411 REFERENCE · Wikipedia
दौलत बेग ओल्दी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दौलत बेग ओल्दीDaulat Beg Oldi दौलत बेग ओल्दी India Ladakh 35 23 24 N 77 55 30 E जम्मू व कश्मीर में दौलत बेग ओल्दी की स्थिति लद्दाख़ ज़िला, जम्मू व कश्मीरभारत अज्ञात (सैनिक चौकी) - हिन्दी, बलती
दौलत बेग ओल्दी भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के लद्दाख़ प्रदेश में स्थित एक स्थान है।https://thewire.in/diplomacy/heres-why-alls-not-well-for-india-on-the-ladakh-front Here's Why All's Not Well for India on the Ladakh Front 11 जून 2020 https://web.archive.org/web/20200611104203/https://thewire.in/diplomacy/heres-why-alls-not-well-for-india-on-the-ladakh-front 11 जून 2020 deadhttps://indianexpress.com/article/explained/lac-stand-off-india-china-darbuk-shyok-daulat-beg-oldie-dsdbo-road-6452997/ Explained: The strategic road to DBO 12 जून 2020 https://web.archive.org/web/20200611003958/https://indianexpress.com/article/explained/lac-stand-off-india-china-darbuk-shyok-daulat-beg-oldie-dsdbo-road-6452997/ 11 जून 2020 live यहाँ भारत की एक सैनिक चौकी है और यह ऐतिहासिक रूप से भारत और पूर्वी तुर्किस्तान के बीच के व्यापारिक मार्ग पर एक पड़ाव हुआ करता था। यह लद्दाख और मध्य एशिया के बीच ऐतिहासिक व्यापार मार्ग पर है, जो क़ाराक़ोरम दर्रा तक पहुंचने से पहले अंतिम शिविर का निर्माण करता है। इसे सुल्तान सईद खान ("दौलत बेग") के नाम पर रखा गया है, जो लद्दाख और कश्मीर के आक्रमण के बाद अपनी वापसी की यात्रा पर यहां आए थे। इस से ठीक दक्षिण में पूर्व से पश्चिम बहने वाली चिपचप नदी गुज़रती है। दौलत बेग ओल्दी के नाम का परिवर्णी (ऐक्रोनिम) बनाकर इसे कभी-कभी डी॰बी॰ओ॰ भी कहा जाता है।
नामोपत्ति
माना जाता है कि १६वीं सदी में तुर्किस्तान के यारकन्द शहर का एक धनवान, दौलत बेग (دولت بېغ) यहाँ से निकल रहा था लेकिन काराकोरम दर्रे से उतरने के बाद उसने यहाँ दम तोड़ दिया। 'दौलत बेग ओल्दी' का मतलब है 'दौलत बेग की मृत्यु हो गई है'। कहते हैं कि उसे अपने ख़ज़ाने के साथ यहीं दफ़ना दिया गया है लेकिन आजतक कोई उसकी क़ब्र नहीं ढूंढ पाया है।Into the Untravelled Himalaya: Travels, Treks, and Climbs https://web.archive.org/web/20170611053433/https://books.google.com/books?id=-5l1RhMStxgC 11 जून 2017 , Harish Kapadia, Geeta Kapadia, pp. 186, Indus Publishing, 2005, ISBN 9788173871818, ... Hundreds of caravans for centuries had camped here. It was believed that the rich man, Daulat Beg was buried here with his treasures. On this vast plateau, nobody has been able to locate his grave ...
विवरण
दौलत बेग ओल्दी ५,१०० मीटर (१६,७०० फ़ुट) की ऊँचाई पर काराकोरम पर्वतमाला के सुदूर पूर्वी छोर पर भारत-चीन सरहद से ८ किमी दक्षिण में और चीन-अधिकृत अक्साई चिन क्षेत्र और लद्दाख़ के अन्य भाग के बीच की वास्तविक नियंत्रण रेखा से ९ किमी पश्चिमोत्तर में स्थित है। सियाचेन ग्लेशियर को छोड़कर यह भारत का उत्तरतम स्थाई सैनिक अड्डा है। यहाँ से कुछ दक्षिण में मुरगो नामक भारतीय गाँव है जहाँ मिश्रित तिब्बती-दर्दी मूल के बलती समुदाय के लोग रहते हैं जो ख़ुबानी उगाने और याक-पालन से गुज़ारा करते हैं। सर्दियों में यहाँ तापमान -३० सेन्टीग्रेड तक गिर जाता है। २००१ में भारत ने घोषणा करी कि वह लेह से दौलत बेग ओल्दी तक एक पक्की सड़क बना रहा है। २०१३ में चीनी फ़ौज ने सीमा लांघकर इस स्थान से कुछ दूरी तक घुसपैठ करी जिसका भारत ने विरोध करा।Chinese incursions on https://web.archive.org/web/20130725205903/http://www.greaterkashmir.com/news/2013/Jul/23/chinese-incursions-on-71.asp 25 जुलाई 2013 , 22 जुलाई 2013, GreaterKashmir (India), ... In the Depsang valley of Daulat Beg Oldi, the scene of April stand-off, Chinese troops came around 2 km close to Indian posts in Burtse on July 12, which is around 30km from the perceived Line of Actual Control (LAC), sources said ...
DBO Ladakh India DBO Ladakh Road India
इन्हें भी देखें
क़ाराक़ोरम दर्रा
राष्ट्रीय राजमार्ग २१९ (चीन)
अक्साई चिन
सन्दर्भ
श्रेणी:लद्दाख़
श्रेणी:लद्दाख़ के नगर