Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फरक्का परियोजना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रक्का बांध (बैराज) Pawan Kumar Bansal inspecting the damaged gate number 16 at the Farakka Barrage, Murshidabad district, West Bengal. The State Minister of Irrigation & Waterways, Micro & Small Scale Enterprises & Textiles.jpg Pawan Kumar Bansal inspecting the damaged gate number 16 at the Farakka Barrage India West Bengal 24 48 16 N 87 55 59 E inline,title गंगा नदी मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, India 2240 m 1961 1972 156.49 crore यह भारत की एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना हैं। फ़रक्का बांध (बैराज) भारत के पश्चिम बंगाल प्रान्त में स्थित गंगा नदी पर बना एक बांध है। यह बांध बांगलादेश की सीमा से मात्र १० किलो मीटर की दूरी पर स्थित है।Bangladesh : a country study Federal Research Division १९८९ Washington, D.C. http://lcweb2.loc.gov/frd/cs/bdtoc.html 2007-01-10 306 https://web.archive.org/web/20150711103712/http://lcweb2.loc.gov/frd/cs/bdtoc.html 11 जुलाई 2015 live इस बांध को १९७४-७५ में हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बनाया था। इस बांध का निर्माण कोलकाता बंदरगाह को गाद (silt) से मुक्त कराने के लिये किया गया था जो की १९५० से १९६० तक इस बंदरगाह की प्रमुख समस्या थी। कोलकाता हुगली नदी पर स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है। ग्रीष्म ऋतु में हुगली नदी के बहाव को निरंतर बनाये रखने के लिये गंगा नदी की के पानी के एक बड़े हिस्से को फ़रक्का बांध के द्वारा हुगली नदी में मोड़ दिया जाता है। इस पानी के वितरण के कारण बांगलादेश एवम भारत में लंबा विवाद चला। गंगा नदी के प्रवाह की कमी के कारण बांगलादेश जाने वाले पानी की लवणता बड़ जाती थी और मछ्ली पालन, पेयजल, स्वास्थ और नौकायान प्रभावित हो जाता था।Wolf, Aaron T. “Water and Human Security.” Journal of Contemporary Water Research and Education. 118. (2001): 29. मिट्टी में नमी की कमी के चलते बांगलादेश के एक बड़े क्षेत्र की भूमी बंजर हो गयी थी।"Indo-Bangladesh Common Rivers: The Impact on Bangladesh." Contemporary South Asia. 1. 2. (1992):5. इस विवाद को सुलझाने के लिये दोनो सरकारो ने आपस में समझौता करते हुए फ़रक्का जल संधि की रूप रेखा रखी।http://www.geocities.com/athens/academy/5772/treaty.html फ़रक्का जल संधि 26 अक्तूबर 2009 https://www.webcitation.org/query?id=1256545159175769&url=www.geocities.com/athens/academy/5772/treaty.html 26 अक्तूबर 2009 dead गंगा नदी एक बारहमाशी नदी है जिसके जलस्तर मेंं जनवरी से जुलाई तक कमी देखी जाती है और अगस्त से सिप्तबर जल की मात्रा में वृदि दिखी जाती है इसकी वृदि 55,000 क्यूसेब व कमी 1300,कमी देखी गयी गंगा नदी का उदगम उत्तराखंड के गंगोत्री हिमनद से होता है जिसकी कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है वर्ष 1996 में भारत व बांग्लादेश के बीच गंगाजल समझौता हुआ जिसमें यह प्रावधान किया गया कि यदि फरक्का से पानी की आपूर्ति 70,000 क्यूसेक या उससे कम हो तब दोनों देश को उपलब्ध पानी का पचास-पचास प्रतिशत मिलेगा। यदि जल का प्रवाह 70,000 से 75,000 क्यूसेक होगा तो बांग्लादेश को 35,000 क्यूसेक और शेष पानी भारत के पास रहेगा। यदि फरक्का से पानी का प्रवाह 75,000 क्यूसेक से अधिक होगा तो भारत 40,000 क्यूसेक अपने लिए रखकर शेष बांग्लादेश को दे देगा। सन्दर्भ श्रेणी:भारत की नदी घाटी परियोजनाएं श्रेणी:भारत का भूगोल