Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ्लैश मेमोरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ्लैश मेमोरी (flash memory / चपला स्मृति) कम्प्यूटर एवं अन्य डिजिटल निकायों में प्रयुक्त होने वाली एक प्रकार की कंप्यूटर स्मृति है जो विद्युत शक्ति के न रहने पर भी बनी रहती है (अर्थात, नॉन्-वोलेटाइल मेमोरी)। आजकल यह मेमोरी बहुतायत में प्रयोग की जा रही है; जैसे- कंप्यूटर में प्रयुक्त फ्लैश ड्राइव (या पेन् ड्राइव), डिजिटल कैमरों एवं डिजिटल उत्पादों में प्रयुक्त मेमोरी कार्ड आदि। वस्तुत: यह एक प्रकार का ईईप्रोम (EEPROM) ही है किन्तु इसे बड़े-बड़े भागों (ब्लॉक्स) में मिटाया (इरेज) और प्रोग्राम किया जा सकता है जबकि साधारण ईईप्रोम को एक-एक बाइट करके ही मिटाया और प्रोग्राम किया जाता है। इस कारण इस पर नया आंकड़ा लिखने में अपेक्षाकृत कम समय लगता है। इसके अलावा फ्लैश मेमोरी, ईईप्रोम की अपेक्षा सस्ती भी है। == इतिहास == नॉर (NOR) और नन्ड (NAND) दोनो प्रकार की फ्लैश मेमोरी का आविष्कार जापान के डॉ॰ फुजिओ मासुओका ने की जब वे १९८० के दशक में तोशिबा में कार्यरत थे। == बाहरी कड़ियाँ == Flash memory types, comparisons, specs, and general information The website of the Open NAND Flash Interface (ONFI) consortium.