411 REFERENCE · Wikipedia
भूल चूक लेनी देनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भूल चूक लेनी देनी, (अंग्रेजी: errors and omissions excepted या E&OE) एक वाक्यांश है, जिसका उपयोग किसी अनुबंधात्मक दस्तावेज़ जैसे कि एक मूल्य-सूची, दर-सूची (कोटेशन) और विशेषताओं से संबंधित कोई गलत या अधूरी जानकारी, प्रदान करने की स्थिति में, विधिक दायित्वों को कम करने के एक प्रयास के रूप में किया जाता है। उन स्थितियों में जहां कोई जानकारी अपेक्षाकृत तेजी से परिवर्तित होती है में, इसे अक्सर एक डिस्क्लेमर के रूप में लागू किया जाता है। कानूनी दृष्टि से, यह एक ऐसा बयान है जिसके अनुसार, कोई विशेष सूचना पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है और समय के साथ बदल सकती है।
भूल चूक लेनी देनी का सबसे अधिक प्रयोग यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैण्ड गणराज्य में होता है, साथ ही इसे भारत, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा में भी प्रयोग किया जाता है। विश्व के अन्य देशों (अंग्रेजी भाषी) में इसका प्रयोग इतना आम नहीं है।
सन्दर्भ
श्रेणी:वाक्याँश
श्रेणी:दस्तावेज़