Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिवरानी देवी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शिवरानी देवी प्रेमचंद कथा-सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जीवन-संगिनी थीं। जीवन शिवरानी देवी के पिता का नाम मुंशी देवीप्रसाद था। वे बाल-विधवा थीं। १९०६ में उनका विवाह मुंशी प्रेमचंद से हुआ। शिवरानी देवी ने स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया। वे स्वाधीनता के लिए लड़ीं। १९३० में उन्हें २ महीने का कारावास हुआ। वे साहित्य रचना भी करतीं थीं। उनकी रचनाएं "चाँद" व "हंस" में प्रकाशित हईं हैं। रचनाएँ प्रेमचंद घर में (नयी किताब प्रकाशन, दिल्ली) (१९४४)- प्रेमचंद की जीवनी-८ मई २०२० को जनसत्ता में प्रकाशित लेख में इस जीवनी का एक अंश छपा। उस अंश में अपनी पहली कहानी पर बात करते हुए वे लिखतीं हैं कि- "मेरी पहली 'साहस' नाम की कहानी चाँद में छपी।"प्रेमचंद: बाल विधवा को बनाया था जीवनसाथी, पत्नी के आइडिया पर लिखा करते थे कहानियां https://www.jansatta.com/national/premchand-birth-anniversary-married-a-child-widow-shivrani-devi-wrote-stories-on-her-idea/390476/ जनसत्ता 8 मई 2020 https://web.archive.org/web/20170929075650/http://www.jansatta.com/national/premchand-birth-anniversary-married-a-child-widow-shivrani-devi-wrote-stories-on-her-idea/390476/ 29 सितंबर 2017 dead कौमुदी, पगली और नारी ह्रदय इनके तीन कहानी संग्रह नयी किताब प्रकाशन, दिल्ली से प्रकाशित हुआ है।   इन्हें भी देखें प्रेमचंद सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार श्रेणी:स्वतंत्रता सेनानी