411 REFERENCE · Wikipedia
क़ला-ए-नौ, अफ़्ग़ानिस्तान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क़ला-ए-नौ Qala i Naw / ur قلعه نو क़ला-ए-नौ Afghanistan 34 59 24 N 63 7 12 E अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति बादग़ीस प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान १३,९४५ २००९ ताजिक, पश्तून
thumb|230px|बादग़ीस प्रान्त की राजधानी क़ला-ए-नौ का एक नज़ारा
क़ला-ए-नौ (फ़ारसी: ur قلعه نو, अंग्रेज़ी: Qala i Naw) पश्चिमोत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बादग़ीस प्रान्त की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। जिस ज़िले में यह शहर पड़ता है उसका नाम भी क़ला-ए-नौ ज़िला है। इस ज़िले की ८०% आबादी ताजिक है और ताजिक भाषा ही यहाँ सबसे अधिक बोली जाती है हालांकि बहुत से लोगों को पश्तो भी आती है। क़ला-ए-नौ के आसपास का इलाक़ा अपने पिस्ते के वनों के लिए मशहूर है।
इतिहास और नाम
स्थानीय ताजिक भाषा में 'क़ला-ए-नौ' का मतलब 'नया क़िला' होता है। १८६३ तक एक खँडहर बना क़िला और कुछ ख़ानाबदोश अइमाक़ क़बीलों के तम्बू खड़े हुआ करते थे। १८७८ में यहाँ एक नए क़िले का निर्माण हुआ जिस से शहर का नाम पड़ा। धीरे-धीरे यहाँ एक बस्ती बनती गई। १९७०-७१ में एक आकाल से यह नगर काफी प्रभावित हुआ और बहुत से लोग इसे छोड़कर चले गए। उसके बाद फिर आबादी बढ़ने लगी और अब यहाँ बहुत सी दुकाने और एक थाना भी है। यहाँ पर सड़कों की परेशानी है लेकिन बजरी की कच्ची सड़कें बनाने से शहरवालों को कुछ मदद मिली है।बादग़ीस क़ला में बजरी की सड़कों पर काम शुरू https://web.archive.org/web/20160305004444/http://www.heratpaper.com/?p=17372 5 मार्च 2016 , रोजनामा हेरात, ... अधिकारियों का कहना है कि प्रांत में इस सड़क के निर्माण से क़ला-ए- नौ के निवासियों को परिवहन समस्याओं से राहत मिल जाएगी (مسوولین در این ولایت می گویند با ساخت این سرک مشکلات ترانسپورتی باشندگان شهر قلعه نو رفع خواهد شد) ...
उच्चारण सहायता
'बादग़ीस' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
बादग़ीस प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान के शहर
श्रेणी:मध्य एशिया के शहर
श्रेणी:बादग़ीस प्रान्त