Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राखी गुलज़ार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राखी गुलज़ार Rakhee Gulzar.jpg 1947 08 15 अभिनेत्री राखी गुलज़ार (जन्म: 15 अगस्त, 1947) हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री हैं। वह व्यापक रूप से केवल राखी के रूप में जानी जाती हैं। वह मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों और साथ ही कई बंगाली फिल्मों में दिखाई दी हैं। चार दशकों तक किये अभिनय में, उन्होंने कई अन्य पुरस्कारों के अलावा तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। फिल्मफेयर में, राखी को 16 बार (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 8 बार और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए 8 बार) नामांकित किया गया, जिससे वह माधुरी दीक्षित और रानी मुखर्जी के साथ महिला श्रेणियों में सबसे अधिक नामांकित कलाकार हैं। व्यक्तिगत जीवन राखी का जन्म भारत की आजादी की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद 15 अगस्त 1947 को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में एक बंगाली परिवार में हुआ था।Birthday Special: कभी अमिताभ बच्चन की माशूका तो कभी उनकी मां बनीं राखी https://khabar.ndtv.com/news/filmy/birthday-special-rakhee-gulzar-1737841 27 मार्च 2019 एनडीटीवी इंडिया https://web.archive.org/web/20190327170102/https://khabar.ndtv.com/news/filmy/birthday-special-rakhee-gulzar-1737841 27 मार्च 2019 dead राखी का किशोरावस्था में ही बंगाली फ़िल्मों के निर्देशक अजय बिश्वास से शादी हो गई थी पर यह शादी असफल रही। अभी वह विख्यात फ़िल्म निर्देशक, कवि एवं गीतकार गुलज़ार की पत्नी हैं।न चली शादी न हुआ तलाक, फिर भी अलग-अलग घर में रहने लगा ये बॉलीवुड कपल, आज भी जब पत्नी के हाथ का खाना खाने की होती इच्छा तो देते उसे ये रिश्वत https://www.bhaskar.com/news/gulzar-talks-relationship-wife-rakhi-biography-launch-5955772.html 27 मार्च 2019 11 सितम्बर 2018 hi https://web.archive.org/web/20190327170058/https://www.bhaskar.com/news/gulzar-talks-relationship-wife-rakhi-biography-launch-5955772.html 27 मार्च 2019 live वर्ष 2003 में उनको पद्म श्री की उपाधि से सम्मानित किया गया। फिल्मी सफर 1967 में, 20 वर्षीय राखी ने अपनी पहली बंगाली फिल्म बधु बारन में अभिनय किया, जिसके बाद उन्हें 1970 में अपनी पहली हिन्दी फिल्म, राजश्री प्रोडक्शन्स की जीवन मृत्यु में धर्मेन्द्र के साथ मुख्य भूमिका की पेशकश की गई।Bday Special: इस बड़ी फिल्म के कारण हुआ था राखी और गुलजार के बीच अलगाव https://www.navodayatimes.in/news/khabre/happy-birthday-to-rakhee-gulzar/92373/ 27 मार्च 2019 14 अगस्त 2018 hi https://web.archive.org/web/20190327170058/https://www.navodayatimes.in/news/khabre/happy-birthday-to-rakhee-gulzar/92373/ 27 मार्च 2019 dead 1971 में, राखी ने शर्मीली में शशि कपूर के साथ दोहरी भूमिका निभाई। उसी वर्ष उन्होंने लाल पत्थर और पारस में भी अभिनय किया; सभी तीन फिल्में लोकप्रिय थीं और वह 1970 के दशक में हिन्दी सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्री बन गईं। उनके अभिनय की शहज़ादा (1972), आँखों आँखों में (1972), हीरा पन्ना (1973), दाग (1973), हमारे तुम्हारे (1979), आँचल (1980), श्रीमान श्रीमती (1982) और ताकत (1982) में प्रशंसा हुई। राखी ने शशि कपूर के साथ 10 रिलीज़ फ़िल्मों में काम किया, जिनमें शर्मीली (1971), जानवर और इंसान (1972), कभी कभी (1976), दूसरा आदमी (1977), तृष्णा (1978), बसेरा (1981), बंधन कच्चे धागों का (1983), ज़मीन आसमान (1984), और पिघलता आसमान (1985)। मुख्य महिला नायिका के रूप में उनकी आखिरी फिल्म 1985 में शशि कपूर के साथ पिघलता आसमान थी। 