Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दक्षिणी भाई द्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दक्षिणी भाई द्वीपSouth Brother Island hi Duncan Passage.svg दक्षिणी भाई द्वीप डंकन जलसन्धि में रटलैण्ड द्वीप और छोटे अण्डमान के बीच स्थित है India Andaman and Nicobar Islands left अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में अवस्थिति 10 55 58.8 N 92 36 46.8 E inline,title देश राज्य अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह ज़िला दक्षिण अण्डमान Metric auto आइएसटी +5:30 दक्षिणी भाई द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग में रटलैण्ड द्वीप और छोटे अण्डमान के बीच डंकन जलसन्धि में स्थित एक छोटा-सा टापू है। यह एक निर्जन द्वीप है (यहाँ कोई नहीं रहता)। यह महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है। यह छोटे अण्डमान द्वीप से ९.५ किमी पूर्वोत्तर पर स्थित है।"Human Geography: The Land," Pradeep Sharma, Discovery Publishing House, 2007, ISBN 9788183562904 भूगोल द्वीप का आकार एक राजमा के दाने की तरह है। इसका आकार १८०० मीटर लम्बा और ६३० मीटर चौड़ा है और उत्तर की ओर एक चौड़ी खाड़ी है। इसके मध्य भाग में वन है और पूरी धरती समतल है। वन के इर्द-गिर्द एक रेतीला तट है और द्वीप को एक कोरल रीफ़ पूरी तरह घेरे हुए है। द्वीप के बिलकुल मध्य का भाग थोड़ा धंसा हुआ है और वर्षा के मौसम में यहाँ एक तालाब बन जाता है। १९८७ में पूरा द्वीप एक प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया। इतिहास १९वीं शताब्दी के अंत तक छोटे अण्डमान से ओन्गी लोग यहाँ समुद्री कछुए पकड़ने आया करते थे। उस काल में आये एक यात्री ने यहाँ ३० लोगों तक के रहने वाली कुटिया पाई जिसमें बम्बू(बांस)की चारपाईयाँ थीं। समझा जाता है कि इसी द्वीप के मार्ग से १८९०-१९३० काल में ओन्गी समुदाय बृहत अण्डमान क्षेत्र में प्रवेश कर गया।George Weber (~2009), The Tribes https://web.archive.org/web/20090302021552/http://www.andaman.org/BOOK/chapter8/text8.htm 2 मार्च 2009 . Chapter 8 in The Andamanese https://web.archive.org/web/20130724070402/http://www.andaman.org/BOOK/text-group-BodyChapters.htm 24 जुलाई 2013 . Accessed on 2012-07-03. इन्हें भी देखें उत्तरी भाई द्वीप डंकन जलसन्धि सन्दर्भ श्रेणी:भारत के निर्जन द्वीप श्रेणी:भारत के द्वीप श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के द्वीप