Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमृता सुरेश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमृता सुरेश (जन्म 2 अगस्त 1990) एक भारतीय गायिका, संगीतकार, गीतकार और रेडियो जॉकी हैं। 2007 में उन्होंने एशियानेट टी वी पर रियलिटी टेलीविजन गायन प्रतियोगिता आइडिया स्टार सिंगर में अपने गाने के बाद लोकप्रियता हासिल की। तब से, उन्होंने कई फिल्मों और संगीत एल्बमों में गाने गाया और संगीतबद्ध किया है। वह संगीत शो सुनो मेलोडीज में रेडियो सुनो 91.7 पर एक सेलिब्रिटी रेडियो जॉकी रह चुकी हैं। 2014 में, उन्होंने संगीत बैंड अमृतम गमय की स्थापना की, जिसमें अमृता और उनकी बहन अभिरमी सुरेश प्रमुख गायिका हैं। == प्रारंभिक जीवन == अमृता का जन्म 2 अगस्त 1990 को हुआ। उनके पिता संगीतकार पी आर सुरेश और माता का नाम लैला हें। उनके पिता सुरेश एक हिंदू हैं और मां लैला एक ईसाई। उनकी एक बहन, अभिरामि सुरेश जो एक गायक-संगीतकार हैं, जो उनसे पाँच साल की छोटी हैं। वे एडापल्ली, कोच्चि के रहने वाले हैं। संगीतकारों के एक परिवार (पैतृक) में पलने बड़ने से उन्हें छोटी उम्र से ही संगीत को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली। तीन साल की उम्र से अमृता ने गाना शुरू कर दिया था; सेलिन डायोन और माइकल जैक्सन जेसे गायको ने उन्हें गायक बनने के लिए प्रभावित किया। अमृता स्कूल में अव्वल आती थीं। वह रियलिटी टेलीविजन गायन प्रतियोगिता आइडिया स्टार सिंगर में भाग लेने के लिए उन्हे 12 वीं कक्षा की पढ़ाई छोड़ नी पड़ी थी जिसे बाद में उसने प्राइवेट कोर्स से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) में स्नातक और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में स्नातकोत्तर किया। उन्होंने कर्नाटक संगीत और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में भी डिग्री हासिल की। == व्यवसाय == === संगीत === एक संगीतकार के परिवार से होने के कारण, वह बचपन से ही स्टेज शो करती थी। आठवीं कक्षा में पढ़ने के समय, उन्होंने नादिरशाह नामक एक स्टेज शो में एक बाल गायिका के रूप में प्रदर्शन किया था। 2007 में, अमृता ने एशियानेट पर रियलिटी टेलीविजन गायन प्रतियोगिता आइडिया स्टार सिंगर के दूसरे सीज़न में भाग लिया, वह उस शो की लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक थीं। इससे उन्हे फिल्म उद्योग में मदद मिली। तब से, उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में पार्श्व गायन किया है। "पुलिमन" पार्श्व गायक के रूप में उनकी पहली फिल्म थी, जिसे शरारेथ ने संगीतबद्ध किया था। उनके फिल्म "अनागथान" (2010) के "मुन्थिरपु" गीत को काफी सराहा गया। उन्होंने अपने एल्बम "स्ट्रॉबेरी थीयम" (2014) में संगीत निर्देशक शर्रेथ के लिए "कन्नू करुथु" गाया, जो लोकसंगीत और पश्चिमी आर्केस्ट्रा का मिश्रण था, इस गीत को विशेष रूप से एल्बम में सराहा गया था। 2014 में, अमृत ने संगीत बैंड अमृतम गमय की स्थापना की। अमृत ​​और उसकी बहन अभिरमी सुरेश बैंड के प्रमुख गायक हैं। बैंड ने अपने गठन के छह महीनों के अंदर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया। बैंड भारतीय, पश्चिमी, लोक, शास्त्रीय और रॉक सहित सभी प्रकार की शैलियों का प्रदर्शन करती है। अमृता द्वारा गाया गया इज़रायली लोक गीत "हव नगिला" का बैंड संस्करण वैश्विक यहूदी समुदाय में काफी लोकप्रिय था। इस गीत से उन्हे बहुत प्रशंसा प्राप्त हुई। 