411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) एक निकाय है जो भारत सरकार और भारत की सभी राज्य सरकारों में न्यायिक अधिकारियों, कानूनी अधिकारियों तथा कानूनी कर्मचारियों की भर्ती, नियुक्ति तथा उनके स्थानांतरण के लिए उत्तरदायी है।
इतिहास
इस आयोग की स्थापना भारत के ९९वें संविधान संशोधन अधिनियम २०१४ के अंतर्गत गई थी जिसे १३ अगस्त २०१४ को लोकसभा द्वारा तथा १४ अगस्त २०१४ को राज्यसभा द्वारा पारित किया गया था।द कॉन्स्टिट्यूशंस (नाइंटी-नाइंथ) अमेंडमेंट) बिल, 2014 http://www.prsindia.org/uploads/media/constitution%20121st/121st%20(A)%20Bill%20as%20passed%20by%20LS.pdf भारत सरकार 15 अगस्त 2014 19 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140819083558/http://www.prsindia.org/uploads/media/constitution%20121st/121st%20(A)%20Bill%20as%20passed%20by%20LS.pdf dead संविधान संशोधन अधिनियम के साथ, राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग द्वारा राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम २०१४ को भी पारित किया गया था, जो भारत की संसद द्वारा राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग के कार्यों को विनियमित करता है।नेशनल जुडिशियल अपॉयंटमेंट्स कमिशन बिल्स, 2014 http://www.prsindia.org/uploads/media/national%20judicial/National%20Judicial%20bill%20as%20passed%20by%20LS.pdf 15 अगस्त 2014 17 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140817002314/http://www.prsindia.org/uploads/media/national%20judicial/National%20Judicial%20bill%20as%20passed%20by%20LS.pdf dead राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग बिल और संवैधानिक संशोधन बिल की पुष्टि भारत की १६ राज्य विधानसभाओं द्वारा भी की गई थी। इसके बाद ३१ दिसंबर २०१४ को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा इसे स्वीकार किया गया। यह अधिनियम तथा संवैधानिक संशोधन अधिनियम १३ अप्रैल २०१५ से लागू हो गया। न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर, मदन लोकुर, कुरियन जोसेफ और अदरश कुमार गोयल ने ९९वें संशोधन की घोषणा की थी, जबकि न्यायमूर्ति जस्ती शेलमेश्वर ने इसे बरकरार रखा।
महत्व
यह भारत में न्याय व्यवस्था के सुधार के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग के लिए एक नया अनुच्छेद, अनुच्छेद 124 ए संविधान में जोड़ा गया है।
इन्हें भी देखें
सर्वोच्च न्यायालय
उच्च न्यायालय
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय न्याय प्रणाली
श्रेणी:भारतीय न्यायपालिका
श्रेणी:सरकारी संस्थाएँ