411 REFERENCE · Wikipedia
दीप जोशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिसम्बर 2015
दीप जोशी भारत के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्हें सन् २००९ का रमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया है।
दीप जोशी "प्रोफेशनल असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट एक्शन" (प्रदान) नामक अशासकीय संस्था के सह-संस्थापक हैं। फिलहाल वे ग्रामीण गरीबों के लिए कार्यरत तथा स्व सहायता समूहों को आगे बढ़ाने में जुटे एनजीओ के स्वतंत्र सलाहकार हैं। वे मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) तथा स्लोन स्कूल, एमआईटी से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल कर चुके हैं। उन्होंने सिस्टम्स रिसर्च इंस्टीट्यूट और फोर्ड फाउंडेशन के साथ काम किया है तथा ग्रामीण विकास व आजीविका प्रोत्साहन में करीब 30 वर्षे का अनुभव है। वे सरकार को गरीबी उन्मूलन रणनीति में भी सलाह देते हैं।
क्या है प्रदान?
प्रदान की स्थापना 1983 में दिल्ली में हुई थी। इस एनजीओ से जुड़े पेशेवर सदस्यों के दल देश के 3,044 गांवों में 1,12,000 से अधिक परिवारों के बीच कार्यरत हैं। प्रदान का कॉपरेरेट कार्यालय दिल्ली में स्थित है। इसके दलों के कार्यालय- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, असम, बिहार, झारखंड, उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल में हैं।
बाहरी कड़ियाँ
Interview : Mr. Deep Joshi
श्रेणी:भारत के लोग
श्रेणी:एम°आई°टी° स्लोन स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के पूर्व छात्र
श्रेणी:भारतीय महिला
श्रेणी:1947 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग