Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कनाडा मे अहमदिया जमात

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मार्च 2021 कनाडा में अहमदिया इस्लामी समुदाय से अलग एक धार्मिक संप्रदाय है। इस देश में सबसे पहले ज्ञात अहमदियों का आगमन 1923 में हुआ था। बाद में, 1974 और फिर 1984 में पाकिस्तानी सरकार के विधानों द्वारा उन्हें गैर-मुस्लिम समुदाय घोषित किए जाने के परिणामस्वरूप, दुनिया के विभिन्न हिस्सों से, विशेष रूप से पाकिस्तान से, अहमदिया कनाडा आए। कनाडा में समुदाय को पहली बार आधिकारिक तौर पर 1966 में ओंटारियो में "अहमदिया मूवमेंट इन इस्लाम (ओंट) इंक" के रूप में पंजीकृत किया गया था। कनाडा में नियुक्त पहला धर्म-प्रचारक मौलाना सैयद मंसूर बशीर साहिब थे।.http://www.reviewofreligions.org/8582/the-ahmadiyya-muslim-community-in-canada/ The Ahmadiyya Muslim Community in Canada 2013 The Review of Religions September 10, 2017 पश्चिमी कनाडा में नियुक्त पहला धर्म-प्रचारक मौलाना अली हैदर उपल साहिब शहीद थे। जिन्हें 1982 में वैंकूवर में नियुक्त किया गया था।https://books.google.com/books?id=FpBZDwAAQBAJ&q=uppal&pg=PA15 FROM SIALKOT TO VANCOUVER Bhindar Imran 2018-03-10 Lulu.com 9781642547917 en पश्चिमी कनाडा में तैनात एकमात्र धर्म-प्रचारक के रूप में, उन्होंने 1982 और 1986 के बीच वैंकूवर, कैलगरी, एडमोंटन, सास्काटून, रेजिना, लॉयडमिन्स्टर और विन्निपेग में अहमदिया जमात की सेवा करने का मौका मिला। कनाडा में अहमदिया मुसलमानों की संख्या लगभग 100,000 है, जो कनाडा में कुल मुसलमानों का 10% है। उनमें से ज़्यादातर पाकिस्तान से हैं, जबकि कुछ कम संख्या में सीरिया, बांग्लादेश, मॉरीशस, फ़िजी और अफ़्रीका से हैं।https://books.google.com/books?id=dgtgGhMUgIUC&pg=PA73 Asian Religions in British Columbia September 10, 2017 August 9, 2012 73 Don Baker Daniel L. Overmyer Larry DeVries UCB Press 9780774859424 सन्दर्भ धर्म, अहमदिया