411 REFERENCE · Wikipedia
नेल्सन मंडेला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नेल्सन ख़ोलीह्लह्ला मंडैला Nelson Mandela-2008 (edit).jpg मई 2008 में मंडेला मई 2008 में अपने 90वें जन्मदिन पर नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्वूयेलवा म्बेकीएफ डब्ल्यू डी क्लेर्क 10 मई 1994 14 जून 1999 एफ डब्ल्यू डी क्लेर्क थाबो म्वूयेलवा म्बेकी 1918 7 18 y म्वेज़ो, केप प्रांत, दक्षिण अफ़्रीका yes 2013 12 05 1918 7 18 ह्यूटन, जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ़्रीका ख़ोलीह्लह्ला मंडैला अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस दक्षिण अफ़्रीकी एवलिन नटोको मेस(वि 1944–1957; तलाक)विनी मदिकिज़ेला(वि 1958–1996; तलाक़)ग्राशा मैचल(वि 1998–2013; मृत्युपर्यंत) मेडिका थेमबेकल मंडेलामैकज़िव मंडेलामैकगाथो लेवानिका मंडेलामैकज़िव मंडेलाज़ेनानी मंडेलाज़िनज़िस्वा मंडेला ह्यूटन एस्टेट, जोहानसबर्ग, गौटेंग, दक्षिण अफ़्रीका ईसाई (मेथोडिज़्म) यूनिवर्सिटी ऑफ़ फोर्ट हेरयूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन एक्सटर्नल सिस्टमयूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ अफ्रीकायूनिवर्सिटी ऑफ़ द विटवाटरस्रांड वकील, राजनीतिज्ञ, परोपकारी Nelson Mandela Signature.svg नेल्सन मंडेला के हस्ताक्षर www.nelsonmandela.org/
नेल्सन ख़ोलीह्लह्ला मंडैला (ख़ोसा: Nelson Rolihlahla Mandela; 18 जुलाई 1918 – 5 दिसम्बर 2013) दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताये जहाँ उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन को नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
प्रारम्भिक जीवन
मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को म्वेज़ो, ईस्टर्न केप, दक्षिण अफ़्रीका संघ में गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा और उनकी तीसरी पत्नी नेक्यूफी नोसकेनी के यहाँ हुआ था। वे अपनी माँ नोसकेनी की प्रथम और पिता की सभी संतानों में 13 भाइयों में तीसरे थे। मंडेला के पिता हेनरी म्वेजो कस्बे के जनजातीय सरदार थे।http://www.chalre.com/hiring_executives/Great_Leader_Profiles/Profile-Nelson_Mandela.htm प्रेसिडेंट ऑफ साउथ अफ़्रीका: नेल्सन मंडेला चार्ले एसोशियेट्स 2008-10-28 https://web.archive.org/web/20090620013325/http://chalre.com/hiring_executives/Great_Leader_Profiles/Profile-Nelson_Mandela.htm 20 जून 2009 dead स्थानीय भाषा में सरदार के बेटे को मंडेला कहते थे, जिससे उन्हें अपना उपनाम मिला।http://www.ew.com/ew/article/0, 316920,00.html बुक रिव्यू- हाइयर दैन होप मीर फ़ातिमा 16 मार्च 1990 इन्टर्टेन्मेंट वीकली 2008-10-28अगस्त 2021 InternetArchiveBot उनके पिता ने इन्हें 'रोलिह्लाला' प्रथम नाम दिया था जिसका खोज़ा में अर्थ "उपद्रवी" होता है। उनकी माता मेथोडिस्ट थी। मंडेला ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल से पूरी की। उसके बाद की स्कूली शिक्षा मेथोडिस्ट मिशनरी स्कूल से ली। मंडेला जब 12 वर्ष के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गयी।http://www.jagran.com/news/world-mandela-was-a-unique-example-of-sacrifice-and-struggle-10915539.html मंडेला के जीवन पर एक नजर: त्याग और संघर्ष की अनूठी मिसाल थे वे दैनिक जागरण 6 दिसम्बर 2013 6 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131211084012/http://www.jagran.com/news/world-mandela-was-a-unique-example-of-sacrifice-and-struggle-10915539.html 11 दिसंबर 2013 live
राजनीतिक संघर्ष
thumb|150px|left|सोवियत संघ में नेल्सन मंडेला पर जारी किया गया डाकटिकट
1941 में मंडेला जोहन्सबर्ग चले गये जहाँ इनकी मुलाकात वॉल्टर सिसुलू और वॉल्टर एल्बरटाइन से हुई। उन दोनों ने राजनीतिक रूप से मंडेला को बहुत प्रभावित किया। जीवनयापन के लिये वे एक कानूनी फ़र्म में क्लर्क बन गये परन्तु धीर-धीरे उनकी सक्रियता राजनीति में बढ़ती चली गयी। रंग के आधार पर होने वाले भेदभाव को दूर करने के उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 1944 में वे अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गये जिसने रंगभेद के विरूद्ध आन्दोलन चला रखा था। इसी वर्ष उन्होंने अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ मिल कर अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस यूथ लीग की स्थापना की। 1947 में वे लीग के सचिव चुने गये। 1961 में मंडेला और उनके कुछ मित्रों के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा चला परन्तु उसमें उन्हें निर्दोष माना गया।
5 अगस्त 1962 को उन्हें मजदूरों को हड़ताल के लिये उकसाने और बिना अनुमति देश छोड़ने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया। उन पर मुकदमा चला और 12 जुलाई 1964 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी गयी। सज़ा के लिये उन्हें रॉबेन द्वीप की जेल में भेजा गया किन्तु सजा से भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने जेल में भी अश्वेत कैदियों को लामबन्द करना शुरू कर दिया था। जीवन के 27 वर्ष कारागार में बिताने के बाद अन्ततः 11 फ़रवरी 1990 को उनकी रिहाई हुई। रिहाई के बाद समझौते और शान्ति की नीति द्वारा उन्होंने एक लोकतान्त्रिक एवं बहुजातीय अफ्रीका की नींव रखी।
1994 में दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद रहित चुनाव हुए। अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस ने 62 प्रतिशत मत प्राप्त किये और बहुमत के साथ उसकी सरकार बनी। 10 मई 1994 को मंडेला अपने देश के सर्वप्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने। दक्षिण अफ्रीका के नये संविधान को मई 1996 में संसद की ओर से सहमति मिली जिसके अन्तर्गत राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारों की जाँच के लिये कई संस्थाओं की स्थापना की गयी। 1997 में वे सक्रिय राजनीति से अलग हो गये और दो वर्ष पश्चात् उन्होंने 1999 में कांग्रेस-अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया।
विचारधारा
नेल्सन मंडेला बहुत हद तक महात्मा गांधी की तरह अहिंसक मार्ग के समर्थक थे। उन्होंने गांधी को प्रेरणा स्रोत माना था और उनसे अहिंसा का पाठ सीखा था।
व्यक्तिगत जीवन
मंडेला के तीन शादियाँ कीं जिन से उनकी छह संतानें हुई। उनके परिवार में 17 पोते-पोती थे।http://m.theglobeandmail.com/news/world/south-africans-express-disgust-as-mandela-family-members-cash-in-on-icons-name/article11299841/?service=mobile South Africans express disgust as Mandela family members cash in on icon’s name जोहानसबर्ग 16 अप्रैल 2013 6 दिसम्बर 2013 यॉर्क, जेफ्री द ग्लोब एंड मेल https://web.archive.org/web/20130710235151/http://m.theglobeandmail.com/news/world/south-africans-express-disgust-as-mandela-family-members-cash-in-on-icons-name/article11299841/?service=mobile 10 जुलाई 2013 dead अक्टूबर 1944 को उन्होंने अपने मित्र व सहयोगी वॉल्टर सिसुलू की बहन इवलिन मेस से शादी की। 1961 में मंडेला पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया गया परन्तु उन्हें अदालत ने निर्दोष पाया। इसी मुकदमे के दौरान उनकी मुलाकात अपनी दूसरी पत्नी नोमजामो विनी मेडीकिजाला से हुई। 1998 में अपने 80वें जन्मदिन पर उन्होंने ग्रेस मेकल से विवाह किया।
मृत्यु
5 दिसम्बर 2013 को फेफड़ों में संक्रमण हो जाने के कारण मंडेला की हॉटन, जोहान्सबर्ग स्थित अपने घर में मृत्यु हो गयी। मृत्यु के समय ये 95 वर्ष के थे और उनका पूरा परिवार उनके साथ था। उनकी मृत्यु की घोषणा राष्ट्रपति जेकब ज़ूमा ने की।http://www.bbc.co.uk/news/world-africa-25249520 South Africa's Nelson Mandela dies in Johannesburg 5 दिसम्बर 2013 बीबीसी न्यूज़ 5 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20160415152143/http://www.bbc.co.uk/news/world-africa-25249520 15 अप्रैल 2016 live
