411 REFERENCE · Wikipedia
नुकीली बल चोट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नुकीली बल चोट (en: Sharp force injury) किसी व्यक्ति के शरीर पर नुकीली वस्तु जैसे कि चाक़ू इत्यादि का प्रहार होने के कारण होती है।
नुकीली बल चोट को उतकों के पूरी तरह से अलग से जोड़ा जा सकता है। ऐसा तब होता है जब बताया वस्तु त्वचा और अंतर्निहित ऊतकों के साथ संपर्क में आता है।
मुख्यतः नुकीली बल चोट तीन प्रकार कि होती है-
छिन्न या स्लेश घाव (en:Incised or slash wounds)
वेध (en: Punctured or stab wounds)
छिद्रित घाव (en: Perforated wounds)
छिन्न या स्लेश घाव
जब नुकीला पदार्थ शरीर के अंदर घुस कर, शरीर में एक तरफा छेद कर देता है तब उसे छिन्न घाव कहते हैं। हथियार की धार कि तुलना में इस प्रकार के घाव का आकार हमेशा बड़ा होता है। यह घाव तकला के आकार का होता है। यह घाव पंगु जैसा दिखता है।
छिन्न घाव के लक्षण
हथियार के किनारे से व्यापक होता है।
यह कुछ हद तक धुरी के आकार का होता है।
घाव के मध्य में गहराई ज्यादा और चौड़ी होती है।
आमतौर पर किनारे साफ़ और बहार कि तरफ निकले हुए होते हैं।
इसकी लंबाई, इसकी चौड़ाई और गहराई से अधिक होती है।
वेध
जब नुकीला हथियार शरीर में एक तरफा घाव कर देता है तब वह पंक्चर घाव कहलाता है। जहां से हथियार शरीर के अन्दर गया है उस जगह पर घाव की लम्बाई, हथियार की चोड़ाई के बराबर होती है।
वेध घाव के लक्ष्ण
इस प्रकार के घाव का आकार बिलकुल इस्तेमाल किये गये हथियार से सम्बन्धित होता है।
चाकू के घाव की लंबाई, प्रवेश घाव के बिंदु पर ब्लेड की चौड़ाई के बराबर होती है।
इस प्रकार के घाव कि गहराई इसकी लम्बाई और चौड़ाई से खिन ज्यादा होती है।
घाव कि लम्बाई हथियार के ब्लेड कि चौड़ाई के समान होती है।
अगर हथियार के दोनों सिरे नुकीले हैं तो घाव में बिलुकल साफ़ सुथरे कट देखने कों मिल सकते हैं।
अगर एक पतले हथियार का इस्तेमाल किया गया है तो घाव का गहरा बिंदु पतला होगा।
घाव की दिशा अंदर की ओर (मध्यवर्ती) और बहार कि ओर (तिरछा) होगी।
छिद्रित घाव
जब हथियार शरीर के आर पार जाके शरीर कों छिद्रित कर देता है उस प्रकार का घाव छिद्रित घाव कहलाता है। इस प्रकार के घाव में शरीर में हमे दो घाव दिखाई देते हैं। एक घाव वह जहां से हथियार शरीर के अन्दर गया, तथा एक घाव वह जहां से हथियार शरीर से बहार निकला। प्रवेश घाव बहारी घाव कि तुलना में बड़ा दिखाई देता है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:चोट