Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विचुम्बकन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

300px|right|thumb|चुम्बकीय शैथिल्य के बड़े एवं छोटे लूप (मेजर & माइनर लूप) right|thumb|300px|अमेरिकी नौसेना का एक जलयान विचुम्बकित किया जा रहा है। किसी अवांछित चुम्बकीय क्षेत्र को कम करना या समाप्त करना विचुम्बकन या डीगासिंग (Degaussing) कहलाता है। चुम्बकीय शैथिल्य (magnetic hysteresis) के कारण चुम्बकीय क्षेत्र का मान बिलकुल शून्य कर देना प्रायः सम्भव नहीं होता। इसलिये विचुम्बकन के द्वारा अधिशेष चुम्बकीय क्षेत्र को बहुत कम 'ज्ञात' क्षेत्र तक कम कर दिया जाता है जिसे 'बायस' (bias) कहते हैं। कम्प्यूटर एवं टीवी के मानीटरों (पुराने कैथोड किरण नलिका से युक्त) तथा जलयान के हल (hull) को प्रायः विचुम्बकित करना पड़ता है। इसी प्रकार कण त्वरकों में लगे विद्युतचुम्बकों को भी विचुम्बकित करना पड़ता है ताकि उनकी कुण्डलियों में एक निश्चित धारा प्रवाहित करने पर हर बार एक निश्चित चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो। बाहरी कड़ियाँ Guide to degaussing TVs A Guide to Understanding Data Remanence in Automated Information Systems श्रेणी:चुम्बकत्व