411 REFERENCE · Wikipedia
इंटरनॉट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2016
thumb|250px|अंतरजाल
इंटरनॉट, एक विशेषण होता है, जो अंतर्जाल के संसार से गहराई से जुड़े लोगों को दिया जाता है। कोई भी इंटरनॉट वर्षो के अनुभव के बाद तकनीकी रूप से दक्ष ऐसे व्यक्ति सर्च इंजन, सर्च स्ट्रिंग्स, इंटरनेट रिसोर्सेज, फोरम, न्यूजग्रुप्स और चैट रूम्स के प्रयोग में विशेष तौर पर पारंगत होते हैं। इस प्रकार जो व्यक्ति इंटरनेट के इतिहास, राजनीति के बारे में जितना अधिक ज्ञान रखता है, उसे उतना ही बड़ा इंटरनॉट कहा जाता है। इसके विपरीत, जिस व्यक्ति का इंटरनेट ज्ञान कुछ कम होता है, ऐसे व्यक्तियों के लिए अन्य विशेषण प्रयोग किए जाते हैं।इंटरनॉट https://web.archive.org/web/20200920020007/https://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-99271.html 20 सितंबर 2020 |
ऑनलाइन संसार यानी इंटरनेट के बारे में विशेष ज्ञान रखने वाले व्यक्तियों को साइबरनॉट भी कहा जाता है। लेकिन इंटरनॉट इंटरनेट की समस्त जानकारी रखने वालों को कहा जाता है और इंटरनॉट ऑनलाइन जगत से जुड़ा एक अकादमिक शब्द भी है। इसके विपरीत, साइबरनॉट ऑनलाइन खेल, वर्चुअल वर्ल्ड या अन्य ऑनलाइन कल्पना जगत का विशेषज्ञ होता है। इंटरनेट की दुनिया में यह केवल शब्द मात्र नहीं है। यह कहना उचित होगा कि साइबरनॉट वह व्यक्ति होते हैं जिनका विकास इंटरनेट के साथ-साथ होता है, लेकिन इंटरनॉट उन्हें कहा जाता है जिनका दखल इंटरनेट की समूची विकास प्रक्रिया में होता है, यानि वे इंटरनेट के विकास में भागी भी हो सकते हैं।
इसी तरह आम नेटिजन भी इंटरनेट से जुड़ी जानकारी रखता है। लेकिन इंटरनॉट या साइबरनॉट्स की तरह नेटिजन बहुत गहराई से इंटरनेट की जानकारी नहीं रखता है। इसका अर्थ ये हुआ, कि आवश्यक नहीं कि उसे इंटरनेट की स्थापना या गेमिंग आदि से जुड़ी कोई विशेष जानकारी हो ही। हालांकि, इंटरनॉट, साइबरनॉट और नेटिजन जैसे नाम इंटरनेट से जुड़े विशेषज्ञों को ही दिए जाते हैं, लेकिन इन्हें विशेष तौर पर लिया जाना आमफेहम वेब सरफर्स से अलग करता है। क्योंकि आम वेब सरफर्स में इंटरनेट पर अपने काम का डाटा खोजने वाले लगभग सभी लोग आते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:इंटरनेट शब्दावली