Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ध्वनि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|right|ड्रम की झिल्ली में कंपन पैदा होता होता जो जो हवा के सम्पर्क में आकर ध्वनि तरंगें पैदा करती है right|thumb|350px|मानव एवं अन्य जन्तु ध्वनि को कैसे सुनते हैं? -- (नीला: ध्वनि तरंग, लाल: कान का पर्दा, पीला: कान की वह मेकेनिज्म जो ध्वनि को संकेतों में बदल देती है। हरा: श्रवण तंत्रिकाएँ, नीललोहित (पर्पल): ध्वनि संकेत का आवृति स्पेक्ट्रम, नारंगी: तंत्रिका में गया संकेत) ध्वनि (Sound) एक प्रकार का कम्पन या विक्षोभ है जो किसी ठोस, द्रव या गैस से होकर संचारित होती है। किन्तु मुख्य रूप से उन कम्पनों को ही ध्वनि कहते हैं जो मानव के कान (Ear) से सुनायी पडती हैं। ध्वनि की प्रमुख विशेषताएँ right|thumb|270x610px|राइफल दागने से उत्पन्न ध्वनि तरंग (उपर); एक 'ज्या तरंग' (साइन वेव) जिसकी आवृत्ति क्रमशः बढ़ रही है (मध्य); 'विकिपीडिया' शब्द के उच्चारण से उत्पन्न ध्वनि तरंग (नीचे) ध्वनि एक यांत्रिक तरंग है न कि विद्युतचुम्बकीय तरंग। (प्रकाश विद्युतचुम्बकीय तरंग है। ध्वनि के संचरण के लिये माध्यम (मिडिअम्) की जरूरत होती है। ठोस द्रव, गैस एवं प्लाज्मा में ध्वनि का संचरण सम्भव है। निर्वात में ध्वनि का संचरण नहीं हो सकता। द्रव, गैस एवं प्लाज्मा में ध्वनि केवल अनुदैर्घ्य तरंग (longitudenal wave) के रूप में चलती है जबकि ठोसों में यह अनुप्रस्थ तरंग (transverse wave) के रूप में भी संचरण कर सकती है।। जिस माध्यम में ध्वनि का संचरण होता है यदि उसके कण ध्वनि की गति की दिशा में ही कम्पन करते हैं तो उसे अनुदैर्घ्य तरंग कहते हैं; जब माध्यम के कणों का कम्पन ध्वनि की गति की दिशा के लम्बवत होता है तो उसे अनुप्रस्थ तरंग कहते है। सामान्य ताप व दाब (NTP) पर वायु में ध्वनि का वेग लगभग 332 मीटर प्रति सेकेण्ड होता है। बहुत से वायुयान इससे भी तेज गति से चल सकते हैं उन्हें सुपरसॉनिक विमान कहा जाता है। मानव कान लगभग २० हर्ट्स से लेकर २० किलोहर्टस (२०००० हर्ट्स) आवृत्ति की ध्वनि तरंगों को ही सुन सकता है। बहुत से अन्य जन्तु इससे बहुत अधिक आवृत्ति की तरंगों को भी सुन सकते हैं। एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर ध्वनि का परावर्तन एवं अपवर्तन होता है। माइक्रोफोन ध्वनि को विद्युत उर्जा में बदलता है; लाउडस्पीकर विद्युत उर्जा को ध्वनि उर्जा में बदलता है। किसी भी तरंग (जैसे ध्वनि) के वेग, तरंगदैर्घ्य और आवृत्ति में निम्नलिखित संबन्ध होता है- जहाँ v तरंग का वेग, f आवृत्ति तथा : तरंगदर्ध्य है। आवृत्ति के अनुसार वर्गीकरण अपश्रव्य (Infrasonic) 20 Hz से कम आवृत्ति की ध्वनि मानव को सुनाई नहीं देती, श्रव्य (sonic) 20 Hz से 20 kHz, के बीच की आवृत्तियों वाली ध्वनि सामान्य मानव को सुनाई देती है। पराश्रव्य (Ultrasonic) 20 kHz से 1,6 GHz के बीच की आवृत्ति की ध्वनि मानव को सुनाई नहीं पड़ती, अतिध्वनिक (Hypersonic) 1 GHz से अधिक आवृत्ति की ध्वनि किसी माध्यम में केवल आंशिक रूप से ही संचरित (प्रोपेगेट) हो पाती है। भौतिकी ध्वनि एक माध्यम (जैसे पानी, क्रिस्टल, वायु) के माध्यम से एक यांत्रिक तरंग के रूप में यात्रा करती है। ध्वनि तरंगें ध्वनि स्रोत द्वारा उत्पन्न होती हैं, जैसे कि लाउडस्पीकर का कंपनशील डायाफ्राम जैसे-जैसे ध्वनि स्रोत आसपास के माध्यम को कंपन करता है, यांत्रिक गड़बड़ी ध्वनि की स्थानीय गति से स्रोत से दूर फैलती है, जिसके परिणामस्वरूप एक ध्वनि तरंग उत्पन्न होती है। स्रोत से एक निश्चित दूरी पर, माध्यम के कणों का दबाव, वेग और विस्थापन समय के साथ बदलता रहता है। एक क्षण में, दबाव, वेग और विस्थापन स्थानिक रूप से भिन्न होते हैं। माध्यम के कण ध्वनि तरंग के साथ यात्रा नहीं करते हैं, इसके बजाय, विक्षोभ और इसकी यांत्रिक ऊर्जा माध्यम के माध्यम से फैलती है। यद्यपि ठोस पदार्थों के लिए सहज ज्ञान से स्पष्ट है, यह तरल पदार्थों और गैसों के लिए भी लागू होता है। प्रसार के दौरान, तरंगों को माध्यम द्वारा परावर्तित, अपवर्तित या क्षीण किया जा सकता है।http://pages.jh.edu/~virtlab/ray/acoustic.htm The Propagation of sound https://web.archive.org/web/20150430054640/http://pages.jh.edu/~virtlab/ray/acoustic.htm 30 April 2015 26 June 2015 इन्हें भी देखें ध्वनिकी (Acoustics) वाद्य यंत्र श्रव्य संकेत प्रसंस्करण (Audio signal processing) स्पन्द (Beat) अपवर्तन (Diffraction) डॉप्लर प्रभाव (Doppler effect) प्रतिध्वनि (Echo) संगीत अनुनाद (Resonance) परावर्तन (Reflection) पराश्रव्य (Ultrasound) माइक्रोफोन लाउडस्पीकर श्रव्य प्रवर्धक (ऑडियो ऐम्प्लिफायर) बाहरी कड़ियाँ The accoustical knowledge of ancient Hindus (CV Raman ; 1922 ई) HyperPhysics: Sound and Hearing Introduction to the Physics of Sound Hearing curves and on-line hearing test Audio for the 21st Century Conversion of sound units and levels Sounds Amazing a learning resource for sound and waves Sound calculations Audio Check: a free collection of audio tests and test tones playable on-line श्रेणी:ध्वनि