पुरस्कार एवं सम्मान
thumb|जोहनसबर्ग में स्थित नेल्सन मंडेला ब्रिज
दक्षिण अफ्रीका के लोग मंडेला को व्यापक रूप से "राष्ट्रपिता" मानते थे।http://www.bbc.co.uk/news/world-africa-20839504 Nelson Mandela to spend Christmas in S Africa hospital नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीकी अस्पताल में क्रिसमस बिताएंगे 24 दिसम्बर 2012 बीबीसी न्यूज़ 6 दिसम्बर 2013 3 फ़रवरी 2013 https://www.webcitation.org/6EAEkVVsN?url=http://www.bbc.co.uk/news/world-africa-20839504 live उन्हें "लोकतन्त्र के प्रथम संस्थापक"Meredith 2010 565, "राष्ट्रीय मुक्तिदाता और उद्धारकर्ता" के रूप में देखा जाता था।http://www.thedailybeast.com/newsweek/2009/08/27/father-disfigure.html Father Disfigure फेयरबैंक्स, ईव 26 अगस्त 2009 न्यूज़वीक 6 दिसम्बर 2013 13 मई 2013 https://web.archive.org/web/20130513100409/http://www.thedailybeast.com/newsweek/2009/08/27/father-disfigure.html live 2004 में जोहनसबर्ग में स्थित सैंडटन स्क्वायर शॉपिंग सेंटर में मंडेला की मूर्ति स्थापित की गयी और सेंटर का नाम बदलकर नेल्सन मंडेला स्क्वायर रख दिया गया। दक्षिण अफ्रीका में प्रायः उन्हें मदीबा कह कर बुलाया जाता है जो बुजुर्गों के लिये एक सम्मान-सूचक शब्द है।
नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन (18 जुलाई) को 'मंडेला दिवस' घोषित किया। 67 साल तक मंडेला के इस आन्दोलन से जुड़े होने के उपलक्ष्य में लोगों से दिन के 24 घण्टों में से 67 मिनट दूसरों की मदद करने में दान देने का आग्रह किया गया।Battersby 2011 601
मंडेला को विश्व के विभिन्न देशों और संस्थाओं द्वारा 250 से भी अधिक सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए गए हैं:
1993 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रेडरिक विलेम डी क्लार्क के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कारhttp://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/12/131205_breaking_mandela_died_ml.shtml नेल्सन मंडेला नहीं रहे बीबीसी हिन्दी 5 दिसम्बर 2013 5 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131207133928/http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/12/131205_breaking_mandela_died_ml.shtml 7 दिसंबर 2013 live
प्रेसीडेंट मैडल ऑफ़ फ़्रीडम
ऑर्डर ऑफ़ लेनिन
भारत रत्न
निशान-ए–पाकिस्तान
23 जुलाई 2008 को गाँधी शांति पुरस्कारhttp://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3267636.cms नेल्सन मंडेला को गांधी सम्मान 6 दिसम्बर 2013 23 जुलाई 2008 नवभारत टाइम्स https://web.archive.org/web/20110823164500/http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3267636.cms 23 अगस्त 2011 live
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
नेल्सन मंडेला
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
Nelson Mandela नेल्सन मंडेला
नेल्सन मंडेला की जीवनी नोबलप्राइज़डॉटओआरजी पर
नेल्सन मंडेला फाउण्डेशन
फ़्रेड्रिक विलेम दे क्लर्क दक्षिण अफ़्रीका राज्य के राष्ट्रपति
दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति 1994 – 1999
थाबो म्बेकी 2
|-
आन्द्रेस पस्त्राना अरांगो
गुट निरपेक्ष आंदोलन के महासचिव 1998– 1999
नेल्सन मंडेला style="background:#eee; collapsed
श्रेणी:1918 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१३ में निधन
श्रेणी:रंगभेद
श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति
श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:गांधी पुरस्कार प्राप्तकर्ता
श्रेणी:भारत रत्न सम्मान प्राप्तकर्ता