Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संगमील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|राजस्थान के जोधपुर ज़िले में भीकमकोर के पास लगा एक संगमील संगमील या मील का पत्थर ऐसे पत्थर या चिह्न को कहा जाता है जो किसी मार्ग या सीमा पर हर मील, किलोमीटर, कोस या अन्य दूरी पर लगा हो। उसपर अक्सर कोई संख्या लिखी होती है जिस से वहाँ पर स्थित किसी वाहन या व्यक्ति को ज्ञात हो सकता है के वह उस मार्ग या सीमा पर कहाँ है और अपनी मंज़िल से कितना दूर है। किसी दुर्घटना की स्थिति में पुलीस या सहायता पहुँचाने के लिए भी इन संगमीलों का होना अति आवश्यक है। अन्य भाषाओँ में संगमील को अंग्रेज़ी में "माइलस्टोन" (milestone) कहते हैं। संगेमील स्वयं एक संयुक्त शब्द है - संग का अर्थ फ़ारसी में "पत्थर" होता है और मील अंग्रेज़ी का शब्द है, अर्थात संगेमील का अर्थ है "मील वाला पत्थर"। इसकी तुलना संगमरमर शब्द से की जा सकती है, जिसका अर्थ है "मर्मर (मुलायम) वाला पत्थर"। ध्यान रहे के फ़ारसी का "संग" शब्द अवस्ताई भाषा के मूल "असन" शब्द से आया है।Indo-Scythian Studies: Being Khotanese Texts, Volume 7 H. W. Bailey Cambridge University Press, 2009 9780521118736 http://books.google.com/books?id=OOK-fBNwZ7kC ... Avesta has asanga- 'stone' ... N Pers. sand ... Avestan also has asan- 'stone' ... 9 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20140930195234/http://books.google.com/books?id=OOK-fBNwZ7kC 30 सितंबर 2014 live क्योंकि संस्कृत ओर फ़ारसी दोनों हिन्द-ईरानी भाषा परिवार की बहने हैं इसलिए ठीक यही सजातीय शब्द संस्कृत में भी "अश्न" रूप में मिलता है ओर ऋग्वेद में प्रयोगित है। इसका अर्थ भी "पत्थर" है।A Sanskrit-English dictionary: etymological and philologically arranged with special reference to cognate Indo-European languages Monier Monier-Williams, Ernst Leumann, Carl Cappeller Asian Educational Services, 1999 9788120603691 http://books.google.com/books?id=dLUKaou4KcMC ... अश्न 2. asna, as m. (cf asan), a stone, RV. viii ... 9 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20130621100326/http://books.google.com/books?id=dLUKaou4KcMC 21 जून 2013 live साहित्य और लोक-संस्कृति में किसी कार्य या ध्येय की प्राप्ति में "संगमील" शब्द ऐसी सफलताओं के लिए प्रयोग होता है जो व्यक्ति को उस ध्येय की ओर बढ़ाती हैं। इन्हें भी देखें सड़क सन्दर्भ श्रेणी:सड़क चिन्ह श्रेणी:यातायात चिन्ह श्रेणी:चिन्ह श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना