411 REFERENCE · Wikipedia
2012 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चतुर्थ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2012 BRICS logo.jpg ताजमहल होटल नई दिल्ली 29 मार्च 2012 तृतीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2013 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ़्रीका
चतुर्थ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ब्रिक्स देशों का चौथा वार्षिक शिखर सम्मेलन है, जिसमें इसके पाँच सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्र या सरकार प्रमुखों ने भाग लिया। शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित पाँच सितारा होटल ताज महल में 29 मार्च 2012 को किया गया था। यह पहला अवसर है जब भारत ने किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है। शिखर सम्मेलन का विषय था "वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए ब्रिक्स भागीदारी"। शिखर सम्मेलन में चर्चा का मुख्य विषय विकासशील देशों के लिए विश्व बैंक के समान एक ब्रिक्स बैंक का गठन करना था। शिखर सम्मेलन कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद इसे कई विवादों का सामना करना पड़ा, जिनमें सबसे प्रमुख तिब्बतियों द्वारा चीन का विरोध किया जाना था।
प्रतिभागी प्रतिनिधिमंडल
प्रतिभागी देश
प्रतिभागी देश
भारत
दक्षिण अफ्रीका
चीन
रूस
ब्राजील
निम्न पाँच देशों के राष्ट्र प्रमुखों/सरकार प्रमुखों ने इस शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:ब्रिक्स शिखर सम्मेलन