2015 में, अमृत और अभिराम ने अपने बैंड के लिए कई मूल गीत लिखे और तैयार किए, जिनमें "कट्टुम्बु", "अय्याओ" और "हार्प्स ऑफ़ पीस" शामिल थे। 2017 में, अमृता ने अपना पहला एकल, "अनाथे" रिलीज़ किया, जिसमें उन्होंने खुद को चित्रित किया था और मातृत्व और महिलाओं के लिए उनकी एक श्रद्धांजलि थी। इस गीत को काफी सकारात्मक रूप से देखा गया और इसके विषय वस्तु के लिए इसने काफी ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद, अमृत को कुछ तमिल फ़िल्मों से अभिनय के प्रस्ताव भी मिले, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया क्योंकि वह उस समय खुद को एक अभिनेत्री के रूप में नहीं देख रही थीं। उन्हें एक अंग्रेजी फिल्म के लिए एक कनाडाई प्रोडक्शन कंपनी द्वारा भी संपर्क किया गया था।अभिरामि के साथ अमृत ने उस वर्ष फिल्म क्रॉसरोड के शीर्षक गीत की रचना की, गाया और अभिनय भी किया। यह उनकी फिल्म में पहली रचना थी जोकि एक छोटे नोटिस में बनाई गई थी। इसके बाद फिल्म आड़ू 2 (2017) में "आड़ू 2-सक्सेस सॉन्ग" गाया। 2019 में, उन्होंने फिल्म जून में "मिन्नी मिन्नी" गाना गाया, जिसे काफी सराहा गया। इस गीत के लिए, उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला गायिका के लिए मझाविल संगीत पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। उसी वर्ष, उन्होंने डीजे सवियो के "डेस्टिनी" नामक तीन संगीत वीडियो में से पहला गाया, यह एक प्रयोगात्मक एल्बम था जो इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत की पृष्ठभूमि में शिव मंत्र का उपयोग करता हें। उस वर्ष उन्होंने स्वीडिश संगीतकार नील लकज़ के साथ एक प्रोजेक्ट भी साइन किया, जिसने उन्हे ओम नमा शिवया का संगीत वीडियो को देखने के बाद उनसे संपर्क किया; वह इस परियोजना के लिए छह अंग्रेजी गीतों पर काम कर रही है। 2019 में, उन्होंने अभिरामि द्वारा रचित बच्चों की फिल्म सुलु में एक गीत गाया। === रेडियो जॉकी === उन्होंने एक सेलिब्रिटी रेडियो जॉकी के रूप में रेडियो सुनो 91.7 पर संगीतमय टॉक शो "सुनो मेलोडीज़" पेश करना शुरू किया। === मॉडलिंग === अमृता मॉडलिंग भी करती है. 2017 में, उन्हें जीवन शैली पत्रिका एफ डब्लू डी लाइफ के कवर पे देखा गया था। अगले वर्ष उन्होंने केरल के फैशन रनवे पर रैंप वॉक किया। उन्हे अपनी बहन के साथ वनिता मैगज़ीन के कवर पेज पर भी देखा गया था। == व्यक्तिगत जीवन == अमृता ने पहली बार अपने भावी पति बाला से फिल्म वेंलालम के सेट पर मुलाकात की, जिसमें वह अभिनेता थे और अमृता पार्श्व गायिका थीं। बाद में, उन्होंने रियलिटी टीवी गायन प्रतियोगिता आइडिया स्टार सिंगर में भाग लिया, जिसमें वह दोनों सेलिब्रिटी जज थे। उन्होंने एक दूसरे के परिवार से बात की और 27 अगस्त 2010 को चेन्नई में आयोजित एक समारोह में शादी कर ली। वे कोच्चि के पलारीवट्टोम में रहने लगे थे। उन्हें 2015 से अलग-अलग रहना शुरू कर दिया और दिसंबर 2019 में उन्हें कानूनी तलाक मिल गया। उनकी एक बेटी है जिसका नाम अवंतिका (जन्म 2012) है जो उसके साथ रहती है। == सन्दर्भ ==