411 REFERENCE · Wikipedia
सैन्य सिमुलेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऐसे सिमुलेशन को सैन्य सिमुलेशन (Military simulations) कहते हैं जिसके द्वारा वास्तविक युद्ध किए बिना ही युद्ध सम्बन्धी किसी सिद्धान्त का परीक्षण किया जाय। इसे सेना के लिए बहुत ही उपयोगी समझा जाता है क्योंकि यह समरनीति, युद्धनीति, तथा अन्य नीतियाँ विकसित करने में अत्यन्त सहायक है। किन्तु इसके आलोचकों का कहना है कि इस प्रकार के मॉडलों से निकाले गए निष्कर्ष मूलतः दोषपूर्ण होते हैं क्योंकि जिन मॉडलों के आधार पर निष्कर्ष निकाले जाते हैं वे वास्तविकता से बहुत भिन्न या बहुत सरलीकृत होते हैं।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
सैन्य अभ्यास
कम्प्यूटर सिमुलेशन
मॉडलन (modelling)
गणितीय मॉडल
श्रेणी:सेना