411 REFERENCE · Wikipedia
वालपय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वालपय Valpoiवाळपय वालपय India Goa 15.53 74.13 inline, title गोवा में स्थिति देश प्रान्त गोवा ज़िला उत्तर गोवा ज़िला तहसील सतारी 16 8532 2011 भाषा प्रचलित कोंकणी IST +5:30 पिनकोड 403506
वालपय (Valpoi) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले की सतारी तालुका में स्थित एक नगर है। यह सतारी तालुका का मुख्यालय भी है। पश्चिमी घाट इस कस्बे के पूर्व में स्थित है।"The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616"Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
जनसांख्यिकी
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, वालपय की जनसंख्या 8,532 है। कुल जनसंख्या में पुरुष 51%, और महिलाएँ 49% हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर 78% है जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक है जिसमें से पुरुष साक्षरता दर 83% और महिला साक्षरता दर 72% है। 10% लोग 0-6 वर्ष आयुवर्ग के हैं।http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 16 जून 2004 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) 2008-11-01 Census Commission of India live
परिवहन
इस कस्बे में सार्वजनिक परिवहन के रूप में निजी और सरकारी बसें उपलब्ध हैं। बस सेवाएँ अच्छी होने के कारण गोवा के किसी भी भाग में बहुत कम परेशानियों के साथ पहुँचा जा सकता है। यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन थिविम में है जो वालपय से बस द्वारा अधिकतम 45 मिनट की दूरी पर स्थित है। इस स्टेशन से मुम्बई और दक्षिण भारत के लिए रेलगाड़ी पकड़ी जा सकती है।
इन्हें भी देखें
सतारी
उत्तर गोवा ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िला
श्रेणी:गोवा के नगर
श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िले के नगर