411 REFERENCE · Wikipedia
रॉबिन उथप्पा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Flag of India.svg भारतीय भारत IND रॉबिन उथप्पा रॉबिन वेणू उथप्पा 11 10 0 285 86 28.50 271 105.16 0 3 41 6 8 0 0 0 0 0 0 0 0/3 8/0 0 28 अप्रैल 2007 http://content-usa.cricinfo.com/ci/content/player/35582.html Robin_Uthappa_1.jpg
रोबिन उथप्पा (जन्म ११ नवम्बर १९८५ कोडगु, कर्नाटक में) भारत के एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनके एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ सन् २००६ में हुई थी। उनके पिता श्री वेणु उथप्पा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी के रेफरी थे।
घरेलू खिलाड़ी जीवन
रोबिन कर्णाटक के लिये खेलते हैं। २००५ के चैलेंजर प्रतियोगिता में उन्होंने इंडिया 'ब' की तरफ से इंडिया 'अ' के खिलाफ ६६ रन बनाए। अगले साल इसी प्रतियोगिता में उन्होंने इसी दल के लिए ९३ गेंदों में १०० रन बनाए, जिसकी सहायता से इंडिया 'अ' ने जीत पाई थी। इसके बाद वे भारतीय क्रिकेट दल के लिए चुने गए थे।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जीवन
अपने पहले मैच में ही रोबिन ने ८६ रन बनाकर अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की अच्छी शुरुआत की थी। अप्रैल २००६ में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में खेलने के बाद उन्हें अपना अगला मौका जनवरी २००७ में वेस्ट इन्डीस के खिलाफ मिला, जब उन्होंने सिर्फ ४१ गेंदों में ७० रन बनाए। २००७ क्रिकेट विश्व कप के लिए रोबिन चुने गए थे, लेकिन वहाँ खेले गए ३ मैचों में वे सिर्फ ३० रन बना पाए |
२००७ नैटवेस्ट प्रतियोगिता में वे ३३ गेंदों में ४७ रन बनाए, जिससे भारत मैच जीते। मैच के पहले २-३ होते हुए भी इस पारी के बाद भारत के श्रृंखला-विजय की आशाएं जाग उठी |
दक्षिण अफ्रीका में खेले गए २०-२० विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोबिन ने ५० रन बनाए। इससे वे २०-२० में भारत के पहले अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बने। भारत यह मैच बोल-आउट से जीता था, इसमें भी रोबिन ने एक गेंद फेका था जो विकेट पर लगी थी।
खेल का तरीका
अपने घरेलू खेल के दिनों से ही लगभग ४० के औसत से बल्लेबाजी करने के कारण रोबिन एक दिवसीय क्रिकेट विशेषज्ञ माने जाते हैं। यह अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या https://web.archive.org/web/20231104034344/https://guidblog5.blogspot.com/2023/10/Hardik-Pandya-Biography-Hindi.html 4 नवंबर 2023
श्रेणी:भारतीय विकेटकीपर
श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय ट्वेन्टी २० क्रिकेट खिलाड़ी