411 REFERENCE · Wikipedia
रेणुका सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रेणुका सिंह 5 जनवरी पोंडी बचरा केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार 30 मई 2019 नरेन्द्र मोदी सांसद, लोक सभा 23 मई 2019 सरगुजा भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र सिंह पूर्णिमा सिंह
मोनिका सिंह
यशवंत सिंह
बलवन्त सिंह भारतीय
रेणुका सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में वे केन्द्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार हैं। वे सरगुजा से लोकसभा सांसद हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की राजनेत्री हैं। रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहली विधानसभा क्रमांक 1 भरतपुर सोनहत से भाजपा विधायक है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भी देखा जा रहा था। रेणुका सिंह की एक अपील बुके नहीं बुक लेकर आइए काफी प्रसिद्ध हुई। इसके अलावा 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उन्होंने एक बैगा जनजाति की मेधावी छात्रा को एक दिन का विधायक बनाया था। वही उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत में 10 वी और 12 वी में टॉप करने वाले छात्रों को स्कूटी व बाइक देने का ऐलान किया है जिसकी काफी प्रशंसा हो रही है।
सन्दर्भ
श्रेणी:मोदी मंत्रिमंडल