॰ डार्बी के नेतृत्व में इस विधा का विकास हुआ जब उन्होंने १९५० से १९७० के बीच अपनी सात खण्डों की कृति रिकंस्ट्रक्शन ऑफ़ ह्यूमन ज्याग्रफी ऑफ़ मेडिवल इंग्लैण्ड (मध्यकालीन इंग्लैण्ड के मानव भूगोल की पुनर्रचना) प्रकाशित की।Heffernan Mike Historical geography http://www.history.ac.uk/makinghistory/resources/articles/historical_geography.html history.ac.uk 17 अगस्त 2015 en https://web.archive.org/web/20150924041822/http://www.history.ac.uk/makinghistory/resources/articles/historical_geography.html 24 सितंबर 2015 dead समकालीन धाराएँ यूके में ऐतिहासिक भूगोल के अंतर्गत हुए हालिया शोध कार्यों का जायजा लेकर एक अध्ययन में इसकी कुछ प्रमुख धाराएँ चिह्नित की गयी हैं जो निम्नवत हैं: वैश्विक ऐतिहासिक भूगोल: जो १९९० के बाद हुए विश्वव्यापी वैश्वीकरण की घटना का अध्ययन करता है। भूगोल और साम्राज्य: की धारा के अंतर्गत साम्राज्य और साम्राज्यवाद के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं के अध्ययन हेतु ऐतिहासिक भूगोलवेत्ताओं ने नए अनुसंधान मॉडल विकसित किये हैं। भूगोल, विज्ञान और तकनीक: के ऐतिहासिक भूगोल के अंतर्गत अध्ययन ने वैज्ञानिक विकास के भौगोलिक प्रतिरूपों के अध्ययन को बढ़ावा दिया है। पर्यावरण के ऐतिहासिक भूगोल: के अंतर्गत अध्ययनों ने पर्यावरणीय परिवर्तनों के भौगोलिक प्रतिरूपों और उनमें समय के सापेक्ष बदलाव के अध्ययन द्वारा न सिर्फ़ नए आँकड़े प्रस्तुत किये हैं बल्कि नयी सोच और समझ विकसित करने में मदद की है। भूगोल की मूलभूत संकल्पनाएँ: उदाहरण के लिये स्थान, क्षेत्र, भूदृश्य इत्यादि ऐतिहासिक भूगोलवेत्ताओं के अध्ययन के विषय के रूप में अन्य विषय के शोधार्थियों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। भूगोल और दर्शन: के क्षेत्र में ऐतिहासिक भूगोलवेत्ताओं की रूचि गैर-निरूपणात्मक सिद्धांत में रही है जिसका प्रयोग उन्होंने भूदृश्यों और आवास क्षेत्रों के ऊपर दार्शनिक दृष्टि से लेखन करने में किया है। नक़्शे: अभी भी काफ़ी ऐतिहासिक भूगोलवेत्ता नक्शों के इतिहास और नक्शों के अध्ययन द्वारा इतिहास के अध्ययन को अपना प्रमुख विषय बनाये हुए हैं। ऐतिहासिक जीआइएस: ने एक नयी विधा के रूप में स्थान बनाया है और इसके अध्ययन ने ऐतिहासिक भूगोल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये हैं। ऐतिहासिक जीआइएस भौगोलिक सूचना प्रणाली (जी॰आइ॰एस॰) की एक नयी शाखा के रूप में तेज़ी से उभरा है।Gregory Ian N. Healey Richard G. Historical GIS: structuring, mapping and analysing geographies of the past प्रोग्रेस इन ह्यूमन ज्याग्रफी अक्टूबर 2007 31 5 638-653 10.1177/0309132507081495 http://phg.sagepub.com/content/31/5/638.short 16 अगस्त 2015 en https://web.archive.org/web/20150712225731/http://phg.sagepub.com/content/31/5/638.short 12 जुलाई 2015 live अन्य क्षेत्र: जो ऐतिहासिक भूगोलवेत्ताओं द्वारा अध्ययन के विषय के रूप में प्रस्तुत किये गये हैं उनमें भूगोलवेत्ताओं के जीवनीपरक अध्ययन से लेकर कला के विकास का भूगोल तक और जैवभूगोल के ऐतिहासिक अध्ययन तक कई पहलू शामिल किये जा सकते हैं।Driver Felix Research in historical geography and in the history and philosophy of geography in the UK, 2001–2011: an overview जर्नल ऑफ़ हिस्टोरिकल ज्याग्रफी अक्टूबर 2013 42 203-211 10.1016/j.jhg.2013.07.011 http://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S030574881300087X 17 अगस्त 2015 en https://web.archive.org/web/20150924171842/http://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S030574881300087X 24 सितंबर 2015 live विधियाँ प्रमुख अध्ययन इन्हें भी देखें मानव भूगोल सांस्कृतिक भूगोल ऐतिहासिक पारिस्थितिकी पर्यावरणीय इतिहास सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ प्राचीन भारत का ऐतिहासिक भूगोल अक्तूबर 2026 InternetArchiveBot (लेखक - बिमल चरण लाहा , हिन्दी अनुवादक - रामकृष्ण द्विवेदी) हिस्टोरिकल ज्याग्रफी (ऐतिहासिक भूगोल) जर्नल का होमपेज। जर्नल ऑफ़ हिस्टोरिकल ज्याग्रफी (ऐतिहासिक भूगोल का जर्नल), एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित जर्नल। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक भूगोल सम्बंधी प्रकाशन ग्रन्थ सूची श्रेणी:भूगोल की शाखायें श्रेणी:मानव भूगोल *