Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैराना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैराना Kairana Nawab Talab Kairana Uttar Pradesh front side.jpg नवाब तालाब कैराना India Uttar Pradesh 29.396 77.204 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला शामली ज़िला 89000 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड कैराना भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के शामली ज़िले में स्थित एक नगर है। कैराना उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में यमुना नदी के पूर्वी तट पर अवस्थित है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 कैराना उत्तर प्रदेश का सबसे पश्चिमी शहर है। कैराना शामली जिले का सबसे बड़ा शहर है। औद्योगिक रूप से कैराना एक पिछड़ा हुआ इलाका माना जाता है। कैराना के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नही है। किवदंतियो के अनुसार कैराना की स्थापना महाभारत काल में अंगराज कर्ण ने की थी। माना जाता है कि महाभारतकाल में इस नगर का नाम 'कर्णपुरी' था। कैराना उत्तर भारतीय संगीत के प्रसिद्ध 'किराना घराना' की जन्मस्थली भी है।https://archive.org/details/KairanaKalAurAajhindiBook2 संगीत की दुनिया में कैराना घराना, पुस्तक 'कैराना कल और आज", लेखक 'मुहम्मद और कैरानवी, प्रष्ठ २9 Archive.org ये क्षेत्र 2015 "कैराना पलायन" के मुद्दे के बाद सुर्खियों में आया था। इतिहास कहा जाता है के अनुसार महाभारत काल मे अंगराज कर्ण कर्णपुरी कैराना की स्थापना की थी। समय-समय पर इस ऐतिहासिक नगर का नाम बदलता रहा और आधुनिक समय में यह कैराना के नाम से संबोधित किया जाता है। यह शहर अपनी गंगा जमुनी तहजीब और हिन्दू मुस्लिम संस्कृति के कारण जाना जाता है। बादशाह जहांगीर के मंत्री नवाब मुकर्रब खां ने नोलखा बाग़' अर्थात नो लाख फलदार वृक्षों के बाग के मध्य में नवाब तालाब का निर्माण कराया था। तालाब में जल निकट ही यमुना नदी से आता था।मुहम्मद उमर कैरानवी कैराना का नवाब तालाब 2007 22 https://archive.org/stream/KairanaKalAurAajhindiBook2/Kairana-kal-aur-aajआसपास कई दयनीय अवस्था में अवशेष देखे जा सकते हैं।nawab talab polutaded on kairaina https://www.jagran.com/uttar-pradesh/shamli-city-nawab-talab-polutaded-on-kairaina-19652808.html दाएँ|अंगूठाकार|300x300पिक्सेल|नवाब तालाब इस तालाब वाले बाग़ के 'आम' अकबर और जहांगीर को पसंद थे।Tuzuk-i-Jahangiri or memoirs of Jahangir,Tanslated by Alexander Rogers, Atlantic publisher, Drya ganj, New delhi-2, page 332, v2 https://archive.org/details/tuzukijahangirio00jahauoft सम्राट जहांगीर ने कुछ समय इस बाग़ और तालाब पर बिताया था। अपनी आत्मकथा "तुज़्क-ए-जहाँगीरी" में लिखते हैं कि:रविवार तारीख 16 को मैंने दिल्ली से प्रयाण (प्रस्थान) किया और शुक्रवार तारीख 21 को मैं परगना केराना (कैराना, सरकार सहारनपुर) में ठहरा। यह परगना मुकर्रब खां का पुराना स्थान है। यहां की आबो हवा न ठण्डी है और न गरम है। यहां की भूमि अच्छी है। मुकर्रब खां ने यहां बाग और इमारतें बनाई थी। शनिवार तारीख 22 को मैं और महिलायें इसमें घूमी यह वास्तव में आनन्ददायक बाग है। एक सौ चालीस बीधा फूलों की क्यारियां हैं। बाग के बीचों बीच एक तालाब है वह 220 गज लम्बा और 200 गज चौड़ा है। तालाब के बीच में चांदनी के समय बैठने के लिए एक समचतुष्कोण महताब बना हुआ है इसकी एक भुजा 22 गज है। यहां सब प्रकार के वृक्ष हैं ईरान में पैदा होने वाले वृक्षों में मैंने यहां पिस्ता का वृक्ष देखा और एक बहुत ही मनोहर साइप्रस (सरो) का वृक्ष देखा इस बाग में साइप्रस के 300 वृक्ष थे। तालाब के चारों ओर उपयुक्त इमारतें बन रही हैं। अनुवादक: डॉक्टर मथुरालाल शर्मा तुजक -ए- जहाँगीरी राधा पब्लिकेशन्स, नई दिल्ली 8174871950 पृष्ठ 293 से 294 https://archive.org/stream/in.ernet.dli.2015.464287#mode/2up कैराना यात्रा "तुज़्क-ए-जहाँगीरी" इंग्लिश, दूसरे वॉल्यूम में भी यह विवरण मिलता है।The Tuzuk-i-jahangiri Or Memoirs Of Jahangir Vol II https://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.282464/page/n117/mode/2up   112 दर्शनीय स्थल कैराना और आसपास अनेक धार्मिक और प्राकृतिक दर्शनीय स्थल हैं। जिनमें से मुख्यतः नगरपालिका की इमारत और बारात घर, देवी मंदिर और तालाब, नवाब तालाब, जैन मंदिर और बाग़, इमामबाड़ा, गऊशाला, ईदगाह और नोगज़ा पीर सहित अनेक मज़ार, 6 किलोमीटर पर यमुना नदी प्रमुख हैं। अंगूठाकार|ईदगाह कैराना, २०२४ की ईद की नमाज़ से कुछ पहले का दृश्य उल्लेखनीय लोग मौलाना रहमतुल्लाह कैरानवी उस्ताद अब्दुल करीम खाँ वहीदुज़्ज़मां कैरानवी जमील नक़श शबाब कैरानवी इकरा चौधरी नाहिद हसन इन्हें भी देखें नवाब तालाब शामली ज़िला किराना घराना सन्दर्भ श्रेणी:शामली ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:शामली ज़िले के नगर