411 REFERENCE · Wikipedia
वॉल्टर हैमंड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वॉल्टर हैमंड Wally Hammond.jpg 300px A dark haired man wearing a white shirt, white trousers and cricket pads, holds a cricket bat in the air having just played a shot. इंग्लैंड वॉल्टर रेजिनाल्ड हैमंड 1903 6 19 yes डौवर, केंट, इंग्लैंड 1965 7 1 1903 6 19 yes क्लूफ़, नेटाल, दक्षिण अफ्रीका दाएँ हाथ दाएँ हाथ मध्यम तेज़ मध्यक्रम के बल्लेबाज true 24 दिसम्बर 1927 दक्षिण अफ्रीका 227 25 मार्च 1947 न्यूजीलैंड ग्लॉस्टरशायर 1920–46, 1951 2 टेस्ट 85 7,249 58.45 22/24 336* 7,969 83 37.80 2 0 5/36 110/– प्रथम श्रेणी 634 50,551 56.10 167/185 336* 51,573 732 30.58 22 3 9/23 820/3 8 जनवरी 2009 http://www.cricketarchive.com/Archive/Players/0/458/458.html CricketArchive
वॉल्टर रेजिनाल्ड "वॉली" हैमंड (6 जून 1903 – 1 जुलाई 1965, Walter Hammond) अंग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्होनें 1927 और 1947 के बीच में 85 टेस्ट मैच खेलें। वो मुख्यत दाएँ हाथ के बल्लेबाज थे जो उपयोगी दाएँ हाथ से मध्यम तेज़ गति से गेंदबाज़ी भी करते थे। इन्होंने प्रथम श्रेणी में 50,000 हजार से ज़्यादा रन और 167 शतक बनाए। विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने इन्हें इनकी मृत्यु के बाद क्रिकेट के इतिहास में चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रूप में वर्णित किया।http://www.espncricinfo.com/england/content/player/14022.html Wally Hammond वॉली हैमंड अंग्रेज़ी 16 जुलाई 2014 क्रिकइन्फो https://web.archive.org/web/20140807023557/http://www.espncricinfo.com/england/content/player/14022.html 7 अगस्त 2014 live
क्रिकेट करियर
वॉल्टर का जन्म दक्षिण अफ्रीका के नटाल प्रांत में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश सेना में थे जिस कारण उनका तबादला जगह-जगह होता रहता था। उनके शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका, हॉन्ग कॉन्ग और माल्टा में बीते। जब प्रथम विश्व युद्ध शुरु हो गया तो उनका परिवार इंग्लैंड आ गया। 1920 में ग्लॉस्टरशायर के लिए उन्होनें अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला पर उन्हें पूर्णकालिक खेलने के लिए 1923 तक प्रतीक्षा करनी पड़ी, जब उनके ग्लूस्टरशायर के लिए खेलने की योग्यता को चुनौती दी गई क्योंकि वो ग्लॉस्टरशायर में पैदा नहीं हुए थे। उनकी क्षमता तुरंत भाप ली गई और तीन पूर्ण सत्रों के बाद, वह मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब के एक सदस्य के रूप में 1925-26 में वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए चुने गए, पर यहाँ उनको एक गंभीर बीमारी लग गई जिस कारण वो पूरे एक सत्र नहीं खेल पाए। अपनी तबियत सही होने के बाद वो काफ़ी रन बनाने लग गए और उन्हें इंग्लैंड टीम में चुन लिया गया।
शुरुआती असफलता के बाद वो 1928 की एशेज श्रंखला में चमके। उन्होनें 5 टेस्ट में 905 रन बनाए थे जो उस समय एक रिकॉर्ड था। 1930 के दशक में काउंटी क्रिकेट में इनका वर्चस्व था। 1938 में इन्हें इंग्लैंड की टीम का कप्तान बना दिया गया जो ये द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भी बने रहे। 1946 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। दिल का दौरा पड़ने के कारण 1965 में इनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु के बाद ये गौर किया गया कि उनकी काबिलियत और उनके रिकॉर्ड काफ़ी हद तक डॉन ब्रेडमैन के आगे दब गए।The Ashes 2010: Wally Hammond's records still stand but talented cricketer was eaten up by envy of 'The Don' एशेज 2010: वैली हैमंड का रिकॉर्ड अभी भी खड़ा हैं लेकिन प्रतिभाशाली क्रिकेटर को 'डॉन' की ईर्ष्या द्वारा खा लिया गया था 14 दिसम्बर 2010 अंग्रेज़ी 16 जुलाई 2014 http://www.telegraph.co.uk/sport/cricket/international/theashes/8199706/The-Ashes-2010-Wally-Hammonds-records-still-stand-but-talented-cricketer-was-eaten-up-by-envy-of-The-Don.html द टेलीग्राफ https://web.archive.org/web/20150926003140/http://www.telegraph.co.uk/sport/cricket/international/theashes/8199706/The-Ashes-2010-Wally-Hammonds-records-still-stand-but-talented-cricketer-was-eaten-up-by-envy-of-The-Don.html 26 सितंबर 2015 livehttp://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/487374.html In the shadow of the Don डॉन की छाया में अंग्रेज़ी 22 नवम्बर 2010 16 जुलाई 2014 क्रिकइन्फो https://web.archive.org/web/20141218152003/http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/487374.html 18 दिसंबर 2014 live
कीर्तिमान
ये वो रिकॉर्ड हैं जो हैमंड के कभी एक समय थे
सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच खेले। (85)
इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा शतक। (22)
टेस्ट मैच में सबसे ज़्यादा रन। (7249)
एक टेस्ट श्रंखला में सबसे ज़्यादा रन। (905)
टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर। (336)
इन्हें भी देखें
टेस्ट क्रिकेट के तिहरे शतकों की सूची
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:1903 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९६५ में निधन
श्रेणी:इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी