411 REFERENCE · Wikipedia
ताइज़ प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ताइज़ur تعز \ Ta'izz Ta'izz in Yemen.svg ताइज़ १२,६०५ २८,१७,६९६ २०१२ २२३.५४ ज़िले २३ अरबी
ताइज़ प्रान्त (अरबी: ur تعز, अंग्रेज़ी: Ta'izz) यमन का एक प्रान्त है।http://www.world-gazetteer.com https://web.archive.org/web/20130828045055/http://www.world-gazetteer.com/ 28 अगस्त 2013 , Yemen, divisionsCentral Statistical Organisation of Yemen. General Population Housing and Establishment Census 2012 Final Results https://web.archive.org/web/20130521130719/http://www.cso-yemen.org/content.php?lng=english&id=293 21 मई 2013 , Statistic Yearbook 2005 of Yemen https://web.archive.org/web/20100620102015/http://cso-yemen.org/books/book_year_2005/POPULATION/Population.htm 20 जून 2010 इर प्रान्त की राजधानी भी ताइज़ नामक शहर है जो यमन का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। लाल सागर पर लगा मोख़ा बंदरगाह भी इसी प्रान्त में है जिसके ऊपर विश्व-प्रसिद्ध 'मोका' कॉफ़ी (mocha) का नाम पड़ा है। यहाँ 'ताइज़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा' भी है जहाँ से यमन के अन्य भागों और पड़ोसी देशों से उड़ानें आती-जाती हैं।
विवरण
हालांकि प्रान्त का क्षेत्रफल काफ़ी कम है और भारत के हरियाणा राज्य का केवल एक-चौथाई है, इसका भूगोल बहुत विविध है। पश्चिमी भाग तिहामाह तटवर्ती क्षेत्र है जहाँ मौसम गर्म और नम और ज़मीन शुष्क रहती है। पूर्वी भाग इसका उल्टा है और बहुत पहाड़ी है। यहाँ ताइज़ शहर के पास ३,०७० मीटर ऊँचा जबल साबेर खड़ा है ('जबल' अरबी भाषा में 'पहाड़' का अर्थ रखता है)। पहाड़ों में बादल और अन्य नमी फंसकर बारिश के रूप में गिरती है। पहाड़ों में तापमान दिन को तो ऊँचा (गर्म) होता है लेकिन ऊँचाइयों में रात को -५°सेंटीग्रेड (यानि शून्य से ५ डिग्री कम) तक गिर सकता है।
प्रान्त की कृषि व्यवस्था में भी भूमि की विविधता दिखती है। तिहामाह में कपास, ज्वार और तिल उगाया जाता है लेकिन उसके लिए सिंचाई की ज़रुरत होती है। पहाड़ों में आम, पपीता, केला, कॉफ़ी और 'क़ात' उगाया जाता है। क़ात एक पौधा है जिसके पत्ते चबाने से हल्का नशा चढ़ता है और यह पूरे दक्षिणी अरबी प्रायद्वीप में चबाया जाता है। पहाड़ों में अंगूर भी पैदा किये जाते हैं हालांकि यमन में शराब पर पाबंदी होने से इनकी किशमिश ही बनाई जाती है।
इन्हें भी देखें
तिहामाह
यमन के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ताइज़ प्रान्त
श्रेणी:यमन के प्रान्त
श्रेणी:यमन