1980 के आखिरी सालों और 1990 के दशक में उन्होंने बुजुर्ग मां के रूप में मजबूत चरित्र भूमिकाएं निभाईं - राम लखन (1989), अनाड़ी (1993), बाज़ीगर (1993), खलनायक (1993), करन अर्जुन (1995), बॉर्डर (1997), सोल्जर (1998), एक रिश्ता (2001) और दिल का रिश्ता (2002)।राखी गुलज़ार कितनी बदल गयी हैं अब, उन्हें इस हाल में देख पहचान नहीं पायेंगे आप https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-vishesh-rakhi-gulzar-special-and-lesser-known-facts-and-her-journey-18315651.html 27 मार्च 2019 दैनिक जागरण hi https://web.archive.org/web/20190327170058/https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-vishesh-rakhi-gulzar-special-and-lesser-known-facts-and-her-journey-18315651.html 27 मार्च 2019 live उनकी आखिरी फिल्म 2003 में शुभो महूरत थी, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। वह तब से फिल्म उद्योग से सेवानिवृत्त हैं। प्रमुख फिल्में वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2003 तलाश 2003 शुभ मुहूर्त 2003 दिल का रिश्ता 2001 एक रिश्ता प्रतिमा कपूर 1999 बादशाह गायत्री बच्चन1999 दिल क्या करे 1998 सोल्जर 1998 बारूद गायत्री शर्मा 1998 श्याम घनश्याम गंगा सत्यदेव सिंह 1998 प्यार तो होना ही था 1997 बॉर्डर 1997 आँखों में तुम हो 1997 जीवन युद्ध श्रीमती राय 1996 जान रुक्मिनी 1995 करन अर्जुन दुर्गा सिंह 1995 किस्मत गीता 1993 दिल की बाज़ी 1993 रुदाली 1993 प्रतिमूर्ति 1993 क्षत्रिय 1993 अनाड़ी 1993 बाज़ीगर शोभा शर्मा 1993 खलनायक श्रीमती आरती प्रसाद 1991 सौगंध गंगा 1991 प्रतिकार सरस्वती देवी 1990 जीवन एक संघर्ष 1989 राम लखन 1989 संतोष रचना 1989 इलाका 1988 फ़लक दुर्गा वर्मा 1988 मेरे बाद 1988 प्यार मोहब्बत 1988 सागर संगम गंगा 1987 डकैत 1987 मुकद्दर का फैसला रुक्मिनी 1986 ज़िन्दगानी 1985 साहेब 1985 पिघलता आसमान 1984 ज़िन्दगी जीने के लिये 1984 ज़मीन आसमान 1984 परोमा 1984 आनन्द और आनन्द 1983 बंधन कच्चे धागों का भावना पामुलापति कपूर 1982 दिल आखिर दिल है कुसुम देसाई 1982 श्रीमान श्रीमती 1982 बेमिसाल 1982 ये वादा रहा 1982 ताकत 1982 शक्ति शीतल 1981 श्रद्धांजली 1981 बरसात की एक रात रजनी ए राय 1981 बसेरा शारदा बलराज कुमार 1981 लावारिस विद्या 1981 नरम गरम 1981 रॉकी 1980 आँचल शांति 1980 हमकदम इंदु गुप्ता 1980 लूटमार 1980 शान शीतल कुमार 1979 जुर्माना 1979 काला पत्थर 1979 हमारे तुम्हारे माया 1978 कस्मे वादे 1978 तृश्णा 1978 मुकद्दर का सिकन्दर 1978 त्रिशूल गीता 1977 दूसरा आदमी 1976 तपस्या इन्द्राणी सिन्हा 1976 कभी कभी पूजा खन्ना 1975 अंगारे 1975 मेरे सजना 1975 चमेली मेमसाब 1974 २७ डाउन शालिनी 1973 बनारसी बाबू नीला एस लालबहादुर 1973 बलैक मेल आशा मेहता 1973 जोशीला 1973 दाग 1973 हीरा पन्ना 1972 आँखों आँखों में 1972 वफ़ा सरस्वती 1972 बेईमान 1972 शादी के बाद शोभा एस राम 1972 अनोखी पहचान 1972 जानवर और इंसान 1972 शहज़ादा 1972 आन बान रेखा 1971 पारस 1971 शर्मीली 1971 रेशमा और शेरा गोपाल की पत्नी 1971 लाल पत्थर 1970 जीवन मृत्यु 1968 बाघिनी 1967 बधू भरन बंगाली फ़िल्म पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 1990 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - राम लखन 1977 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - तपस्या 1974 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - दाग राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2003 - राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - शुभ मुहूर्त सन्दर्भ श्रेणी:1947 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री