Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

किस्मत (2004 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

किस्मत 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसके निर्देशक गुड्डु धनोआ हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इसमें कबीर बेदी, संजय नार्वेकर, स्मिता जयकर और आशीष विद्यार्थी भी हैं। == संक्षेप == टोनी (बॉबी देओल) एक गैंगस्टर विकास पाटिल (आशीष विद्यार्थी) के लिए हिट-मैन के रूप में काम करता है। विकास अमीर राज माल्या (कबीर बेदी) के प्रति अपनी निष्ठा रखता है। राज माल्या नकली और पुरानी दवाओं के विपणन में शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक डॉ. हरगोबिंद गोसाई (मोहन जोशी) उसकी जांच का कर रहा है। राज, टोनी के माध्यम से हरगोबिंद को ठिकाने लगाने को कहता है। जो टोनी करता है और इस तरह, राज सभी गलत कामों से मुक्त हो जाता है। फिर टोनी की मुलाकात सपना (प्रियंका चोपड़ा) नाम की एक आकर्षक अभिनेत्री से होती है और वह उसके प्यार में पागल हो जाता है। जब सपना ने उसे बताया कि उसकी सगाई डॉ. अजय सक्सेना से होने वाली है, तो उसका दिल टूट जाता है। फिर एक घोटाला सामने आता है और हरगोबिंद को राज की नकली दवाओं से मारे गए तीन बच्चों की मौत में फंसाया जाता है। सारे सबूत हरगोबिंद के ख़िलाफ़ हैं और एक भी वकील उसका केस लेने को तैयार नहीं है; उसकी पत्नी आत्महत्या कर लेती है और उसकी बेटी की शादी रद्द हो जाती है। तब टोनी को पता चलता है कि हरगोबिंद कोई और नहीं बल्कि सपना के पिता हैं - और उसने अपने सपनों की लड़की से शादी करने का एकमात्र मौका बर्बाद कर दिया है। == मुख्य कलाकार == बॉबी देओल — टोनी प्रियंका चोपड़ा — सपना कबीर बेदी — राज माल्या संजय नार्वेकर — गोली मोहन जोशी — हरगोबिंद गोसाई शहबाज़ ख़ान — राज का पुत्र स्मिता जयकर — संगीता गोसाई आशीष विद्यार्थी — विकास पाटिल मुशताक ख़ान — पंकज भाई वीरेन्द्र सक्सेना — सिन्हा == संगीत == सभी गीत देव कोहली द्वारा लिखित; सारा संगीत आनन्द राज आनन्द द्वारा रचित। == बाहरी कड़ियाँ == किस्मत इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर