411 REFERENCE · Wikipedia
किशोर कुमार सम्मान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान श्री दिलीप कुमार, मुम्बई - अभिनय 2014-15 220px सिनेमाई उपलब्धियों में उत्कृष्टता मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग भारत 1997-98
किशोर कुमार सम्मान प्रख्यात पार्श्व गायक एवं हरफनमौला कलाकार की स्मृति में स्थापित किया गया है। । किशोर कुमार खण्डवा, मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। उन्होंने सिनेमा के क्षेत्र में अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय देते हुए न सिर्फ भारत , बल्कि विश्व के अनेक देशों में जो जगह बनायी उससे न सिर्फ यश स्थापित हुआ, बल्कि मध्यप्रदेश के गौरव में श्रीवृद्धि हुई।http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award/kishor.asp संग्रहीत प्रति 9 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20170410213619/http://mpinfo.org/MPinfoStatic/hindi/award/kishor.asp 10 अप्रैल 2017 dead
चयन के मापदंड
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुए सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिए वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना की है। यह सम्मान उत्कृष्टता, दीर्घ साधाना, श्रेष्ठ उपलब्धि के मानदण्डों के आधार पर देय है। सम्मान के लिये चुने जाने के समय निर्देशक, कलाकार, पटकथाकार तथा गीतलेखक का सृजन-सक्रिय होना अनिवार्य है।
प्रक्रिया
प्रक्रिया के अनुसार संस्कृति विभाग सिनेमा के क्षेत्र के निर्घारित माधयमों में सक्रिय कलाकारों के नामांकन का अनुरोधा करता है। ये नामांकन संकलित करके विशेषज्ञों की चयन समिति के सामने अंतिम निर्णय के लिए रखे जाते हैं। इस समिति में सिनेमा के क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। चयन समिति को यह स्वतंत्रता है कि अगर कोई नाम छूट गया हो तो अपनी तरफ से उसे जोड़ ले। राज्य शासन ने चयन समिति की अनुशंसा को अपने लिए बंधानकारी माना है।
पुरस्कार
इस सम्मान के अंतर्गत दो लाख रुपये की राशि और सम्मान पट्टिका भेंट की जाती है।
प्राप्तकर्ता
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान1. हृषिकेश मुखर्जी1997-982. नसीरुद्दीन शाह1998-993. गुलज़ार1999-004. कैफी आज़मी2000-015. बी.आर. चोपड़ा2001-026. अमिताभ बच्चन2002-037. गोविन्द निहलानी2003-048. जावेद अख़्तर2004-059. श्याम बेनेगल2005-0610. शत्रुघ्न सिन्हा2006-0711. मनोज कुमार2007-0812. गुलशन बावरा2008-0913. यश चोपड़ा2009-1014.स्व. देव आनंद ,मुम्बई - अभिनय2010-1115. सलीम खाँन, मुम्बई - पटकथा लेखन2011-1216. समीर, मुम्बई - गीतलेखन2012-1317.सु सई परांजपे, मुम्बई - निर्देशन2013-1418. दिलीप कुमार, मुम्बई - अभिनय2014-1519.प्रियदर्शन, फ़िल्म निर्देशक2017-18 20.वहीदा रहमान, फ़िल्म अभिनेत्री2018-19 21.अमिताभ भट्टाचार्य, फिल्म गायक 2020-21
बाहरी कड़ियाँ
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान
श्रेणी:मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कार