Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पारसी संग्रहालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पारसी संग्रहालय या फ्रेमजी दादाभाई अलपाईवाला संग्रहालय (Framji Dadabhoy Alpaiwalla Museum) मुम्बई में स्थित एक संग्रहालय है जिसमें भारत के पारसी लोगों के इतिहास एवं विरासत से सम्बन्धित वस्तुएँ संग्रीहीत हैं। मुम्बई की पारसी पंचायत ने इसकी इसकी स्थापना की थी और वही इसका रखरखाव करती है। इस संग्रहालय के दो भाग हैं- (१) फ्रेमजी दादाभाई अलपाईवाला के संग्रह (२) इरान से मिले पुरातात्विक वस्तुएं जो एरवाद जमशेद उनवाल नामक एक पारसी पुजारी एवं पुरातत्वविद ने दान की हैं। यह संग्रहालय मुम्बई के मालाबार पहाड़ी पर खरेघाट स्मारक भवन में स्थित है और विश्व में पारसियों का एकमात्र संग्रहालय है। इसकी स्थापना १९५२ में फारसी पंचायत ने फ्रेमजी दादाभाई अलपाईवाला के देहान्त के एक वर्ष बाद किया था। Mumbai's Parsi Museum, which originally opened in 1952, reopens after restoration सन्दर्भ श्रेणी:पारसी धर्म