Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जोएल गार्नर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|160px जोएल गार्नर (जन्म: 16 फरवरी 1952, Joel Garner) क्राइस्ट चर्च, बारबाडोस से वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह 1970-80 के दशक के वेस्टइंडीज के भयभीत करने वाले तेज गेंदबाज थे। उनके अन्य महत्वपूर्ण साथी थे: माइकल होल्डिंग, एंडी रॉबर्ट्स, कॉलिन क्रॉफ्ट और दिवंगत मैलकम मार्शल। जोएल काउंटी क्रिकेट में समरसेट की तरफ से भी खेलें। 1975/76 से 1987/88 तक उन्होंने 214 प्रथम श्रेणी मैच खेलें जिसमें उन्होंने 18.53 की औसत से 881 विकेट लिये। 1977 से 1987 तक चले अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 58 टेस्ट मैच में उन्होंने 20.97 की औसत से 259 विकेट लिये। उन्होंने 98 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय भी खेलें जिसमें उन्होंने 18.84 की औसत से 146 विकेट लिये।जोएल गार्नर http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/51876.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो 13 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170829062140/http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/51876.html 29 अगस्त 2017 live सन्दर्भ इन्हें भी देखें श्रेणी:1952 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:वेस्ट इंडीज़ के क्रिकेट खिलाड़ी